न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

NZ Vs Pak 3 ODI: निजी टिप्पणियों से खफा हो दर्शकों से मैदान में उलझे खुशदिल शाह, तस्वीरें वायरल

न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच तीसरे वनडे के बाद खुशदिल शाह दर्शकों से उलझते नजर आए। सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों में खिलाड़ी को सुरक्षाकर्मियों द्वारा रोके जाने की कोशिश दिखी। जानिए पूरा मामला।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 05 Apr 2025 6:12:28

NZ Vs Pak 3 ODI: निजी टिप्पणियों से खफा हो दर्शकों से मैदान में उलझे खुशदिल शाह, तस्वीरें वायरल

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के मध्य आज तीसरा वनडे खेला गया, जिसे न्यूजीलैंड ने जीता। इस मैच के दौरान की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिसमें पाकिस्तान के क्रिकेटर खुशदिल शाह दर्शकों से उलझते हुए दिखाई दे रहे हैं। इन तस्वीरों में पाकिस्तान टीम के क्रिकेटर और सुरक्षाकर्मी खुशदिल शाह को रोकने का प्रयास करते नजर आ रहे हैं। लेकिन शाह हैं कि रुकने का नाम ही नहीं ले रहे हैं।

प्राप्त समाचारों के अनुसार मैदान में मौजूद दर्शकों ने कुछ टिप्पणी की थी। इसके बाद खुशदिल शाह खुद को रोक नहीं पाए और दर्शकों से उलझ गए।

जानिये क्या था मामला

कहा जा रहा है कि मैच समाप्त होने के बाद पाकिस्तान के खिलाड़ी मैदान से बाहर जा रहे थे। इसी दौरान कुछ दर्शकों ने खिलाड़ियों पर निजी टिप्पणियां की। खुशदिल शाह यह बात बर्दाश्त नहीं कर पाए। वह दर्शकों को जवाब देने लगे। सुरक्षाकर्मियों और साथी खिलाड़ियों ने उन्हें रोकने की कोशिश की। लेकिन खुशदिल शाह माने नहीं।

गौरतलब है कि यह पहला मौका नहीं है जब खुशदिल शाह का न्यूजीलैंड के दर्शकों से इस तरह का मसाला हुआ हो। इससे पहले भी खुशदिल शाह के साथ न्यूजीलैंड में मसला हो चुका है। न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के दौरान उनके ऊपर मैच फीस का 50 फीसदी जुर्माना लगाया गया था। तब खुशदिल शाह ने बल्लेबाजी करते वक्त कीवी गेंदबाज फॉकेस को टक्कर मारी थी। उन्हें तीन डिमेरिट प्वॉइंट्स भी मिले थे।

तीसरे वनडे का नहीं थे हिस्सा

तीसरे वनडे में खुशदिल शाह को खेलने का मौका नहीं मिला था। तीसरे मैच में न्यूजीलैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी की। यह मैच 42-42 ओवरों का खेला गया। न्यूजीलैंड ने आठ विकेट पर 264 रन बनाए। लेकिन लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की टीम 221 रन पर सिमट गई। न्यूजीलैंड ने 43 रन से मैच जीता और सीरीज पर भी कब्जा कर लिया। न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर माइकल ब्रैसवेल को मैन ऑफ द मैच चुना गया था। ब्रैसवेल ने 59 रन बनाए और 39 रन देकर एक विकेट लिया। बेन सियर्स को प्लेयर ऑफ द सिरीज चुना गया। उन्होंने 10 विकेट लिए।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत