न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

PM मोदी को एहसास हो गया पाकिस्तान से भिड़ना कितना महंगा..., शाहिद अफरीदी ने फिर उगला जहर

शाहिद अफरीदी ने भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर पर फिर से विवादित बयान दिया, पाकिस्तान की सेना की प्रशंसा की और भारतीय आक्रामकता के खिलाफ प्रतिक्रिया जताई।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 12 May 2025 8:32:34

PM मोदी को एहसास हो गया पाकिस्तान से भिड़ना कितना महंगा..., शाहिद अफरीदी ने फिर उगला जहर

ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से भारतीय सेना ने पाकिस्तान को सख्त सबक सिखाया, लेकिन पाकिस्तान अब भी अपनी हार को स्वीकार नहीं कर पा रहा है। एक बार फिर पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने भारत के खिलाफ जहर उगलने की अपनी पुरानी आदत को दोहराया है। रविवार को पाकिस्तान की सेना की तारीफ करते हुए अफरीदी ने इसे भारतीय आक्रामकता के खिलाफ एक निर्णायक प्रतिक्रिया बताया। उनका कहना था कि भारत ने इस्लामाबाद को कम आंका था।

कराची के सी व्यू में आयोजित "यौम-ए-तशकूर" (कृतज्ञता दिवस) रैली में बोलते हुए अफरीदी ने कहा कि भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के "युद्ध जुनून" ने भारत को एक बड़ी मुसीबत में डाल दिया है। अफरीदी ने यह भी कहा, "PM मोदी को अब एहसास हो गया है कि पाकिस्तान से टकराना कितना महंगा हो सकता है।"

इससे पहले, शाहिद अफरीदी के घर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें उनके घर के ऊपर पाकिस्तान का झंडा लहरा रहा था। तेज हवाओं के बीच, शाहिद अफरीदी अपने घर की छत पर टहलते हुए दिखे, और उन्होंने बोतल से कुछ पीते हुए एक कैप्शन लिखा, "मेरी उम्मीद, मेरा विश्वास, मेरी वीरता, मेरी ताकत और मेरा भविष्य।"

बता दें कि 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 निर्दोष लोगों की जान गई थी। उस हमले के 15 दिन बाद, भारत ने ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor India) के तहत अपना बदला (Pahalgam Attack Revenge) लिया। भारतीय सेना की कार्रवाई में 100 आतंकवादियों को मार गिराया गया। इतना ही नहीं इस संघर्ष में 35 से 40 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए।

पहलगाम में आतंकियों की कायराना हरकत के बाद से शाहिद अफरीदी लगातार भारतीय सेना पर निशाना साधते रहे हैं। उन्होंने भारतीय सेना को इस हमले के लिए जिम्मेदार ठहराया, जिसके बाद भारतीय क्रिकेटर्स, जैसे शिखर धवन, ने उन्हें कड़ी प्रतिक्रिया दी और उनकी बोलती बंद कर दी।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत