न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

IPL से बाहर, लेकिन इंडिया ए में चयनित: रुतुराज गायकवाड को लेकर BCCI के फैसले ने उठाए कई सवाल

एक ओर जहां चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान रुतुराज गायकवाड को चोट के कारण पूरे आईपीएल 2025 से बाहर घोषित कर दिया गया, वहीं दूसरी ओर बीसीसीआई ने उन्हें इंडिया ए टीम में शामिल कर सबको चौंका दिया है। बीसीसीआई का यह निर्णय अब क्रिकेट गलियारों में चर्चा और सवालों का केंद्र बन गया है

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 19 May 2025 3:00:35

IPL से बाहर, लेकिन इंडिया ए में चयनित: रुतुराज गायकवाड को लेकर BCCI के फैसले ने उठाए कई सवाल

एक ओर जहां चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान रुतुराज गायकवाड को चोट के कारण पूरे आईपीएल 2025 से बाहर घोषित कर दिया गया, वहीं दूसरी ओर बीसीसीआई ने उन्हें इंडिया ए टीम में शामिल कर सबको चौंका दिया है। बीसीसीआई का यह निर्णय अब क्रिकेट गलियारों में चर्चा और सवालों का केंद्र बन गया है – क्या रुतुराज को जल्दी ही आईपीएल से बाहर कर दिया गया? क्या फिटनेस रिपोर्ट्स पारदर्शी थीं?

चोट के कारण पूरे आईपीएल सीजन से बाहर हो गए थे रुतुराज गायकवाड

जब आईपीएल 2025 का आगाज हुआ तो रुतुराज गायकवाड चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान थे। उन्हें मैच भी खेले और कप्तानी भी की। लेकिन 10 अप्रेल के बाद अचानक खबर आई कि रुतुराज गायकवाड चोटिल हो गए हैं और सीएसके की कप्तानी अब फिर से एमएस धोनी करेंगे। खास बात ये रही कि रुतुराज गायकवाड पूरे सीजन के लिए बाहर हो गए थे। आईपीएल 2025 में उन्होंने अपना आखिरी मुकाबला 8 अप्रैल को खेला था, जिसमें वे केवल एक ही रन बना सके थे।

भारत की ए टीम में चुने गए हैं रुतुराज गायकवाड

इसके बाद अब बीसीसीआई ने इंग्लैंड के खिलाफ दो चार दिन के मैच खेलने के लिए टीम का ऐलान किया गया है, इसमें रुतुराज गायकवाड को जगह दे दी गई है। इस साल चेन्नई का प्रदर्शन आईपीएल में उस तरह का नहीं रहा है, जिसकी उम्मीद की जा रही थी, लेकिन जब रुतुराज गायकवाड बाहर हुए और एमएस धोनी वापस कप्तानी की जिम्मेदारी संभाली, तब तक चेन्नई की टीम आईपीएल से बाहर नहीं हुई थी। धोनी ने वापस कप्तानी संभाली, लेकिन टीम के दिन नहीं बदले और टीम कुछ और मैच हारकर प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई।

25 मई को सीएसके का आखिरी मुकाबला, 30 मई को भारत की ए टीम उतरेगी मैदान में

मजे की बात ये है कि चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम इस साल के आईपीएल में अपना आखिरी मुकाबला 25 मई को खेलेगी, इसके लिए रुतुराज गायकवाड फिट नहीं है, लेकिन इसके महज पांच दिन बाद यानी 30 मई को जब भारत की ए टीम मैदान में इंग्लैंड के खिलाफ उतरेगी, उसके लिए रुतुराज गायकवाड फिट हैं। यानी महज पांच दिन के अंतराल पर गायकवाड मैच खेलने के लिए तैयार हो जाएंगे। वैसे तो ये भारत के लिए अच्छी खबर है, लेकिन सवाल यही उठ रहा है कि कहीं रुतुराज गायकवाड को जल्दबाजी में तो पूरे आईपीएल सीजन से बाहर नहीं कर दिया गया। अब देखना ये दिलचस्प होगा कि जब 20 मई को भारत की ए टीम इंग्लैंड लायंस के खिलाफ उतरेगी तो क्या गायकवाड उस मैच में खेलने हुए नजर आएंगे।

इंडिया ए की टीम: अभिमन्यु ईश्वरन (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, करुण नायर, ध्रुव जुरेल (उपकप्तान) (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, शार्दुल ठाकुर, ईशान किशन (विकेटकीपर), मानव सुथार, तनुष कोटियन, मुकेश कुमार, आकाश दीप, हर्षित राणा, अंशुल कंबोज, खलील अहमद, रुतुराज गायकवाड, सरफराज खान, तुषार देशपांडे, हर्ष दुबे।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट