न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

3 दिग्गजों ने की 3 भारतीय बल्लेबाजों विराट कोहली, चेतेश्वर पुजारा और रोहित शर्मा की आलोचना, पढ़ें…

भारतीय कप्तान विराट कोहली अभी तक इंग्लैंड दौरे पर बड़ी पारी नहीं खेल पाए हैं। इससे वे आलोचकों के निशाने पर आ गए हैं। पूर्व ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 16 Aug 2021 7:40:13

3 दिग्गजों ने की 3 भारतीय बल्लेबाजों विराट कोहली, चेतेश्वर पुजारा और रोहित शर्मा की आलोचना, पढ़ें…

भारतीय कप्तान विराट कोहली अभी तक इंग्लैंड दौरे पर बड़ी पारी नहीं खेल पाए हैं। इससे वे आलोचकों के निशाने पर आ गए हैं। पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावसकर ने भी नाराजगी जताई है। गावसकर ने 'सोनी स्पोर्ट्स' के साथ बातचीत में कहा कि कोहली ऑफ स्टंप के बहुत बाहर जाती गेंदों को जल्दी खेलने की कोशिश कर रहे हैं।

कोहली का पैर कहीं और बैट कहीं जा रहा है, जिसका मतलब है कि उन्होंने गेंद को काफी अच्छे तरीके से नहीं खेला। कोहली को वी शेप में खेलना चाहिए। यह तरीका उनके लिए सही रहा है। यह शायद इंटेंट की बात हो, लेकिन पांच दिन के गेम में हर बल्लेबाज रन बनाने के लिए जाता है। यही तरीका अलग करता है। मेरे हिसाब से हर बल्लेबाज को उसका खुद का तरीका खोजने के लिए अकेला छोड़ देना चाहिए।

सलमान बट ने उठाए पुजारा पर सवाल

भारत के एक और मध्यक्रम के प्रमुख बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा की फॉर्म को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। लॉर्ड्स में जारी दूसरे टेस्ट के चौथे दिन पुजारा ने दूसरी पारी में 45 रन बनाए। वे मार्क वुड की एक बेहतरीन बाउंसर पर विकेट के पीछे लपके गए। पुजारा ने काफी धीमी बल्लेबाजी की और 206 गेंदों का सामना किया। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सलमान बट ने इसकी आलोचना की है। बट ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि जिस तरह का अनुभव पुजारा के पास है उस लिहाज से गेंदों के हिसाब से ज्यादा रन बनाने चाहिए थे।

भारत ने जब तीन विकेट खो दिए थे तो वे डिफेंसिव हो गए थे। वे चिंतित थे। फिर भी इतना अनुभवी होने के बाद भी अगर आप 200 गेंदों का सामना करते हो तो मुझे लगता है कि आपको तकरीबन 70 रन बनाने चाहिए थे। पिच में ज्यादा मूवमेंट नहीं था। पुजारा भारतीय टीम में लंबे समय से हैं और वे काफी काबिल हैं, लेकिन उन्हें रन बनाने होंगे।

लक्ष्मण ने रोहित के पुल शॉट पर जताई नाराजगी

इंग्लैंड के खिलाफ दोनों टेस्ट में अच्छी शुरुआत करने वाले रोहित शर्मा लॉर्ड्स टेस्ट की दूसरी पारी में बड़ा स्कोर नहीं बना सके। वे 36 गेंदों में 21 रन बनाकर सीरीज में दूसरी बार पुल शॉट खेलकर विकेट गंवा बैठे। वुड को छक्का लगाने के बाद रोहित उसी ओवर में समान शॉट खेलने के चक्कर में नियंत्रण नहीं बना सके और डीप बैकवर्ड स्क्वेयर पर कैच दे बैठे। वे नॉटिंघम में भी अपने फेवरेट शॉट पर आउट हुए थे। इस बात से वीवीएस लक्ष्मण काफी नाराज दिखाई दिए।

उन्होंने क्रिकइन्फो से कहा कि रोहित ने अच्छी शुरुआत की। वे फॉर्म में भी दिखाई दे रहे हैं, लेकिन दूसरी पारी में निराश किया। हमने नॉटिंघम में भी ऐसे ही पूल शॉट पर आउट होते देखा था। कई बार आपका पसंदीदा शॉट ही आपके लिए सबसे बड़ा खतरा बन जाता है। रोहित को आउट करने के लिए इंग्लैंड ने सही जाल बिछाया था।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत