न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नीदरलैंड्स ने रचा इतिहास, सफलतापूर्वक चेज किया पहली बार 300+ रन का लक्ष्य, भारत-इंग्लैंड को भी छोड़ा पीछे

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप लीग 2023–27 में नीदरलैंड्स ने स्कॉटलैंड के खिलाफ एक रोमांचक मुकाबले में 4 विकेट से जीत दर्ज करते हुए नया इतिहास रच दिया। यह मुकाबला केवल जीत तक सीमित नहीं रहा, बल्कि वनडे क्रिकेट में नीदरलैंड्स की सबसे बड़ी रन चेज बनकर दर्ज हो गया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 13 Jun 2025 11:10:41

नीदरलैंड्स ने रचा इतिहास, सफलतापूर्वक चेज किया पहली बार 300+ रन का लक्ष्य, भारत-इंग्लैंड को भी छोड़ा पीछे

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप लीग 2023–27 में नीदरलैंड्स ने स्कॉटलैंड के खिलाफ एक रोमांचक मुकाबले में 4 विकेट से जीत दर्ज करते हुए नया इतिहास रच दिया। यह मुकाबला केवल जीत तक सीमित नहीं रहा, बल्कि वनडे क्रिकेट में नीदरलैंड्स की सबसे बड़ी रन चेज बनकर दर्ज हो गया। स्कॉटलैंड ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए विशाल 369 रन बनाए, जिसके जवाब में नीदरलैंड्स ने 370 रन बनाकर यह लक्ष्य हासिल कर लिया।

नीदरलैंड्स का ऐतिहासिक कारनामा

इस मुकाबले में नीदरलैंड्स ने पहली बार वनडे क्रिकेट में 300 से अधिक रन का सफल पीछा किया। इससे पहले 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ नीदरलैंड्स ने 374 रन बनाए थे लेकिन वह मुकाबला टाई हुआ था और सुपर ओवर में जाकर नीदरलैंड्स को जीत मिली थी। इस बार 370 रन का पीछा कर टीम ने सीधे जीत दर्ज की, जो अब तक का उसका सर्वश्रेष्ठ स्कोर चेज बन गया है।

भारत और इंग्लैंड को पछाड़ा

नीदरलैंड्स की इस ऐतिहासिक जीत ने भारत और इंग्लैंड जैसे दिग्गज टीमों को पीछे छोड़ दिया है। वनडे क्रिकेट में भारत ने 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 360 रन का टारगेट चेज किया था, वहीं इंग्लैंड ने 2019 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 361 रन का पीछा सफलतापूर्वक किया था। लेकिन अब नीदरलैंड्स ने 370 रन चेज कर तीसरा सबसे बड़ा सफल स्कोर चेज करने वाली टीम बन गई है।

वनडे क्रिकेट में सबसे बड़े सफल रन चेज

1. साउथ अफ्रीका vs ऑस्ट्रेलिया – 2006 – 435 रन

2. साउथ अफ्रीका vs ऑस्ट्रेलिया – 2016 – 372 रन

3. नीदरलैंड्स vs स्कॉटलैंड – 2025 – 370 रन

4. इंग्लैंड vs वेस्टइंडीज – 2019 – 361 रन

5. भारत vs ऑस्ट्रेलिया – 2013 – 360 रन

मैक्स ओ डॉउड बने जीत के नायक

नीदरलैंड्स की इस ऐतिहासिक जीत के सबसे बड़े हीरो रहे सलामी बल्लेबाज़ मैक्स ओ डॉउड, जिन्होंने 130 गेंदों पर नाबाद 158 रनों की विस्फोटक पारी खेली। उनकी पारी में 12 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। वे अंत तक मैदान पर डटे रहे और टीम को लक्ष्य तक पहुंचाकर ही पवेलियन लौटे।

इसके अलावा नूह क्रोज ने 50 रन, तेजा निदामनुरू ने 51 रन और कप्तान स्कॉट एडवर्ट ने 32 रनों की अहम पारियां खेलीं। टीम के इन सामूहिक प्रयासों के कारण ही यह यादगार जीत संभव हो सकी।

नीदरलैंड्स की यह जीत केवल अंक तालिका की बात नहीं है, बल्कि क्रिकेट इतिहास में एक नए युग की दस्तक है, जहां छोटे माने जाने वाले देश अब बड़े कारनामे कर रहे हैं। यह जीत उनके आत्मविश्वास और टीम वर्क का बेहतरीन उदाहरण है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत