न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पाकिस्तान ने बांग्लादेश के खिलाफ T20 सीरीज के लिए टीम का ऐलान, इन खिलाडियों को दिखाया बाहर का रास्ता

चयन समिति ने 16 सदस्यीय टीम का चयन किया है, जिसमें सलमान अली आगा को कप्तान और शादाब खान को उपकप्तान नियुक्त किया गया है। हालांकि, इस बार टीम में पाकिस्तान के दिग्गज बल्लेबाज बाबर आजम, विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान और तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी को जगह नहीं मिली है, जो पिछली टी20 सीरीज से भी बाहर थे।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 21 May 2025 11:14:26

पाकिस्तान ने बांग्लादेश के खिलाफ T20 सीरीज के लिए टीम का ऐलान, इन खिलाडियों को दिखाया बाहर का रास्ता

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बांग्लादेश के खिलाफ खेली जाने वाली तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। चयन समिति ने 16 सदस्यीय टीम का चयन किया है, जिसमें सलमान अली आगा को कप्तान और शादाब खान को उपकप्तान नियुक्त किया गया है। हालांकि, इस बार टीम में पाकिस्तान के दिग्गज बल्लेबाज बाबर आजम, विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान और तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी को जगह नहीं मिली है, जो पिछली टी20 सीरीज से भी बाहर थे।

तीन मैचों की यह सीरीज लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेली जाएगी, हालांकि सीरीज के शेड्यूल का ऐलान अभी नहीं हुआ है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बताया कि इस टीम का चयन पीएसएल 2025 के मौजूदा सीजन में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर किया गया है, जिसका समापन 25 मई को होगा। यह सीरीज पाकिस्तान के नए मुख्य कोच माइक हेसन के लिए भी पहला असाइनमेंट होगा।

इस सीरीज में सैम अयूब को भी शामिल किया गया है, जो चोट से उबरने के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करेंगे। सैम अयूब ने पाकिस्तान के लिए आखिरी इंटरनेशनल मैच दिसंबर 2024 में खेला था, जिसमें उन्होंने शतक जड़ा था। उसके बाद वह चोटिल हो गए थे और क्रिकेट से दूर हो गए थे, लेकिन अब उनके लौटने से पाकिस्तान के टॉप ऑर्डर को मजबूती मिलेगी।

हालांकि, पाकिस्तान ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है, लेकिन बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने अभी तक अपनी टीम की घोषणा नहीं की है। वे फिलहाल स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। अगर सुरक्षा की दृष्टि से कोई नया निर्णय लिया जाता है, तो इसका असर सीरीज के शेड्यूल पर हो सकता है।

पाकिस्तान टीम इस प्रकार है:

सलमान अली आगा (कप्तान), शादाब खान (उपकप्तान), अबरार अहमद, फहीम अशरफ, फखर जमान, हारिस रऊफ, हसन अली, हसन नवाज, हुसैन तलत, खुशदिल शाह, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), मोहम्मद वसीम जूनियर, मुहम्मद इरफान खान, नसीम शाह, साहिबजादा फरहान (विकेटकीपर) सैम अयूब

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत