न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Operation Sindoor: अब नहीं आऊंगा... भारत की जवाबी कार्रवाई से घबराया पाकिस्तान में मौजूद इंग्लैंड का यह खिलाड़ी, फूट-फूट कर लगा रोने

भारत की कार्रवाई से डरे PSL खिलाड़ी; रिशाद हुसैन का खुलासा, टॉम करन एयरपोर्ट पर बच्चों की तरह रो पड़े, PSL के बचे मैच UAE में होंगे।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 12 May 2025 10:15:56

Operation Sindoor:  अब नहीं आऊंगा... भारत की जवाबी कार्रवाई से घबराया पाकिस्तान में मौजूद इंग्लैंड का यह खिलाड़ी, फूट-फूट कर लगा रोने

भारत-पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण हालातों के बीच पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) को 8 मई को अस्थायी रूप से रोक दिया गया। सुरक्षा कारणों से कई विदेशी खिलाड़ी बेहद डरे हुए नजर आए। इसी बीच PSL 2025 में लाहौर कलंदर्स (Lahore Qalandars) की ओर से खेलने वाले बांग्लादेशी लेग स्पिनर रिशाद हुसैन (Rishad Hossain) ने एक बड़ा खुलासा किया है।

10 मई को PSL में भाग ले रहे तमाम खिलाड़ी दुबई पहुंच गए, जहां अब इस टूर्नामेंट के बाकी मुकाबले खेले जाएंगे। दुबई पहुंचने के बाद रिशाद हुसैन ने बताया कि सभी खिलाड़ी भयभीत थे, विशेषकर विदेशी क्रिकेटर। हर कोई जल्द से जल्द पाकिस्तान छोड़ना चाहता था। रिशाद ने दावा किया कि इंग्लैंड के तेज गेंदबाज टॉम करन इतने डर गए थे कि एयरपोर्ट पर बच्चों की तरह रोने लगे।

रिशाद हुसैन ने क्या कहा

रिशाद हुसैन ने बताया, “टीम में मौजूद विदेशी खिलाड़ी जैसे सैम बिलिंग्स, डेरल मिचेल, कुशल परेरा, डेविड वीज और टॉम करन बेहद डरे हुए थे। जब हम दुबई पहुंचे तो डेरल मिचेल ने साफ कहा कि अब वह दोबारा पाकिस्तान नहीं आएंगे, खासकर ऐसे माहौल में। कुल मिलाकर सभी खिलाड़ी डरे हुए थे। टॉम करन जब एयरपोर्ट पहुंचे तो उन्हें बताया गया कि एयरपोर्ट बंद है। ये सुनते ही वह फूट-फूटकर रोने लगे। उन्हें संभालने के लिए दो-तीन लोगों की जरूरत पड़ी।”

दुबई में शिफ्ट हुआ PSL

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने HBL PSL-X के बाकी मैचों को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में आयोजित करने का फैसला लिया है। भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए PCB ने शुक्रवार को बयान जारी करते हुए बताया कि टूर्नामेंट के शेष आठ मुकाबले अब यूएई में होंगे। इससे पहले ये मैच रावलपिंडी, मुल्तान और लाहौर में खेले जाने थे। बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया कि नई तारीख और स्थानों की जानकारी जल्द ही दी जाएगी।

PCB के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने कहा कि बोर्ड हमेशा इस बात का पक्षधर रहा है कि "राजनीति और खेल को अलग रखा जाए।" उन्होंने यह भी जोड़ा कि रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम पर संभावित हमले के खतरे को देखते हुए ही यह निर्णय लिया गया है कि बचे हुए मुकाबले यूएई में कराए जाएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?