न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 फाइनल से पहले न्यूजीलैंड को लगा बड़ा झटका, टीम से बाहर हो सकता है यह पेसर

भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार, 9 मार्च को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल मैच खेला जाना है। इस खिताबी मुकाबले के लिए दोनों टीमें कड़ी मेहनत कर रही हैं। लेकिन, इस बहुप्रतिक्षित मुकाबले से पहले न्यूजीलैंड को एक बड़ा झटका है। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में अब तक सफल ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज मैट हेनरी का भारत के खिलाफ फाइनल में खेलना मुश्किल लग रहा है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 07 Mar 2025 5:39:11

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 फाइनल से पहले न्यूजीलैंड को लगा बड़ा झटका, टीम से बाहर हो सकता है यह पेसर

भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार, 9 मार्च को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल मैच खेला जाना है। इस खिताबी मुकाबले के लिए दोनों टीमें कड़ी मेहनत कर रही हैं। लेकिन, इस बहुप्रतिक्षित मुकाबले से पहले न्यूजीलैंड को एक बड़ा झटका है। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में अब तक सफल ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज मैट हेनरी का भारत के खिलाफ फाइनल में खेलना मुश्किल लग रहा है।

मैट हेनरी का फाइनल में खेलना मुश्किल

न्यूजीलैंड के दाएं हाथ के धाकड़ तेज गेंदबाज मैट हेनरी को दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए सेमीफाइनल मैच के दौरान कंधे में चोट लगी थी। इस चोट के कारण ही अब वह न्यूजीलैंड और भारत के बीच होने वाले चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल से बाहर हो सकते हैं।

हेनरी के कंधे में लगी चोट

फाइनल से पहले न्यूजीलैंड के लिए एक बहुत बड़ा झटका है क्योंकि हेनरी इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। अफ्रीका के खिलाफ मैच में फील्डिंग के दौरान उन्हें चोट लगी थी। हालांकि, चोट के बावजूद हेनरी ने आखिरी ओवरों में दो ओवर गेंदबाजी की थी। चोट के बाद मैदान में वापसी के बाद उन्हें डाइव लगाते हुए भी देखा गया था।

भारत के खिलाफ फाइनल में खेलने पर संशय

बुधवार को सेमीफाइनल मैच के बाद कप्तान मिचेल सैंटनर ने हेनरी की उपलब्धता को लेकर उम्मीद जताई थी, लेकिन अब मुख्य कोच गैरी स्टीड ने कहा है कि फाइनल से लगभग 48 घंटे पहले भी हेनरी की फिटनेस पर संशय बना हुआ है।

स्टीड ने कहा, 'मेरे हिसाब से हमारे लिए सकारात्मक बात यह है कि वह दोबारा गेंदबाजी करने उतरे थे। उनके कुछ स्कैन हुए हैं और हम उन्हें फाइनल खेलने का हर संभव मौका देना चाहते हैं। हालांकि इस वक्त उनकी स्थिति अब भी थोड़ी अनिश्चित है'। उन्होंने आगे कहा, 'वह अपने कंधे के बल गिरने के कारण अभी भी दर्द में हैं। उम्मीद है कि वह ठीक हो जाएंगे'।

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में झटके सबसे ज्यादा विकेट

गौरतलब है कि हेनरी इस चैंपियंस ट्रॉफी के सबसे सफल गेंदबाज रहे हैं। उन्होंने अब तक 16.7 की गेंदबाजी औसत से सबसे ज्यादा 10 विकेट चटकाए हैं। इनमें से 5 विकेट उन्होंने भारत के खिलाफ ग्रुप स्टेज मुकाबले में लिए थे, जो फाइनल में भी उनका प्रतिद्वंद्वी होगा।

कौन ले सकता है हेनरी की जगह

भारत के खिलाफ फाइनल में अगर हेनरी नहीं खेलते हैं, तो न्यूजीलैंड के पास दाएं हाथ के सीमर जैकब डफी का विकल्प मौजूद है। डफी ने इस टूर्नामेंट में न्यूजीलैंड के लिए अब तक कोई मुकाबला नहीं खेला है, लेकिन प्री-टूर्नामेंट ट्राई-सीरीज में पाकिस्तान के खिलाफ उन्हें मौका मिला था, जिसमें उन्होंने 7 ओवर में 48 रन देकर 1 विकेट लिया था।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता

‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी

स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच

CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना

351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम

‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म

ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन

हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास

एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड

रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त

यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट

सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी

ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत