न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

IPL 2026 के बाद संन्यास ले लेंगे MS Dhoni, पूर्व CSK खिलाड़ी ने किया बड़ा खुलासा; फैंस के लिए भावुक कर देने वाली खबर

आईपीएल 2026 के बाद एमएस धोनी के संन्यास को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। पूर्व CSK खिलाड़ी रॉबिन उथप्पा के बयान ने फैंस को भावुक कर दिया, जानिए पूरी खबर।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 17 Dec 2025 6:18:18

IPL 2026 के बाद संन्यास ले लेंगे MS Dhoni, पूर्व CSK खिलाड़ी ने किया बड़ा खुलासा; फैंस के लिए भावुक कर देने वाली खबर

महेंद्र सिंह धोनी के आईपीएल करियर को लेकर चल रही अटकलों पर अब विराम लगता दिख रहा है। पिछले तीन-चार वर्षों से उनके संन्यास को लेकर चर्चाएं गर्म थीं, लेकिन इस बार बात सिर्फ कयासों तक सीमित नहीं रही। चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व खिलाड़ी रॉबिन उथप्पा ने संकेत दिए हैं कि आईपीएल 2026 के बाद एमएस धोनी क्रिकेट को अलविदा कह सकते हैं। धोनी आईपीएल के पहले सीजन से ही CSK का चेहरा रहे हैं। हालांकि 2016 और 2017 में टीम पर प्रतिबंध लगने के चलते उन्होंने राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स के लिए खेला था, लेकिन इसके बाद वे फिर से चेन्नई की जर्सी में लौट आए।

IPL 2026 के लिए हुए मिनी ऑक्शन ने भी इस दिशा में कई इशारे दिए हैं। चेन्नई सुपर किंग्स ने इस बार अनुभव से ज्यादा युवाओं पर भरोसा जताया। फ्रेंचाइजी ने दो अनकैप्ड खिलाड़ियों पर कुल 28.4 करोड़ रुपये खर्च कर सभी को चौंका दिया। कार्तिक शर्मा और प्रशांत वीर को 14.2-14.2 करोड़ रुपये में खरीदा गया, जबकि दोनों का बेस प्राइस महज 30 लाख रुपये था। रॉबिन उथप्पा का मानना है कि इस रणनीति के बाद धोनी के भविष्य को लेकर ज्यादा संदेह की गुंजाइश नहीं बचती।

धोनी के संन्यास पर उथप्पा का बड़ा बयान

इनसाइडस्पोर्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, रॉबिन उथप्पा ने जियोहॉटस्टार पर आईपीएल ऑक्शन के कवरेज के दौरान खुलकर अपनी राय रखी। उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि अब तस्वीर पूरी तरह साफ है। यह एमएस धोनी का आखिरी आईपीएल सीजन होने वाला है। अब यह सवाल नहीं बचता कि वह एक और साल खेलेंगे या नहीं। अगला सीजन खेलने के बाद वे संन्यास ले लेंगे।”

उथप्पा का मानना है कि सीएसके का ऑक्शन अप्रोच इस बात का साफ संकेत है कि टीम भविष्य की तैयारी में जुट चुकी है। जिस चेन्नई सुपर किंग्स को हमेशा अनुभव और सीनियर खिलाड़ियों की टीम माना जाता था, उसने इस बार युवाओं पर बड़ा दांव खेला। प्रशांत वीर और कार्तिक शर्मा आईपीएल इतिहास के संयुक्त रूप से सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी बन चुके हैं।

इसके अलावा टीम में शामिल किए गए नूर अहमद (20) और डेवाल्ड ब्रेविस (22) जैसे खिलाड़ी भी करियर की शुरुआती अवस्था में हैं। उथप्पा का मानना है कि यह बदलाव अचानक नहीं हुआ, बल्कि इसकी नींव पहले ही रखी जा चुकी थी।

उन्होंने कहा, “अगर आप युवाओं में किए गए इस भारी निवेश और पिछले एक-दो सालों से टीम चयन के पैटर्न को देखें, तो सभी संकेत एक ही दिशा में जाते हैं। फ्रेंचाइजी अब टैलेंट को पहचानने, उसे निखारने और लंबे समय तक टीम के साथ जोड़कर रखने पर फोकस कर रही है।”

उथप्पा ने आगे यह भी जोड़ा कि धोनी का चेन्नई सुपर किंग्स से रिश्ता संन्यास के बाद भी खत्म नहीं होगा। उन्होंने कहा,
“हम सभी जानते हैं कि अगर धोनी मैदान पर नहीं होंगे, तो वह टीम के मेंटर की भूमिका निभाएंगे। मुझे लगता है कि इस सीजन में भी वे मेंटर-कम-प्लेयर की भूमिका में नजर आ सकते हैं।”

धोनी के चाहने वालों के लिए यह खबर भले ही भावनात्मक हो, लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स का यह ट्रांजिशन यह भी दिखाता है कि टीम भविष्य के लिए पूरी तरह तैयार होने की दिशा में आगे बढ़ रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत