न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पाक क्रिकेट के मुख्य चयनकर्ता वहाब ने सलमान बट्‌ट को किया चयन समिति से बाहर

अब वहाब रियाज ने फैसले की समीक्षा करते हुए सलमान बट्ट को चयन समिति से बाहर कर दिया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 04 Dec 2023 5:26:40

पाक क्रिकेट के मुख्य चयनकर्ता वहाब ने सलमान बट्‌ट को किया चयन समिति से बाहर

विश्व कप में मिली हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में काफी सारे बदलाव देखने को मिले हैं। जहाँ मुख्य चयनकर्ता ने इस्तीफा सौंपा, वहीं दूसरी ओर टीम के कप्तान बाबर आजम ने तीनों फार्मेट की कप्तानी से त्यागपत्र दे दिया और अब वे एक खिलाड़ी के तौर पर टीम में रहेंगे। बाबर आजम के कप्तानी छोड़ने के बाद पाक टीम के चयनकर्ताओं ने अब भारत की तरह कदम उठाते हुए सीमित ओवरों की क्रिकेट के लिए अलग कप्तान और टेस्ट मैचों के लिए अलग कप्तान घोषित किए हैं। शान मसूद को टेस्ट और तेज गेंदबाज शाहीन आफरीदी को टी20 टीम की बागडोर सौंपी गई।

उधर इंजमाम उल हक ने भी चीफ सेलेक्टर का पद छोड़ दिया था, जिसके बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने पूर्व तेज गेंदबाज वहाब रियाज को राष्ट्रीय टीम का चीफ सेलेक्टर बनाया। इसके साथ ही पूर्व क्रिकेटर्स सलमान बट्ट, राव इफ्तिखार अंजुम और कामरान अकमल को भी चयन समिति में शामिल किया था। इन तीनों ही खिलाड़ियों को चीफ सेलेक्टर वहाब रियाज का सलाहकार नियुक्त किया गया था। हालांकि पूर्व कप्तान सलमान बट्ट को चयन समिति में शामिल होने के बाद बवाल मचा और पीसीबी पर सवाल उठे।

अब वहाब रियाज ने फैसले की समीक्षा करते हुए सलमान बट्ट को चयन समिति से बाहर कर दिया है। पीसीबी की ओर से जारी एक बयान में कहा गया, मुख्य चयनकर्ता वहाब रियाज ने सलमान बट्ट को चयन समिति में सलाहकार सदस्य के रूप में शामिल करने के अपने फैसले को पलटने का विकल्प चुना है। सलमान बट को नियुक्त करने का निर्णय विचाराधीन था और गहन समीक्षा के बाद यह निर्णय लिया गया कि उन्हें सलाहकार सदस्य के रूप में नियुक्त नहीं किया जाएगा।

बयान में कहा गया है कि चयन समिति की परामर्श समिति में किसी भी अतिरिक्त सदस्य की घोषणा उचित समय पर की जाएगी। बयान में कहा गया, सलाहकार सदस्य को चुनने का अधिकार पूरी तरह से मुख्य चयनकर्ता के पास है। सलाहकार सदस्य की भूमिका चयन समिति को सिफारिश और जानकारी प्रदान करना है। चयन समिति के परामर्श पैनल में किसी अतिरिक्त सदस्य की घोषणा उचित समय पर की जाएगी।

सलमान बट्ट पर लगा था बैन

39 साल के सलमान बट्ट पर स्पॉट फिक्सिंग के मामले में साल 2010 में पांच साल का प्रतिबंध लगा था। साल 2016 में बैन समाप्त होने के बाद वह प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में लौटे थे। सलमान बट्ट ने पाकिस्तान के लिए 33 टेस्ट, 78 वनडे और 24 टी20 मुकाबले खेले। टेस्ट में सलमान ने 1889, वनडे में 2725 और टी20 इंटरनेशनल में 595 रन बनाए। इंटरनेशनल क्रिकेट में सलमान ने 11 शतक और 24 अर्धशतक जड़े।

पाकिस्तानी टीम अभी ऑस्ट्रेलिया में है, जहां उसे तीन मैचों की टेस्ट श्रृंखला खेलनी है। इस सीरीज का पहला टेस्ट मैच 14 दिसंबर से पर्थ में खेला जाना है। इस सीरीज के लिए बाएं हाथ के बल्लेबाज सैम अयूब और तेज गेंदबाज खुर्रम शहजाद को पहली बार पाकिस्तानी टेस्ट टीम में जगह मिली है। 21 साल के अयूब ने घरेलू क्रिकेट में शानदार खेल दिखाया था।

पाकिस्तान टीम

शान मसूद (कप्तान), आमिर जमाल, अब्दुल्ला शफीक, अबरार अहमद, बाबर आजम, फहीम अशरफ, हसन अली, इमाम उल हक, खुर्रम शहजाद, मीर हमजा, एम. रिजवान, मोहम्मद वसीम, नोमान अली, सैम अयूब, सलमान आगा, सरफराज अहमद, सऊद शकील, शाहीन आफरीदी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग
UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग
Adidas में बड़ी छंटनी से मचा हड़कंप, गुड़गांव टेक हब के करीब 50% कर्मचारियों की नौकरी गई
Adidas में बड़ी छंटनी से मचा हड़कंप, गुड़गांव टेक हब के करीब 50% कर्मचारियों की नौकरी गई
EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज
EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज
अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध
अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट
Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत