न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जसप्रीत बुमराह को लेकर मोंटी पनेसर का बयान, कहा- घरेलू टेस्ट में उनकी जरूरत नहीं

इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर ने बड़ा बयान देते हुए सुझाव दिया है कि बुमराह को घरेलू टेस्ट मैचों से आराम देकर विदेशी दौरों पर ही पूरी क्षमता से इस्तेमाल किया जाए। कप्तान और कोच उनसे कह सकते हैं कि घरेलू सीरीज के लिए आपकी आवश्यकता नहीं है, लेकिन विदेशी टेस्ट में आपका अनुभव टीम के लिए बेहद अहम होगा।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 09 Aug 2025 10:03:39

जसप्रीत बुमराह को लेकर मोंटी पनेसर का बयान, कहा- घरेलू टेस्ट में उनकी जरूरत नहीं

भारत और इंग्लैंड के बीच हाल ही में समाप्त हुई पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में जसप्रीत बुमराह के वर्कलोड मैनेजमेंट पर खूब चर्चा हुई। बुमराह इस दौरे में सिर्फ तीन मैच खेले और इन मुकाबलों में भारत को जीत नसीब नहीं हुई। वहीं जिन दो मैचों में भारत ने शानदार जीत दर्ज की, उनमें बुमराह टीम का हिस्सा नहीं थे। इन जीतों में मोहम्मद सिराज ने गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई करते हुए दोनों बार 5-5 विकेट लेकर अहम भूमिका निभाई। इससे यह बहस शुरू हो गई कि क्या बुमराह की गैरमौजूदगी में भी टीम इंडिया घरेलू सीरीज जीत सकती है।

घरेलू टेस्ट मैचों में दिया जाए आराम

इसी मुद्दे पर इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर ने बड़ा बयान देते हुए सुझाव दिया है कि बुमराह को घरेलू टेस्ट मैचों से आराम देकर विदेशी दौरों पर ही पूरी क्षमता से इस्तेमाल किया जाए। हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में पनेसर ने कहा, “भारत अपने घरेलू मुकाबलों में बुमराह के बिना भी किसी भी टीम को मात दे सकता है, लेकिन विदेशी पिचों पर वे टीम के लिए एक्स-फैक्टर हैं। ऐसे में कप्तान और कोच उनसे कह सकते हैं कि घरेलू सीरीज के लिए आपकी आवश्यकता नहीं है, लेकिन विदेशी टेस्ट में आपका अनुभव टीम के लिए बेहद अहम होगा।”

पनेसर का यह विचार पूरी तरह नया नहीं है। विराट कोहली की कप्तानी के शुरुआती वर्षों में भी बुमराह ने अपना टेस्ट डेब्यू विदेश में किया था और करीब तीन साल तक सिर्फ विदेशी पिचों पर ही खेले थे, जबकि घरेलू सीरीज में उन्हें आराम दिया जाता था।

अब सबकी निगाहें कप्तान शुभमन गिल और कोच गौतम गंभीर पर टिकी हैं कि वे इस सलाह को अपनाते हैं या नहीं। आने वाले दो महीनों में भारत को वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज खेलनी है। इनमें बुमराह की मौजूदगी या अनुपस्थिति से टीम मैनेजमेंट की रणनीति और सोच साफ हो जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत