न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अर्शदीप को मौका नहीं मिलने से हैरान मोंटी पनेसर, बोले- इंग्लिश पिचों पर कर सकता है कमाल

इंग्लैंड की परिस्थितियां अर्शदीप के अनुकूल हैं और वह यहां अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। पनेसर का यह बयान ऐसे समय आया है जब भारत 5 मैचों की सीरीज में 1-2 से पीछे है और चौथा टेस्ट करो या मरो की स्थिति में बदल चुका है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 18 Jul 2025 8:21:19

अर्शदीप को मौका नहीं मिलने से हैरान मोंटी पनेसर, बोले- इंग्लिश पिचों पर कर सकता है कमाल

भारत और इंग्लैंड के बीच जारी टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को अब तक प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं दी गई है। इस पर इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज स्पिनर मोंटी पनेसर ने हैरानी जताई है। उनका कहना है कि इंग्लैंड की परिस्थितियां अर्शदीप के अनुकूल हैं और वह यहां अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। पनेसर का यह बयान ऐसे समय आया है जब भारत 5 मैचों की सीरीज में 1-2 से पीछे है और चौथा टेस्ट 'करो या मरो' की स्थिति में बदल चुका है।

‘बाएं हाथ का तेज गेंदबाज, इंग्लिश पिचों पर दे सकता है बढ़त’

एएनआई से बातचीत में मोंटी पनेसर ने कहा, “मैं वास्तव में हैरान हूं कि अर्शदीप सिंह को पहले टेस्ट में भी मौका नहीं मिला। वह एक बाएं हाथ का तेज गेंदबाज है, जो सही एंगल से गेंदबाजी कर सकता है। वह इंग्लिश परिस्थितियों में बहुत प्रभावी हो सकता है और भारत के लिए एक उपयोगी विकल्प साबित हो सकता है।”

पनेसर ने यह भी जोड़ा कि जब सीरीज इस मोड़ पर हो, तब भारत को अपने सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आक्रमण के साथ उतरना चाहिए। उन्होंने कहा, “बुमराह को अगला टेस्ट जरूर खेलना चाहिए क्योंकि यह मुकाबला भारत के लिए निर्णायक होगा। मैनचेस्टर की पिच भारत दौरे की सबसे तेज और उछाल भरी पिचों में से एक है। ऐसे में भारत को अपनी पूरी ताकत के साथ उतरना होगा।”

अब तक डेब्यू का इंतज़ार कर रहे अर्शदीप

गौरतलब है कि अर्शदीप सिंह को टेस्ट टीम में तो शामिल किया गया है, लेकिन उन्हें अब तक तीनों मुकाबलों में बेंच पर ही बैठना पड़ा है। वहीं तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को मौका मिला, लेकिन वे खास प्रभाव नहीं छोड़ सके और महंगे साबित हुए। इसके बाद भी अर्शदीप को मौका नहीं मिला, जिससे क्रिकेट विशेषज्ञ और फैंस हैरान हैं।

नेट प्रैक्टिस के दौरान लगी थी चोट

तीसरे टेस्ट से पहले नेट्स में अभ्यास करते हुए अर्शदीप सिंह को हल्की चोट भी लगी थी। जब साई सुदर्शन की एक जोरदार ड्राइव उनके गेंदबाजी हाथ की ओर आई, तो उसे रोकने की कोशिश में उनके हाथ में कट लग गया। इसके बाद कप्तान शुभमन गिल को यह कहते सुना गया कि अर्शदीप चोट के चलते नेट्स में बल्लेबाजी नहीं कर पाएंगे। उन्हें बाएं हाथ पर पट्टी बांधकर ड्रेसिंग रूम के आसपास घूमते देखा गया।

क्या चौथे टेस्ट में मिलेगा मौका?

जैसे-जैसे मैनचेस्टर टेस्ट नजदीक आ रहा है, टीम चयन को लेकर सस्पेंस बना हुआ है। जसप्रीत बुमराह के खेलने की उम्मीद है, जबकि मोहम्मद सिराज की फिटनेस और अर्शदीप की चोट का आकलन टीम मैनेजमेंट कर रहा है। अगर अर्शदीप फिट पाए जाते हैं तो उन्हें डेब्यू का मौका मिल सकता है, खासकर जब पिच उनकी शैली की गेंदबाजी के लिए अनुकूल मानी जा रही है।

मोंटी पनेसर जैसे अनुभवी खिलाड़ी का अर्शदीप सिंह को लेकर बयान भारतीय चयनकर्ताओं पर सवाल खड़ा करता है। इंग्लिश कंडीशन्स में अर्शदीप की स्विंग और बाएं हाथ की विविधता भारत को निर्णायक बढ़त दिला सकती है। अब देखना होगा कि क्या चौथे टेस्ट में टीम मैनेजमेंट जोखिम लेकर नए चेहरों को मौका देता है या फिर पुराने संयोजन पर ही भरोसा जताता है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत