न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

स्लेटर घरेलू हिंसा के आरोप में गिरफ्तार, दो क्रिकेट स्टार सहवाग और सिद्धू मना रहे हैं अपना जन्मदिन, जानें...

ऑस्ट्रेलिया के दाएं हाथ के पूर्व सलामी बल्लेबाज माइकल स्लेटर को बुधवार को घरेलू हिंसा के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। न्यू साउथ वेल्स...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 20 Oct 2021 11:51:36

स्लेटर घरेलू हिंसा के आरोप में गिरफ्तार, दो क्रिकेट स्टार सहवाग और सिद्धू मना रहे हैं अपना जन्मदिन, जानें...

ऑस्ट्रेलिया के दाएं हाथ के पूर्व सलामी बल्लेबाज माइकल स्लेटर को बुधवार को घरेलू हिंसा के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। न्यू साउथ वेल्स (एनएसडब्ल्यू) पुलिस ने बताया कि 51 वर्षीय स्लेटर के खिलाफ पिछले हफ्ते घरेलू हिंसा की रिपोर्ट दर्ज की गई जिसकी मंगलवार को जांच शुरू की गई। पुलिस जांच करते हुए स्लेटर के घर पहुंची। उन्हें गिरफ्तार कर सीधे एनएसडब्ल्यू पुलिस स्टेशन ले जाया गया। स्लेटर के मैनेजर शॉन एंडरसन ने इन आरोपों पर कोई बयान देने से मना कर दिया है। स्लेटर का विवादों से नाता रहा है।

वे काफी समय पहले पत्नी से अलग हो चुके हैं। ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड ने उन पर ड्रग्स लेने का आरोप लगाया था। साल 2001 की एशेज सीरीज उनकी आखिरी सीरीज साबित हुई। दो साल पहले स्लेटर को दो महिला दोस्तों के साथ झगड़े के कारण फ्लाइट से उतार दिया गया था। स्लेटर मई में ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरीसन पर बयान देकर फंस गए थे। स्लेटर ने 8 साल के करियर में 74 टेस्ट और 42 वनडे खेले हैं। वे 15 साल से कमेंट्री कर रहे हैं।

michael slater,virender sehwag,navjot singh sidhu,slater arrested,sehwag birthday,sidhu birthday,sports news in hindi

43 साल के हुए पूर्व विस्फोटक ओपनर वीरेंद्र सहवाग

आज बुधवार (20 अक्टूबर) को भारत के दो दिग्गज बल्लेबाज रहे वीरेंद्र सिंह सहवाग और नवजोत सिंह सिद्धू का जन्मदिन है। सहवाग 43 तो सिद्धू 58 साल के हो गए। सोशल मीडिया पर दोनों ही स्टार क्रिकेटर्स को उनके फैन व साथी विश कर रहे हैं। पहले बात करते हैं पूर्व विस्फोटक ओपनर और नजफगढ़ के सुल्तान के नाम से मशहूर सहवाग की। वीरू तूफानी बल्लेबाजी का पर्याय माने जाते थे। टेस्ट हो या फिर वनडे उनके खेलने का अंदाज नहीं बदलता।

सहवाग ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कई रिकॉर्ड बनाए। संन्यास के बाद से वे सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। सहवाग ने 104 टेस्ट में 23 शतक व 32 अर्धशतक की बदौलत 8586 रन जुटाए। साथ ही 251 वनडे में 8273 रन बटोरे, जिनमें 15 शतक और 38 अर्धशतक भी शुमार हैं। सहवाग ने पहला मैच 1999 में पाकिस्तान के खिलाफ खेला था। सहवाग ने आईपीएल में भी दिल्ली डेयरडेविल्स और किंग्स इलेवन पंजाब के लिए बढ़िया पारियां खेलीं। सहवाग अपना आदर्श सचिन तेंदुलकर को मानते हैं।

michael slater,virender sehwag,navjot singh sidhu,slater arrested,sehwag birthday,sidhu birthday,sports news in hindi

पहले क्रिकेट, फिर हंसी की दुनिया और अब राजनीति के मैदान पर छाए सिद्धू

अब नजर डालते हैं सिद्धू पर। सिद्धू को साल 1983 में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट डेब्यू का मौका मिला। इसके बाद साल 1987 में आयोजित विश्व कप के दौरान सिद्धू ने वनडे डेब्यू किया। अपने पहले ही मैच में सिद्धू ने ऑस्ट्रेलिया के के खिलाफ 73 रन बनाए। इस पारी के दौरान उन्होंने 4 चौके और 5 छक्के जड़े। तब से सिद्धू सिक्सर किंग कहलाने लग गए। वे खास तौर पर स्पिनर्स की गेंदों पर आगे बढ़कर लंबे-लंबे छक्के लगाते थे। साल 1988 में उनकी भारतीय टेस्ट टीम में वापसी हुई। सिद्धू ने भारत के लिए लंबे समय तक ओपनिंग की जिम्मेदारी संभाली।

सिद्धू ने 51 टेस्ट में 3202 और 136 वनडे में 4413 रन बटोरे। 1999 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद सिद्धू ने कमेंट्री करनी शुरू कर दी। खास शैली और हाजिरजवाबी के कारण सिद्धू खूब लोकप्रिय हुए। सिद्धू ने इस दौरान ग्रेट लॉफ्टर शो और कॉमेडी नाइट्स विद कपिल शर्मा शो में जज की भूमिका निभा दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। वे लंबे समय से राजनीति में भी सक्रिय हैं। सिद्धू पहले भाजपा और अब कांग्रेस में चमक बिखेर रहे हैं। सिद्धू फिलहाल पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत