न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पाकिस्तान को अभ्यास मैच में मिली बेहद स्लो पिच, निदेशक मोहम्मद हफीज ने निकाली भड़ास, अरेंजमेंट सही नहीं

पाकिस्तान टेस्ट टीम शान मसूद की कप्तानी में खेलने उतरेगी।शान के लिए ऑस्ट्रेलिया की चुनौती से पार आसान नहीं होगा। शान ने अभ्यास मैच में दोहरा शतक ठोका।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 11 Dec 2023 6:16:36

पाकिस्तान को अभ्यास मैच में मिली बेहद स्लो पिच, निदेशक मोहम्मद हफीज ने निकाली भड़ास, अरेंजमेंट सही नहीं

ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 14 दिसंबर से तीन मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू होने जा रही है। पहला टेस्ट पर्थ के मैदान पर खेला जाएगा। हालांकि, सीरीज से पहले पाकिस्तान के साथ खेला हो गया। पाकिस्तान को अभ्यास मैच में बेहद स्लो पिच मिली, जिसकी उन्हें बिलकुल उम्मीद नहीं थी। कैनबरा में पाकिस्तान और प्राइम मिनिस्टर इलेवन के बीच अभ्यास मैच आयोजित हुआ जो ड्रॉ रहा। पाकिस्तान टीम के डायरेक्टर मोहम्मद हफीज ने कैनबरा की पिच को लेकर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि यह पिच बहुत ही स्लो थी, जो पाकिस्तान टीम नहीं चाहती थी। उन्होंने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) पर भड़ास निकाले हुए कहा कि अरेंजमेंट सही नहीं था, जिससे निराशा हुई।

हफीज ने सोमवार (11 दिसंबर) को पर्थ में पत्रकारों से बात करते हुए कहा, ''ईमानदारी से कहूं तो एक टीम के रूप में हमने ज्यादातर बॉक्स को टिक कर लिया है, लेकिन कैनबरा में अभ्यास मैच के लिए हमें जो पिच मिली उससे हम वाकई हैरान और निराश हैं। यह (कैनबरा) ऑस्ट्रेलिया में मेहमान टीम के लिए सबसे स्लो पिच थी। हर किसी को मालूम है कि यह वैसी पिच नहीं थी जैसी हम चाहते थे। इसलिए बार-बार कहने और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के साथ इस मुद्दे को उठाने का कोई मतलब नहीं। वास्तव में बहुत अधिक निराशा थी क्योंकि हम इस तरह के अरेंजमेंट की उम्मीद नहीं कर रहे थे। शायद यह टेक्टिकल है लेकिन हम चुनौती के लिए बिलकुल तैयार हैं।''

पाकिस्तान टेस्ट टीम शान मसूद की कप्तानी में खेलने उतरेगी। वर्ल्ड कप 2023 में पाकिस्तान के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद बाबर आजम ने तीनों फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ी दी थी और शान को सबसे लंबे फॉर्मेट में कमान सौंपी गई। शान के लिए ऑस्ट्रेलिया की चुनौती से पार आसान नहीं होगा। शान ने अभ्यास मैच में दोहरा शतक ठोका। हफीज ने कहा कि पाकिस्तानी खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया में सिर्फ प्रतिस्पर्धा करने के लिए नहीं बल्कि जीतने के लिए आए हैं। पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर आखिरी बार टेस्ट मैच 1995 में जीता था।

हफीज ने कहा, ''पाकिस्तान की यह टेस्ट टीम बहुत सेटल्ड है। उसने इस फॉर्मेट में पाकिस्तान क्रिकेट के लिए बहुत अच्छा काम किया है। हर कोई इस चुनौती के लिए उत्साहित है। ऑस्ट्रेलिया में प्रदर्शन करना उनके लिए बहुत अच्छा होगा। पाकिस्तान टीम के रूप में हम यहां ऑस्ट्रेलिया को हराने आए हैं। हम सिर्फ प्रतिस्पर्धा के लिए नहीं आए हैं। हमारा मानना है कि टीम में शानदार टैलेंट है और हमें यकीन है कि हम ऑस्ट्रेलिया में ऐसा कर सकते हैं। तैयारी के लिहाज से हम अधिकांश बॉक्श को टिक कर चुके हैं। खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया में प्रदर्शन करने के लिए भूखे हैं।''

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत