न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आईपीएल के ऑक्शन में शामिल होंगे पैट कमिंस, साथ ही बने रहना चाहते हैं वनडे में आस्ट्रेलिया के कप्तान

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस ने भारत में चल रही आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 के बाद भी ऑस्ट्रेलिया का वनडे कप्तान बने रहने की इच्छा जताई है। कमिंस को पहले टेस्ट टीम की कप्तानी सौंपी गई थी, लेकिन एरोन फिंच के पिछले साल अचानक संन्यास लेने के बाद उन्हें वनडे कप्तान भी बनाया गया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 14 Nov 2023 7:02:13

आईपीएल के ऑक्शन में शामिल होंगे पैट कमिंस, साथ ही बने रहना चाहते हैं वनडे में आस्ट्रेलिया के कप्तान

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस ने भारत में चल रही आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 के बाद भी ऑस्ट्रेलिया का वनडे कप्तान बने रहने की इच्छा जताई है। कमिंस को पहले टेस्ट टीम की कप्तानी सौंपी गई थी, लेकिन एरोन फिंच के पिछले साल अचानक संन्यास लेने के बाद उन्हें वनडे कप्तान भी बनाया गया। हालांकि, उनकी आलोचना उस समय हुई, जब टीम विश्व कप 2023 के पहले दो मैचों में हार गई, लेकिन अगले सात मैच जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने कमाल कर लिया।

शुरूआती दो मैच हारने के बाद लगातार सात जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया को विश्व कप सेमीफाइनल में पहुंचाने वाले कमिंस ने कप्तानी बरकरार रखने का दावा पुख्ता कर लिया है। भाषा के अनुसार, वनडे कप्तान के तौर पर भविष्य के बारे में पूछने पर 30 वर्षीय कमिंस ने कहा, ''बिल्कुल। हम इस पर बात करेंगे। मैं, एंड्रयू (मुख्य कोच) और जॉर्ज (चयनकर्ता) सभी। इस टूर्नामेंट के बाद फोकस टेस्ट क्रिकेट पर रहेगा। जैसा कि अतीत में होता आया है, सफेद गेंद के क्रिकेट से ध्यान हटाकर टेस्ट क्रिकेट पर फोकस चला जाता है।''

उन्होंने आगे कहा, ''मैंने वर्कलोड मैनेजमेंट बखूबी किया है और किसी एक प्रारूप को छोड़ने की जरूरत नहीं है।'' इस साल अंतरराष्ट्रीय व्यस्तताओं के कारण आईपीएल से नाम वापिस लेने वाले पैट कमिंस 2024 सत्र के लिए नीलामी में अपना नाम देने का फैसला कर चुके हैं। आईपीएल अमेरिका और वेस्टइंडीज में होने वाले टी20 विश्व कप से पहले खेला जाएगा। कोलकाता नाइट राइडर्स ने 2022 के सीजन में कमिंस को साढ़े सात करोड़ रूपये में खरीदा था।

कमिंस ने कहा, ''मुझे लगता है कि मैंने बहुत टी20 क्रिकेट नहीं खेला है। मुझे यह भी लगता है कि अभी तक इस प्रारूप में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं किया है। मैं अगले साल आईपीएल की नीलामी में अपना नाम दूंगा और विश्व कप टीम में चयन का दावा पुख्ता करूंगा।'' इस समय टी20 टीम में उनकी जगह पक्की नहीं है। अगर वे वर्ल्ड कप 2023 में कुछ कमाल करने में सफल होते हैं तो वे टीम में आने का ही नहीं, बल्कि कप्तान बने रहने का भी दावा ठोक सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत