न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

चोट से उबर चुके मयंक यादव LSG से जुड़ने को तैयार, राजस्थान रॉयल के खिलाफ हो सकती है वापसी

भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे तेज गेंदबाजों में से एक मयंक यादव चोट से उबर चुके हैं और 15 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) से जुड़ने के लिए तैयार हैं। आईपीएल 2025 से पहले ₹11 करोड़ की बड़ी राशि में रिटेन किए गए मयंक यादव का गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन एलएसजी के लिए अहम होगा।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 14 Apr 2025 5:45:33

चोट से उबर चुके मयंक यादव LSG से जुड़ने को तैयार, राजस्थान रॉयल के खिलाफ हो सकती है वापसी

भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे तेज गेंदबाजों में से एक मयंक यादव चोट से उबर चुके हैं और मंगलवार 15 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स से जुड़ने के लिए तैयार हैं।

इंडियन प्रीमियर लीग की शुरुआत से ही एलएसजी टीम से बाहर चल रहे मयंक के मंगलवार, 15 अप्रैल को टीम से जुड़ने की उम्मीद है। पिछले सीजन में केवल चार मैच खेलने के बावजूद 11 करोड़ रुपये में रिटेन किए गए मयंक को बेंगलुरु में बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ने हरी झंडी दे दी है।

स्पोर्ट्स तक की रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ने उन्हें खेलने की अनुमति दे दी है, लेकिन अंतिम फैसला एलएसजी के कोचिंग स्टाफ को करना है। रिपोर्ट के अनुसार मयंक यादव 15 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) कैंप से जुड़ने के लिए तैयार हैं।

एलएसजी ने आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी से पहले मयंक यादव को ₹11 करोड़ की भारी भरकम राशि में रिटेन किया था, जो 2024 सीजन से पहले उनकी पिछली कीमत ₹20 लाख से बहुत ज़्यादा है। उन्हें यह राशि मुख्य रूप से 150 किमी प्रति घंटे से ज्यादा की गति से लगातार गेंदबाजी करने की उनकी काबिलियत के कारण मिली थी।

आईपीएल 2025 में एलएसजी को एक तेज गेंदबाज की कमी खल रही है, लेकिन सीमित संसाधनों के साथ उसने अच्छा प्रदर्शन किया है। शार्दुल ठाकुर को सीजन की शुरुआत में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मोहसिन खान की जगह टीम में शामिल किया गया था और उन्होंने मयंक यादव की गैर-मौजूदगी में शानदार प्रदर्शन किया है।

आईपीएल 2025 में अभी तक लखनऊ ने शानदार प्रदर्शन किया है। 6 मैचों में 4 जीत के साथ वह अंक तालिका में फिलहाल चौथे स्थान पर है। टीम आज 14 अप्रैल को अपने होम ग्राउंड लखनऊ के एकाना स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स से भिड़ेगी। इसके बाद 19 अप्रैल को जयपुर में राजस्थान रॉयल्स का सामना करेगी। संभव है कि मयंक यादव आरआर के खिलाफ मैच से ही वापसी करेंगे। यादव की वापसी से एलएसजी का प्रदर्शन और मजबूत हो सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत