न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ओवल टेस्ट का तीसरा दिन समाप्त: इंग्लैंड को जीत के लिए चाहिए 324 रन, भारत ने 396 रन बनाकर की वापसी

भारत ने दूसरी पारी में शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए 396 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया, जिसके बाद इंग्लैंड ने दिन की समाप्ति तक अपनी दूसरी पारी में 1 विकेट के नुकसान पर 50 रन बना लिए हैं। अब इंग्लैंड को जीत के लिए 324 रनों की ज़रूरत है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 03 Aug 2025 2:58:10

ओवल टेस्ट का तीसरा दिन समाप्त: इंग्लैंड को जीत के लिए चाहिए 324 रन, भारत ने 396 रन बनाकर की वापसी

भारत और इंग्लैंड के बीच ‘द ओवल’ मैदान पर चल रहे पांचवें और अंतिम टेस्ट मुकाबले का तीसरा दिन रोमांचक रहा। भारत ने दूसरी पारी में शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए 396 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया, जिसके बाद इंग्लैंड ने दिन की समाप्ति तक अपनी दूसरी पारी में 1 विकेट के नुकसान पर 50 रन बना लिए हैं। अब इंग्लैंड को जीत के लिए 324 रनों की ज़रूरत है।

इंग्लैंड की सधी हुई शुरुआत, सिराज ने तोड़ी साझेदारी

इंग्लैंड की ओर से पारी की शुरुआत जैक क्रॉले और बेन डकेट ने की। दोनों ने पहले विकेट के लिए 13.5 ओवर में 50 रनों की साझेदारी की। हालांकि जैसे ही इंग्लैंड की जोड़ी मजबूत होती दिखाई दी, मोहम्मद सिराज ने क्रॉले को बोल्ड कर भारत को पहली सफलता दिलाई। क्रॉले 14 रन बनाकर आउट हुए। इसके साथ ही तीसरे दिन का खेल समाप्त घोषित कर दिया गया। डकेट 34 रन बनाकर नाबाद लौटे।

भारत की दूसरी पारी: जायसवाल का शतक, सुंदर-जडेजा का कमाल

इससे पहले भारत ने तीसरे दिन की शुरुआत 2 विकेट पर 75 रन से की थी। यशस्वी जायसवाल ने एक छोर संभाले रखा और शानदार 118 रनों की शतकीय पारी खेली। यह उनका छठा टेस्ट शतक रहा। जायसवाल ने 164 गेंदों पर 12 चौके और 2 छक्के लगाए।

रवींद्र जडेजा और वाशिंगटन सुंदर ने भी अर्धशतक जड़ते हुए टीम की स्थिति मजबूत की। दोनों ने 53-53 रन की अहम पारियां खेलीं। वहीं, तेज गेंदबाज़ आकाश दीप ने बल्लेबाज़ी में भी कमाल करते हुए अपने टेस्ट करियर का पहला अर्धशतक जमाया। उन्होंने 94 गेंदों पर 66 रन बनाए। इस तरह भारत की दूसरी पारी 396 रन पर समाप्त हुई।

इंग्लैंड की गेंदबाज़ी: टंग का पांच विकेट हॉल

इंग्लैंड के लिए जोश टंग ने दूसरी पारी में सर्वाधिक 5 विकेट चटकाए। गस एटकिंसन को 3 और जोमी ओवर्टन को 2 विकेट मिले। इंग्लैंड को भारत की पहली पारी के आधार पर 23 रनों की बढ़त मिली थी।

भारत की पहली पारी महज 224 रनों पर सिमटी थी जिसमें करुण नायर ने सर्वाधिक 57 रन बनाए थे। एटकिंसन ने 5 विकेट लेकर भारत को शुरुआती झटका दिया था।

वहीं, इंग्लैंड की पहली पारी 247 रनों पर खत्म हुई थी। जैक क्रॉले (64) और हैरी ब्रूक (53) ने अच्छी बल्लेबाज़ी की थी, लेकिन भारत के सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा ने 4-4 विकेट लेकर विपक्षी बल्लेबाज़ों की कमर तोड़ दी।

चौथे दिन मुकाबला रोमांचक मोड़ पर

अब मुकाबला एक दिलचस्प मोड़ पर पहुंच चुका है। जहां एक ओर भारत को पूरी उम्मीद है कि वे इंग्लैंड की दूसरी पारी को नियंत्रित कर जीत की ओर बढ़ेंगे, वहीं इंग्लैंड के पास अभी भी 9 विकेट शेष हैं और उनके सामने 324 रनों की चुनौती है। चौथे दिन का खेल निर्णायक हो सकता है, जो यह तय करेगा कि सीरीज भारत के नाम होगी या इंग्लैंड आखिरी मुकाबले में वापसी करेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत