न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मसल टियर इलाज के बाद ही IPL से संन्यास पर फैसला करेंगे महेन्द्र सिंह धोनी

गत IPL की विजेता चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान व विकेटकीपर बल्लेबाज महेन्द्र सिंह धोनी को लेकर कहा जा रहा है कि वह अब IPL से फ्री हो गए हैं और अब वे अपने मसल टियर के इलाज के लिए लंदन जा सकते हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 21 May 2024 12:19:49

मसल टियर इलाज के बाद ही IPL से संन्यास पर फैसला करेंगे महेन्द्र सिंह धोनी

गत IPL की विजेता चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान व विकेटकीपर बल्लेबाज महेन्द्र सिंह धोनी को लेकर कहा जा रहा है कि वह अब IPL से फ्री हो गए हैं और अब वे अपने मसल टियर के इलाज के लिए लंदन जा सकते हैं। धोनी इस पूरे IPL 2024 सीजन चोटिल थे, लेकिन इसके बावजूद वो मैच खेलते रहे। धोनी मसल टियर से जूझ रहे हैं।

गौरतलब है कि IPL के मौजूदा सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स प्लेऑफ में नहीं पहुँच सकी। उसे अपने अन्तिम लीग मैच में RCB के साथ खेलते हुए जीत दर्ज करनी अनिवार्य थी, लेकिन वह 27 रनों के अंतराल से मैच हार गई और RCB प्लेऑफ में पहुँचने में सफल हो गई।

इस मैच के हारने के साथ ही महेन्द्र सिंह धोनी के IPL से संन्यास के कयास लगने शुरू हो गए। कहा जा रहा है कि महेन्द्र सिंह धोनी जल्द ही IPL फॉर्मेट से भी संन्यास लेते हुए पूरी तरह से क्रिकेट की दुनिया को अलविदा कह देंगे।

इस इलाज के बाद ही धोनी अपने संन्यास को लेकर फैसला ले सकते हैं कि वो अगले IPL सीजन में खेलेंगे या नहीं। यह दावा न्यूज18 ने अपनी रिपोर्ट में किया है। CSK टीम मैनेजमेंट से जुड़े एक सूत्र के मुताबिक, धोनी अपनी मसल टियर के इलाज के लिए लंदन जाने वाले हैं। इसके बाद संन्यास पर फैसला करेंगे।

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि धोनी फिलहाल पूरी तरह फिट नहीं हैं। ऐसे में उन्हें पूरी तरह से रिकवर करने में 5-6 महीने का वक्त लग सकता है। ऐसे में उनके पास अगले सीजन में खेलने या संन्यास लेने का फैसला करने के लिए पूरा समय है।

IPL 2024 में जड़ा सबसे लंबा 110 मीटर का छक्का

माही इस साल 7 जुलाई को 43 साल के हो जाएंगे। मगर धोनी को देखकर कोई नहीं कह सकता कि उनकी उम्र इतनी ज्यादा है। चोट के बावजूद धोनी इस सीजन में भी मैदान पर चौके-छक्कों की बौछार करते हुए नजर आए। उन्होंने अपने आखिरी मुकाबले में आरसीबी के खिलाफ 13 गेंदों पर 25 रनों की आतिशी पारी खेली।

इस दौरान 1 छक्का और 3 चौके जमाए। इसी दौरान उन्होंने इस सीजन का सबसे लंबा यानी 110 मीटर का छक्का भी जड़ा। इस छक्के से यह स्पष्ट हुआ कि अभी भी उनके बल्ले में वही धार बाकी है, जिसके दम पर उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स को 5 बार खिताब जिताया। हालांकि उनके संन्यास पर अब भी कई अटकलें हैं। इस पर धोनी का कोई बयान नहीं आया है।

धोनी ने 264 IPL मैच में 5243 रन बनाए

धोनी ने अब तक आईपीएल में कुल 264 मैच खेले, जिसमें 39.13 की औसत से 5243 रन बनाए हैं। इस दौरान धोनी ने 24 अर्धशतक जमाए हैं। वह अब तक शतक नहीं लगा सके। धोनी ने आईपीएल में 252 छक्के और 363 चौके जमाए हैं। उन्होंने अपनी कप्तानी में चेन्नई टीम को 5 बार खिताब जिताया है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत