Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Operation Sindoor: पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर भारत का वार, गौतम गंभीर ने भरी जय हिंद की हुंकार

पूर्व क्रिकेटर और सांसद गौतम गंभीर ने जय हिंद का उद्घोष करते हुए भारतीय सैनिकों को सलाम किया। उनके साथ-साथ आकाश चोपड़ा, प्रज्ञान ओझा और आईपीएल खिलाड़ी वरुण चक्रवर्ती ने भी सेना के पराक्रम की सराहना की। चक्रवर्ती ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर सेना द्वारा साझा किया गया ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का पोस्टर भी साझा किया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 07 May 2025 11:41:48

Operation Sindoor: पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर भारत का वार, गौतम गंभीर ने भरी जय हिंद की हुंकार

भारतीय सेना ने आतंक के गढ़ पर एक बार फिर करारा प्रहार किया है। मंगलवार और बुधवार की मध्यरात्रि को किए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत भारतीय सुरक्षा बलों ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में फैले नौ आतंकी ठिकानों को निशाना बनाकर 80 से अधिक आतंकियों को ढेर कर दिया।

यह कार्रवाई 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले का प्रतिशोध मानी जा रही है, जिसमें 26 निर्दोष नागरिकों की जान गई थी। सेना की इस निर्णायक कार्रवाई पर देशभर में सराहना हो रही है। पूर्व क्रिकेटर और सांसद गौतम गंभीर ने "जय हिंद" का उद्घोष करते हुए भारतीय सैनिकों को सलाम किया। उनके साथ-साथ आकाश चोपड़ा, प्रज्ञान ओझा और आईपीएल खिलाड़ी वरुण चक्रवर्ती ने भी सेना के पराक्रम की सराहना की। चक्रवर्ती ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर सेना द्वारा साझा किया गया ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का पोस्टर भी साझा किया।

इस ऑपरेशन में भारतीय सेना ने जैश-ए-मोहम्मद (JeM), लश्कर-ए-तैयबा (LeT), और हिज्बुल मुजाहिदीन जैसे प्रतिबंधित आतंकी संगठनों के प्रमुख ठिकानों को सटीक निशाने पर लिया। खास तौर पर बहावलपुर और मुरिदके में किए गए हमलों को सबसे प्रभावी माना जा रहा है। मुरिदके में स्थित ‘मस्जिद वा मरकज़ तैयबा’—जो लश्कर का वैचारिक केंद्र माना जाता है—को सीधे निशाना बनाया गया।

सूत्रों के अनुसार, प्रत्येक प्रमुख ठिकाने पर 25 से 30 आतंकियों के मारे जाने की संभावना है। इनमें से कई स्थान लॉन्च पैड, प्रशिक्षण शिविर और कट्टरपंथी गतिविधियों के केंद्र थे। सेना की इस कार्रवाई को हालिया वर्षों की सबसे व्यापक और सटीक जवाबी कार्रवाई कहा जा रहा है।
ऑपरेशन के बाद भारतीय सेना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक वीडियो संदेश साझा करते हुए कहा—"न्याय हो गया है।"

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
astrology