न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

MI Vs GT : मुम्बई इंडियंस के खिलाफ इन चार रिकॉर्ड को अपने नाम करने में सफल हो सकते हैं गिल, रोहित भी कर सकते हैं यह काम

आईपीएल 2025 का 9वां मैच में गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच आज खेला जाने वाला है। मुम्बई इंडियंस के खिलाफ इस मैच में गुजरात के कप्तान शुभमन गिल अपने नाम चार रिकॉर्ड करने में कामयाब हो सकते हैं। इस मैच में रोहित शर्मा भी दो बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 29 Mar 2025 4:09:38

MI Vs GT : मुम्बई इंडियंस के खिलाफ इन चार रिकॉर्ड को अपने नाम करने में सफल हो सकते हैं गिल, रोहित भी कर सकते हैं यह काम

आईपीएल 2025 का 9वां मैच में गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच आज खेला जाने वाला है। यह मैच शाम 7:30 बजे से नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में खेला जाएगा। इस मैच में गुजरात की टीम की कप्तानी शुभमन गिल करेंगे, जबकि मुंबई की कप्तानी हार्दिक पांड्या करते हुए नजर आएंगे। मुम्बई इंडियंस के खिलाफ इस मैच में गुजरात के कप्तान शुभमन गिल अपने नाम चार रिकॉर्ड करने में कामयाब हो सकते हैं। आइए डालते हैं एक नजर उन पर—

नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में IPL के 1000 रन पूरे

मुंबई इंडियंस के खिलाफ गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल के पास भी एक अहम उपलब्धि हासिल करने का मौका होगा। इस मैच में गिल के पास अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 1000 आईपीएल रन पूरे करने का मौका होगा। शुभमन गिल अब तक नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 986 रन बना चुके हैं। वह 1000 रन पूरे करने से सिर्फ 14 रन दूर हैं। गिल मुंबई के खिलाफ 14 रन बनाते ही इस मैदान पर 1000 रन पूरे कर लेंगे।

इन 3 रिकॉर्ड पर भी रहेगी गिल की निगाहें

—इसके साथ ही शुभमन गिल टी20 में 150 छक्कों पूरे करने की दहलीज पर हैं। वह इस मुकाम को हासिल करने से सिर्फ 4 छक्के दूर हैं।

—शुभमन गिल के पास आईपीएल में 100 छक्कों पूरे करने का भी मौका होगा। वह आईपीएल में अपने 100 छक्के पूरे करने से सिर्फ 2 छक्के दूर हैं।

—गिल के पास कैच के मामले में भी एक खास उपलब्धि हासिल करने का मौका होगा। गिल टी20 क्रिकेट में 50 कैच तक पूरे करने से सिर्फ 3 कैच दूर हैं।

शुभमन गिल का आईपीएल करियर

शुभमन गिल ने 2018 में कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से अपना आईपीएल डेब्यू किया था। गिल ने अब तक 104 मैचों में 4 शतक और 20 अर्धशतकों की मदद से 3249 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 37.8 और स्ट्राइक रेट 136.3 का है।

रोहित के नाम दर्ज हो सकते हैं 2 बड़े रिकॉर्ड

इस मैच में रोहित शर्मा भी दो बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। रोहित आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए 5500 रन पूरे करने से 2 रन दूर हैं। इसके साथ ही रोहित शर्मा आईपीएल में 600 चौके पूरे करने से 1 चौका दूर हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत