न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

फिल साल्ट का तूफान: साउथ अफ्रीका के खिलाफ 39 गेंदों में शतक, इंग्लैंड ने 304 रन ठोककर रच दिया इतिहास

शुक्रवार देर रात मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर खेले गए मुकाबले में साल्ट ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ महज 39 गेंदों में शतक जड़कर क्रिकेटप्रेमियों को चौंका दिया। उनकी इस विस्फोटक पारी ने न केवल इंग्लैंड को एक विशाल स्कोर तक पहुंचाया, बल्कि उन्होंने कई बड़े रिकॉर्ड्स को भी ध्वस्त कर दिया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 13 Sep 2025 4:32:41

फिल साल्ट का तूफान: साउथ अफ्रीका के खिलाफ 39 गेंदों में शतक, इंग्लैंड ने 304 रन ठोककर रच दिया इतिहास

इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज फिल साल्ट ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक नया इतिहास रच दिया है। शुक्रवार देर रात मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर खेले गए मुकाबले में साल्ट ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ महज 39 गेंदों में शतक जड़कर क्रिकेटप्रेमियों को चौंका दिया। उनकी इस विस्फोटक पारी ने न केवल इंग्लैंड को एक विशाल स्कोर तक पहुंचाया, बल्कि उन्होंने कई बड़े रिकॉर्ड्स को भी ध्वस्त कर दिया।

साल्ट ने अपनी नाबाद 141 रन की पारी में 60 गेंदों का सामना किया, जिसमें 8 छक्के और 15 चौके शामिल थे। यह पारी अब तक किसी भी इंग्लिश बल्लेबाज द्वारा टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी बन चुकी है। इस दौरान उन्होंने लियाम लिविंगस्टोन का वह रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिसमें लिविंगस्टोन ने साल 2021 में पाकिस्तान के खिलाफ 42 गेंदों में शतक जड़ा था।

फिल साल्ट का यह प्रदर्शन न केवल व्यक्तिगत रूप से शानदार रहा, बल्कि इंग्लैंड की टीम के लिए भी ऐतिहासिक साबित हुआ। टीम ने 20 ओवर में सिर्फ 2 विकेट खोकर 304 रन बनाए, जो टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इंग्लैंड का अब तक का सर्वोच्च स्कोर है। इस धमाकेदार बल्लेबाजी प्रदर्शन में जोस बटलर भी पीछे नहीं रहे। उन्होंने सिर्फ 30 गेंदों में 7 छक्कों और 8 चौकों की मदद से 83 रन की आतिशी पारी खेली।

टीम के अन्य बल्लेबाजों की बात करें तो जैकेब बैथेल ने 26 रन और कप्तान हैरी ब्रूक ने 41 रन जोड़े। दूसरी ओर, साउथ अफ्रीका की गेंदबाजी पूरी तरह से बेबस नजर आई। ब्योर्न फोर्टुइन को छोड़कर कोई भी गेंदबाज प्रभाव नहीं छोड़ सका, फोर्टुइन ने दोनों विकेट झटके।

304 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीकी टीम पर शुरू से ही दबाव बना रहा और पूरी टीम सिर्फ 16.1 ओवरों में 158 रन पर सिमट गई। कप्तान एडन मार्करम ने जरूर थोड़ी कोशिश की और 20 गेंदों में 41 रन बनाए, जबकि ब्योर्न फोर्टुइन ने 32 रनों की पारी खेली।

इंग्लैंड की गेंदबाजी भी उतनी ही धारदार रही जितनी बल्लेबाजी। जोफ्रा आर्चर ने सर्वाधिक 3 विकेट लिए, जबकि सैम कर्रन, लियाम डॉसन और विल जैक्स ने 2-2 विकेट चटकाए। इस शानदार जीत के साथ इंग्लैंड ने तीन मैचों की टी20 सीरीज को 1-1 से बराबर कर लिया है। अब सीरीज का निर्णायक मुकाबला 14 सितंबर को नॉटिंघम में खेला जाएगा, जिसे लेकर रोमांच चरम पर है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत