न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मोहम्मद शमी ने अपनी फिटनेस पर दिया अपडेट, क्या आस्ट्रेलिया सीरीज खेल पाएंगे?

न्यूजीलैंड के हाथों पहले टेस्ट मैच में शर्मनाक हार झेलने के बाद टीम इंडिया को अपने तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की कमी बहुत खल रही है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 21 Oct 2024 11:38:30

मोहम्मद शमी ने अपनी फिटनेस पर दिया अपडेट, क्या आस्ट्रेलिया सीरीज खेल पाएंगे?

न्यूजीलैंड के हाथों पहले टेस्ट मैच में शर्मनाक हार झेलने के बाद टीम इंडिया को अपने तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की कमी बहुत खल रही है। मोहम्मद शमी पर दो दिन पहले ही रोहित शर्मा ने मीडिया से बातचीत करते हुए उनके बारे में अपडेट दिया था।
गौरतलब है कि लंबे समय से मोहम्मद शमी टीम इंडिया से बाहर चले रहे हैं। शमी वनडे विश्व कप 2023 में चोटिल हो गए थे, इसके बाद से लेकर अब तक बाहर ही हैं। इस बीच अब सवाल ये उठने शुरू हो गए हैं कि अभी तो ठीक है, लेकिन क्या मोहम्मद शमी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अगले महीने से होने वाली लंबी सीरीज तक फिट हो पाएंगे। इस बीच अब खुद मोहम्मद शमी ने ही अपने बारे में अपडेट दिया है।
मोहम्मद शमी इस वक्त एनसीए बेंगलुरु में हैं। इस बीच ‘यूजेनिक्स हेयर साइंसेस’ की ओर से आयोजित कार्यक्रम में शमी ने कहा कि उन्होंने पिछले दिनों में जिस तरह की गेंदबाजी की, उससे काफी खुश हैं। उन्होंने बताया कि इससे पहले वह आधे रनअप से गेंदबाजी कर रहे थे, क्योंकि वे ज्यादा दबाव नहीं लेना चाहते थे। अब वे पूरे रनअप से गेंदबाजी करने लगे हैं।

ऑस्ट्रेलिया सीरीज को लेकर शमी ने कहा कि उन्हें अब कोई दर्द नहीं है। हर कोई लंबे समय से सोच रहा है कि वह ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए जा पाएंगे या नहीं, लेकिन अभी इसमें थोड़ा समय है। शमी ने यह भी कहा कि वह मौजूदा रणजी ट्रॉफी में अपने राज्य की टीम बंगाल के लिए कुछ मैच खेलना चाहेंगे। उन्होंने कहा कि उन्हें यही चीज सुनिश्चित करना है कि वह फिट रहें। शमी बोले कि उन्हें पता है कि ऑस्ट्रेलिया में किस तरह के आक्रमण की जरूरत होती है। मैदान पर ज्यादा समय बिताना होगा। शमी ने कहा कि वह इससे पहले कुछ रणजी मैच खेलना चाहते हैं।

टीम इंडिया पिछले लंबे समय से मोहम्मद शमी के बगैर ही खेल रही है। न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली जा रही टेस्ट सीरीज के पहले मैच में जब भारतीय टीम संकट में घिरी तो जसप्रीत बुमराह अकेले ऐसे गेंदबाज थे, जो विरोधी टीम को परेशान कर सके। मोहम्मद सिराज उस तरह का असर छोड़ने में कामयाब नहीं रहे, जैसी की उम्मीद उनसे की जा रही थी। ऐसे में अगर शमी टीम के लिए खेल रहे होते तो शायद न्यूजीलैंड के सामने भारतीय टीम और बेहतर प्रदर्शन कर पाती और मैच का नतीजा कुछ और होता।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का आगाज 22 नवंबर से होने जा रहा है। इस बार सीरीज में कुल 5 मुकाबले खेले जाएंगे। ऐसे में ये सीरीज बड़ी होगी। मोहम्मद सिराज अभी उस तरह के फार्म में नहीं है, जिसकी उम्मीद की जाती है। यानी अगर शमी इस सीरीज में नहीं होंगे तो सारा बोझ अकेले बुमराह को उठाना पड़ जाएगा। जो पांच मैचों की सीरीज में कहीं से भी ठीक नहीं होगा। देखना होगा कि मोहम्मद शमी फिटनेस आगे कैसी रहती है। उम्मीद की जानी चाहिए कि वे फिट हो जाएंगे और पूरे नहीं तो कुछ मैच तो जरूर खेल ही जाएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट