न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मुम्बई इंडियंस: कप्तान बदलने का असर टीम के प्रदर्शन पर आया नजर, दो खेमों में बंटी टीम

हार्दिक के कमान संभालने से न सिर्फ टीम के खिलाड़ी अपितु प्रशंसक भी नाराज हुए और वे मुम्बई इंडियंस के खिलाफ हो गए। कप्तानी बदलने के फैसले का असर टीम के प्रदर्शन पर साफ नजर आया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 14 May 2024 4:07:03

मुम्बई इंडियंस: कप्तान बदलने का असर टीम के प्रदर्शन पर आया नजर, दो खेमों में बंटी टीम

IPL 2024 में प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होने वाली सबसे पहली टीम मुम्बई इंडियंस रही। मुम्बई इंडियंस के कप्तान बदलने के बाद से हालात वो नहीं रहे जो रोहित शर्मा के कप्तान होते हुए थे। इस सीजन मुम्बई इंडियंस ने रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पण्डया को अपना कप्तान बनाया। हार्दिक के कमान संभालने से न सिर्फ टीम के खिलाड़ी अपितु प्रशंसक भी नाराज हुए और वे मुम्बई इंडियंस के खिलाफ हो गए। कप्तानी बदलने के फैसले का असर टीम के प्रदर्शन पर साफ नजर आया। समाचारों के मुताबिक टीम अब दो गुटों में बंट गई है। यहां तक कि टीम के अनुभवी खिलाड़ी रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या भी एक दूसरे का सम्मान नहीं कर रहे हैं।

दैनिक जागरण की रिपोर्ट के अनुसार, पूरे आईपीएल सीजन में रोहित और हार्दिक को एक साथ प्रैक्टिस करते हुए कम ही देखा गया है। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ हारे गए मैच से पहले नेट्स पर रोहित शर्मा बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन हार्दिक उस वक्त मौजूद नहीं थे। बाद में जब रोहित, सूर्या और तिलक के साथ बैठे थे, तब हार्दिक नेट्स पर आए। माना जा रहा है कि हार्दिक को देखकर ही तीनों खिलाड़ी वहां से उठकर चले गए।

इसके अलावा कोलकाता के खिलाफ मैच से पहले रोहित शर्मा की विरोधी टीम के असिस्टेंट कोच अभिषेक नायर के साथ बातचीत भी चर्चा का विषय बन गई थी। इस बातचीत में रोहित ने कथित तौर पर हार्दिक के कप्तान बनने के बाद मुंबई इंडियंस में हुए बदलावों को गिनाया था। साथ ही ये भी कहा था कि ये उनका आखिरी सीजन है।

अगले सीजन में मेगा ऑक्शन होने वाला है, ऐसे में यह कम ही संभावना है कि मुंबई इंडियंस रोहित को रिटेन करेगा। टीम ने हार्दिक को नया कप्तान बनाकर साफ कर दिया है कि वो अपना भविष्य इस भारतीय ऑलराउंडर के साथ देखती है।

रोहित शर्मा ने आईपीएल 2024 में 13 मैच खेले हैं. इन 13 मैचों में 145.42 की स्ट्राइक रेट से 349 रन बनाए हैं. उन्होंने 13 मैचों में एक भी अर्धशतक नहीं लगाया, लेकिन एक शतक जरूर लगाया। इस सीजन में रोहित शर्मा का अब तक का बेस्ट स्कोर नाबाद 105 रन है। रोहित ने 13 मैचों में 35 चौके और 20 छक्के लगाए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत