न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सचिन के रिकॉर्ड को तोड़ने की तैयारी में न्यूजीलैंड के रचिन रविन्द्र, सिर्फ 1 रन बनते बनेगा विश्व रिकॉर्ड

न्यूजीलैंड के लिए सबसे बड़े खिलाड़ी साबित हुए रचिन रविंद्र आज एक मामले में भारत के पूर्व कप्तान व मास्टर-ब्लास्टर के नाम से पहचाने जाने वाले सचिन तेंदुलकर को पछाड़ सकते हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 09 Nov 2023 1:59:16

सचिन के रिकॉर्ड को तोड़ने की तैयारी में न्यूजीलैंड के रचिन रविन्द्र, सिर्फ 1 रन बनते बनेगा विश्व रिकॉर्ड

एक दिवसीय पुरुष विश्व कप 2023 में न्यूजीलैंड की टीम ने बेहतरीन शुरूआत करके इस बात का संकेत दिया था कि वह फाइनल खेलने का दावा कर सकती है, लेकिन शुरूआती चार मैचों को जीतने के बाद उसकी लय बिगड़ गई और वर्तमान में वह सेमीफाइनल के लिए संघर्ष कर रही है। वैसे भी क्रिकेट के बारे में यह कहा जाता है कि कभी भी कुछ भी हो सकता है। इस प्रतियोगिता में न्यूजीलैंड के एक खिलाड़ी ने पूरे विश्व का ध्यान अपनी बल्लेबाजी से आकर्षित किया है। यह खिलाड़ी है रचिन रविन्द्र, जो अब तक इस विश्व कप में 523 रन का स्कोर अपने नाम कर चुके हैं। आज यह खिलाड़ी एक और रिकॉर्ड अपने नाम करने जा रहा है।

न्यूजीलैंड के लिए सबसे बड़े खिलाड़ी साबित हुए रचिन रविंद्र आज एक मामले में भारत के पूर्व कप्तान व मास्टर-ब्लास्टर के नाम से पहचाने जाने वाले सचिन तेंदुलकर को पछाड़ सकते हैं। आज होने वाले न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका मैच में एक रन बनाते ही वह एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे। यह रिकॉर्ड 25 से कम उम्र में वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने का है। फिलहाल, इस रिकॉर्ड पर सचिन तेंदुलकर का कब्जा है।

सचिन तेंदुलकर ने 25 वर्ष की आयु के पहले ही एक वर्ल्ड कप में 523 रन बना डाले थे। लंबे समय से उनका यह रिकॉर्ड कोई नहीं तोड़ पाया था। रचिन रविंद्र ने पिछले मैच में इस रिकॉर्ड की बराबरी की। वह वर्ल्ड कप 2023 में अब तक 523 रन जड़ चुके हैं। अब आज होने वाले मुकाबले में उन्हें सचिन को पछाड़ने के लिए महज एक रन की दरकार है।

वर्ल्ड कप 2023 में धूम मचाता रचिन रविंद्र का बल्ला

रचिन रविंद्र वर्ल्ड कप 2023 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे पायदान पर हैं। वह अब तक 523 रन जड़ चुके हैं। वह टॉप पर काबिज क्विंटन डिकॉक से महज 27 रन पीछे चल रहे हैं। रचिन इस टूर्नामेंट में तीन शतक भी जमा चुके हैं। वह 74.71 की बल्लेबाजी औसत और 107.39 के स्ट्राइक रेट से रन बना रहे हैं। इस वर्ल्ड कप में वह न्यूजीलैंड के लिए तुरुप का इक्का साबित हो चुके हैं।

नाम के पीछे की कहानी

ऐसा कहा जाता है कि रचिन रविंद्र के माता-पिता क्रिकेट के फैन थे। वे सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ को बेहद पसंद करते थे। यही कारण है कि उन्होंने अपने बेटे का नाम इन दो दिग्गज बल्लेबाजों के नाम को मिलाकर बनाया। वैसे, रचिन ने अपने नाम को साबित भी किया है। उनकी बल्लेबाजी में सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ की झलक भी दिखती है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत