न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Tokyo Olympic : जोकोविक ने अनोखे अंदाज में की खेलने की पुष्टि, कोरोना के कारण हटा ये टेनिस खिलाड़ी

दुनिया के नं.1 टेनिस खिलाड़ी सर्बिया के नोवाक जोकोविक ने 23 जुलाई से शुरू होने जा रहे टोक्यो ओलंपिक में भाग लेने की पुष्टि कर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 16 Jul 2021 1:33:58

Tokyo Olympic : जोकोविक ने अनोखे अंदाज में की खेलने की पुष्टि, कोरोना के कारण हटा ये टेनिस खिलाड़ी

दुनिया के नं.1 टेनिस खिलाड़ी सर्बिया के नोवाक जोकोविक ने 23 जुलाई से शुरू होने जा रहे टोक्यो ओलंपिक में भाग लेने की पुष्टि कर दी है। 34 वर्षीय जोकोविक ने ट्विटर पर यह जानकारी दी कि उन्होंने टोक्यो के लिए फ्लाइट बुक कर ली है और वे गर्व से सर्बियाई टीम में शामिल होंगे। जोकोविक हाल ही इंग्लैंड में वर्ष के तीसरे ग्रैंडस्लैम विंबलडन का खिताब जीतने के बाद सर्बिया लौटे हैं। जोकोविक ने एक वीडियो पोस्ट करते हुए ट्वीट किया कि मेरे छोटे दोस्त कोजिरोउ को निराश नहीं कर सकता। मैंने टोक्यो के लिए अपनी उड़ान बुक की और ओलंपिक के लिए टीम सर्बिया में शामिल हो रहा हूं। जोकोविक ने 6 साल के हुए कोजिराउ को बर्थडे विश कर वीडियो कॉल किया।

…तो जोकोविक रच देंगे इतिहास

उल्लेखनीय है कि जोकोविक ने रविवार को छठा विंबलडन जीता था। उनके नाम अब 20 ग्रैंडस्लैम हैं। वे सर्वाधिक ग्रैंडस्लैम जीतने के मामले में स्विस स्टार रोजर फेडरर और स्पेनिश स्टार राफेल नडाल के बराबर हैं। जोकोविक ने इस साल तीनों ग्रैंडस्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन, फ्रेंच ओपन और विंबलडन जीते हैं। वे ओलंपिक पदक और फिर साल का चौथा व अंतिम ग्रैंडस्लैम यूएस ओपन जीतकर इतिहास रचना चाहेंगे। अगर वे ऐसा कर देते हैं तो एक ही साल में चारों ग्रैंडस्लैम और ओलंपिक पदक जीतने वाले दुनिया के पहले पुरुष खिलाड़ी बन जाएंगे।

कोरोना की चपेट में आए एलेक्स डी मिनाउर

ऑस्ट्रेलिया के टेनिस खिलाड़ी एलेक्स डी मिनाउर कोरोना की चपेट में आने के बाद टोक्यो ओलंपिक से बाहर हो गए हैं। मिनाउर को एकल और युगल दोनों वर्गों में खेलना था। ओलंपिक में ऑस्ट्रेलिया की तरफ से 472 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। यह कंगारू टीम का अब तक का दूसरा सबसे बड़ा दल है। ऑस्ट्रेलियाई ओलंपिक दल के प्रमुख इयान चेस्टरमैन ने कहा कि हम सभी मिनाउर के लिए दुखी हैं। ओलंपिक में ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलना बचपन से उनका सपना था। उन्होंने टोक्यो जाने से 96 और 72 घंटे पहले टेस्ट कराया था लेकिन दोनों नतीजे पॉजिटिव निकले। आपको बता दें कि दुनिया की नंबर एक टेनिस खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया की एश्ले बार्टी ओलंपिक में हिस्सा ले रही हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत