न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

न्यूजीलैंड से 5 मैचों की T-20 सीरीज खेलेगी पाकिस्तान, मोहम्मद आमिर व इमाद वसीम को मिला मौका

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 18 अप्रैल से खेली जाने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए 17 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 09 Apr 2024 6:52:20

न्यूजीलैंड से 5 मैचों की T-20 सीरीज खेलेगी पाकिस्तान, मोहम्मद आमिर व इमाद वसीम को मिला मौका

पाकिस्तान की क्रिकेट टीम एक बार फिर से बाबर आजम की कप्तानी में विदेशी टीम के साथ घरेलू मैदान पर दो-दो हाथ करने की तैयारी में है। न्यूजीलैंड की टीम 14 अप्रैल को पाकिस्तान के दौरे पर आ रही है, जहाँ वह पाकिस्तान के साथ 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेलेगी। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 18 अप्रैल से खेली जाने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए 17 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर और ऑलराउंडर इमाद वसीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज के लिए पाकिस्तान की टीम में शामिल किया गया है। गौरतलब है कि इन दोनों ने पहले अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की थी, लेकिन हाल ही में दोनों ने संन्यास लेने के अपने फैसले पर यू-टर्न लिया था। इसके साथ ही दोनों खिलाड़ियों का जून में खेले जाने वाले 2024 टी20 वर्ल्ड कप में भी खेलना तय हो गया है।

वहीं एक बार फिर बाबर आजम को पाकिस्तान टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है। बाबर ने 2023 वनडे विश्व कप के बाद टीम की कप्तानी छोड़ दी थी। साथ ही UAE को छोड़ पाकिस्तानी कैंप में शामिल हुए उस्मान खान को भी न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए पाक टीम में शामिल किया गया है।

पाकिस्तान-न्यूजीलैंड सीरीज का शेड्यूल

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच इसी महीने पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। ये 5 मुकाबले 18 से 27 अप्रैल के बीच खेले जाएंगे। टी20 सीरीज का पहला मैच 18 अप्रैल को रावलपिंडी में, दूसरा टी20 मैच 20 अप्रैल और तीसरा टी20 मैच 21 अप्रैल को रावलपिंडी में ही खेला जाएगा। इसके बाद चौथा टी20 25 अप्रैल और पांचवां व अंतिम टी20 27 अप्रैल को लाहौर में खेला जाएगा। न्यूजीलैंड टीम का पाकिस्तान में आगमन 14 अप्रैल को होगा, जिससे दोनों टीमों को अभ्यास के लिए पर्याप्त समय मिल पाएगा। ये पिछले 17 महीनों के अंदर तीसरा मौका होगा जब न्यूजीलैंड की टीम पाकिस्तान में खेलने आएगी।

न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 के लिए पाकिस्तान टीम

बाबर आजम (कप्तान), अबरार अहमद, आजम खान, फखर जमान, इफ्तिखार अहमद, इमाद वसीम, मोहम्मद अब्बास अफरीदी, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद आमिर, मोहम्मद इरफान खान, नसीम शाह, सईम अयूब, शादाब खान, शाहीन शाह अफरीदी, उसामा मीर, उस्मान खान और ज़मान खान।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत