न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मुंबई टेस्ट : टीम इंडिया को मिली सबसे बड़ी जीत, भारत में यह कमाल करने वाले दूसरे गेंदबाज बने अश्विन

भारत ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को धूल चटा दी। टीम इंडिया ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में सोमवार को दूसरे व अंतिम...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 06 Dec 2021 11:46:14

मुंबई टेस्ट : टीम इंडिया को मिली सबसे बड़ी जीत, भारत में यह कमाल करने वाले दूसरे गेंदबाज बने अश्विन

भारत ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को धूल चटा दी। टीम इंडिया ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में सोमवार को दूसरे व अंतिम टेस्ट के चौथे दिन सुबह पहले ही सत्र में 372 रन की विशाल जीत अपने नाम कर ली। यह रन अंतर के हिसाब से भारतीय टीम की सबसे बड़ी जीत है। इसके साथ ही भारत ने सीरीज पर 1-0 से कब्जा जमाया। कानपुर में खेला गया टेस्ट ड्रॉ रहा था, जहां भारत जीत से सिर्फ एक विकेट दूर रह गया था। टेस्ट में शतक व अर्धशतक जमाने वाले मयंक अग्रवाल मैन ऑफ द मैच और रविचंद्रन अश्विन मैन ऑफ द सीरीज चुने गए। आज 540 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा कर रहे न्यूजीलैंड ने अपनी दूसरी पारी 140/5 रन से आगे बढ़ाई। शेष पांच बल्लेबाज 27 रन ही और जोड़ सके तथा कीवी टीम 167 रन पर ढेर हो गई। भारत की ओर से ऑफ स्पिन जोड़ी रविचंद्रन अश्विन और जयंत यादव ने कमाल कर दिया।

दोनों ने 4-4 विकेट चटकाए। एक विकेट अक्षर पटेल को मिला, जबकि एक बल्लेबाज रन आउट हुआ। न्यूजीलैंड की तरफ से डेरेल मिचेल ने सर्वाधिक 60 और हेनरी निकोल्स ने 44 रन का योगदान दिया। इसके अलावा कोई बल्लेबाज ज्यादा देर नहीं टिक सका। भारत ने पहली पारी में 325 और दूसरी पारी में 276/7 रन (घोषित) बनाए थे। मेहमान टीम पहली पारी में 62 रन पर ही पैवेलियन लौट गई थी। इस टेस्ट में भारतीय टीम की कमान विराट कोहली के पास थी, जबकि कानपुर में अजिंक्य रहाणे ने कप्तानी की थी। इससे पहले भारत ने तीन मैच की टी20 सीरीज 3-0 से अपने नाम की थी। उसमें रोहित शर्मा कप्तान थे। अब भारत को इसी माह दक्षिण अफ्रीका जाना है, जहां वह 3-3 मैच की टेस्ट व वनडे सीरीज खेलेगा।

mumbai test,india,newzealand,india vs newzealand,virat kohli,r ashwin,sports news in hindi

अश्विन ने टेस्ट में भारतीय सरजमीं पर पूरे किए 300 विकेट

भारतीय टीम के दिग्गज ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने सोमवार को इतिहास रच दिया। अश्विन अब भारत में टेस्ट में 300 विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज बन गए हैं। अश्विन ने न्यूजीलैंड की दूसरी पारी में जबरदस्त गेंदबाजी की। उन्होंने 22.3 ओवर में 34 रन देकर चार विकेट चटकाए। अश्विन के अब 49 टेस्ट मैच की 95 पारियों में 300 विकेट हो गए हैं। अश्विन से पहले ये कारनामा केवल दिग्गज लेग स्पिनर अनिल कुंबले ने किया था। कुंबले ने ओवरऑल 619 विकेट लिए हैं और इनमें से 350 विकेट उन्हें भारतीय सरजमीं पर हासिल हुए।

कुंबले ने ये 350 विकेट 63 टेस्ट में झटके। इस मामले में ऑफ स्पिनर स्पिनर हरभजन सिंह तीसरे स्थान पर हैं। उनके खाते में 265 विकेट हैं। ओवरऑल वे 417 विकेट ले चुके हैं। देखा जाए तो अब तक दुनिया में कुंबले-अश्विन सहित कुल छह गेंदबाज ही ऐसे हैं, जिन्होंने अपने घर में टेस्ट में 300 विकेट का आंकड़ा छुआ है। मुथैया मुरलीधरन (493), जेम्स एंडरसन (402), स्टुअर्ट ब्रॉड (341) और शेन वार्न (319) भी इस एलीट क्लब में शामिल हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत