न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मुंबई टेस्ट : टीम इंडिया ने दूसरे दिन ही तय कर ली जीत! न्यूजीलैंड के नाम दर्ज हुए ये शर्मनाक रिकॉर्ड

भारत और न्यूजीलैंड के बीच दो मैच की सीरीज का दूसरा और अंतिम टेस्ट मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। दो दिन के खेल...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 04 Dec 2021 8:15:44

मुंबई टेस्ट : टीम इंडिया ने दूसरे दिन ही तय कर ली जीत! न्यूजीलैंड के नाम दर्ज हुए ये शर्मनाक रिकॉर्ड

भारत और न्यूजीलैंड के बीच दो मैच की सीरीज का दूसरा और अंतिम टेस्ट मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। दो दिन के खेल में ही भारत की जीत लगभग तय हो गई है। आज शनिवार को टेस्ट के दूसरे दिन भारतीय गेंदबाजों के जबरदस्त प्रदर्शन के चलते न्यूजीलैंड की हालत पतली हो गई। कीवी टीम 28 ओवर में 62 रन पर ही ढेर हो गई। काइल जेमिसन ने सर्वाधिक 17 और कप्तान व बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज टॉम लैथम ने 10 रन बनाए। इन दोनों के अलावा कोई भी बल्लेबाज दोहरे अंकों में नहीं पहुंच पाया। रविचंद्रन अश्विन ने चार, मोहम्मद सिराज ने तीन, अक्षर पटेल ने दो और जयंत यादव ने एक विकेट झटका।

जवाब में भारत ने दूसरी पारी में बिना विकेट खोए 69 रन बना लिए हैं। ओपनर चेतेश्वर पुजारा 29 और मयंक अग्रवाल 38 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत के पास अब 332 रन की बढ़त हो गई है और खेल के तीन दिन बचे हैं। इससे पहले आज सुबह भारत ने अपनी पहली पारी 224/4 रन से आगे बढ़ाई और टीम 325 रन पर सिमट गई। मयंक अग्रवाल ने 150 और अक्षर पटेल ने 52 रन की पारी खेली। विकेटकीपर रिद्धिमान साहा पिछले दिन के स्कोर 27 रन पर ही आउट हो गए। न्यूजीलैंड की तरफ से सभी 10 विकेट बाएं हाथ के स्पिनर एजाज पटेल ने झटके। कानपुर में खेला गया पहला टेस्ट ड्रॉ रहा था।

mumbai test,india,new zealand,mayank agarwal,ashwin,ejaz patel,sports news in hindi

न्यूजीलैंड 62 रन पर ढेर, भारत में किसी भी टीम का न्यूनतम स्कोर

भारत में 62 रन के स्कोर पर आउट होकर न्यूजीलैंड ने शर्मनाक रिकॉर्ड बनाया। भारतीय सरजमीं पर किसी भी टीम का टेस्ट में यह सबसे छोटा स्कोर है। इससे पहले वर्ष 1987 में टीम इंडिया 75 रन और 2008 में 76 रन पर ऑल आउट हो गई थी। इसके बाद दक्षिण अफ्रीकी टीम का नंबर आता है। वह 2015 में 79 रन पर ढेर हो गई थी। न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के खिलाफ टेस्ट में सबसे छोटा स्कोर भी बनाया। न्यूजीलैंड से पहले दक्षिण अफ्रीका (79) के नाम यह रिकॉर्ड दर्ज था। इसी साल इंग्लैंड की टीम 81 रन पर आउट हो गई थी। श्रीलंकाई टीम 1990 में 82 रन ही बना पाई थी।

इससे पहले भारत के विरुद्ध न्यूजीलैंड का न्यूनतम स्कोर 2002 में हैमिल्टन में 94 रन था। उसने 1981 में वेलिंगटन में 100 और 1968 में ऑकलैंड में 101 रन बनाए थे। वानखेड़े की पिच पर न्यूजीलैंड के नाम न्यूनतम स्कोर का शर्मनाक रिकॉर्ड हो गया। इससे पहले 2004 में ऑस्ट्रेलिया 93, 2006 में टीम इंडिया 100, 1981 में इंग्लैंड 102 और 2004 में टीम इंडिया 104 रन पर सिमट गई थी। यह टेस्ट क्रिकेट में ओवरऑल न्यूजीलैंड का छठा न्यूनतम स्कोर है। साल 1955 में वह इंग्लैंड के खिलाफ 26 रन पर ढेर हो गई थी, जो उसका न्यूनतम स्कोर है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत