न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Paris Olympic : मेडल से चूके अर्जुन बाबुता, एक खराब शॉट ने बिगाड़ी लय

भारत के लिए पेरिस ओलंपिक 2024 में मनु भाकर ने शूटिंग में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर खाता खोला था। लेकिन तीसरे दिन पुरुष निशानेबाज अर्जुन बाबुता के हाथ निराशा लगी है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 29 Jul 2024 6:35:29

Paris Olympic : मेडल से चूके अर्जुन बाबुता, एक खराब शॉट ने बिगाड़ी लय

भारत के लिए पेरिस ओलंपिक 2024 में मनु भाकर ने शूटिंग में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर खाता खोला था। लेकिन तीसरे दिन पुरुष निशानेबाज अर्जुन बाबुता के हाथ निराशा लगी है। वह 10 मीटर एयर राइफल में मेडल से चूक गए हैं और चौथे नंबर पर रहे हैं। उन्होंने फाइनल राउंड में 208.4 स्कोर किया। वह अहम मुकाम पर पदक जीतने से चूक गए। इससे पहले रियो ओलंपिक में अभिनव बिंद्रा इसी स्पर्धा में चौथे स्थान पर रहे थे।

अर्जुन बाबुता ने फाइनल राउंड में शुरुआत में अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन वह बाद में अपनी लय बरकरार नहीं रख पाए। उन्होंने फाइनल की शुरूआत 10.7 से की और फिर 10.2 स्कोर किया। तीसरे शॉट पर 10.5 स्कोर के साथ वह चौथे स्थान पर पहुंच गए और फिर 10.4 के साथ तीसरे स्थान पर पहुंचे। पहली सीरिज उन्होंने 10.6 पर खत्म की। दूसरी सीरिज में उन्होंने 10.7, 10.5, 10.8 के पहले तीन शॉट लगाए। इस समय वह विश्व रिकार्डधारी चीन के शेंग लिहाओ से 0.1 अंक ही पीछे थे। लिहाओ ने 252.2 के ओलंपिक रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता। स्वीडन के विक्टर लिंडग्रेन को रजत और क्रोएशिया के मारिसिच को कांस्य पदक मिला। अर्जुन बाबुता को क्रोएशिया के मिरान मारिसिच के 10.7 के जवाब में उनका 9.5 का शॉट भारी पड़ गया और वह पदक की रेस से बाहर हो गए।

ब्रॉन्ज मेडल जीतकर आत्मविश्वास से भरी हुई मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक में दूसरे पदक की ओर कदम बढाते हुए सरबजोत सिंह के साथ 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्सड टीम इवेंट के ब्रॉन्ज मेडल के मुकाबले के लिए भी क्वालीफाई कर लिया।

मनु और सरबजोत ने मिक्सड टीम इवेंट में 580 स्कोर करके पदक के दौर में प्रवेश किया जहां उनका सामना मंगलवार को कोरिया के ओह यि जिन और ली वोन्हो से होगा। मनु ने पहली दो सीरिज में 98 स्कोर किया लेकिन तीसरे सेट में 95 स्कोर कर सकी। वहीं पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा के व्यक्तिगत दौर में फाइनल से चूके सरबजोत ने दूसरे और तीसरे सेट में 97 स्कोर किया जबकि पहले सेट में उनका स्कोर 95 था।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

गुरुग्राम बाइकर सिया केस में बड़ा अपडेट, कल्याण बैंसला गिरफ्तार, FIR में धारा 109 भी जोड़ी गई
गुरुग्राम बाइकर सिया केस में बड़ा अपडेट, कल्याण बैंसला गिरफ्तार, FIR में धारा 109 भी जोड़ी गई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल