न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पुजारा का खाता खुलना बनी बड़ी बात! बट ने सुझाया इस भारतीय का नाम, बुमराह से भिड़े एंडरसन

दाएं हाथ के अनुभवी भारतीय बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा पिछले कुछ समय से अपने फॉर्म के साथ संघर्ष कर रहे हैं। उनके बल्ले से रन नहीं ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 15 Aug 2021 8:31:32

पुजारा का खाता खुलना बनी बड़ी बात! बट ने सुझाया इस भारतीय का नाम, बुमराह से भिड़े एंडरसन

दाएं हाथ के अनुभवी भारतीय बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा पिछले कुछ समय से अपने फॉर्म के साथ संघर्ष कर रहे हैं। उनके बल्ले से रन नहीं निकल रहे हैं। ऐसे में इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में जारी दूसरे टेस्ट के चौथे दिन रविवार को पुजारा ने जैसे ही खाता खोला पूरा स्टेडियम तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। दर्शकों के साथ क्रीज पर मौजूद भारतीय कप्तान विराट कोहली भी मुस्कुराने लगे। कोहली ने पुजारा के पास जाकर उन्हें बधाई भी दी।

पुजारा ने 35 गेंदों का सामना करने के बाद पहला रन बनाया। कमेंट्री टीम ने भी पुजारा के खाता खोलने पर पूरे जोश से जानकारी दी। साल 2021 में यह तीसरी बार है जब पुजारा ने 20 से ज्यादा गेंदों का सामना करने के बाद खाता खोला। वैसे पुजारा का आज तक का रिकॉर्ड देखें तो उन्होंने साल 2018 में दक्षिण अफ्रीका दौरे पर सर्वाधिक 54 गेंद खेलने के बाद खाता खोला था।

बट ने कहा पुजारा की जगह इन्हें मिले मौका

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान व बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज सलमान बट ने उस बल्लेबाज का नाम बताया है, जिसे पुजारा की जगह अब भारतीय टीम में जगह दे देनी चाहिए। बट ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर कहा कि वर्तमान में पुजारा जूझ रहे हैं और हालात भी मुश्किल हैं। अगर भारतीय मैनेजमेंट चाहता है, तो सूर्यकुमार यादव को उनकी जगह मौका दिया जा सकता है। यह सब इस पर निर्भर करता है कि कप्तान विराट कोहली और कोच रवि शास्त्री क्या सोचते हैं। अभी तक तीन पारियां खेली गई हैं। पुजारा अभी तक नाकाम रहे हैं, लेकिन उन्हें एक टेस्ट में और मौका दिया जा सकता है। उल्लेखनीय है कि सूर्यकुमार और पृथ्वी शॉ अपने अनिवार्य क्वारंटीन से बाहर आ गए हैं और उन्हें शनिवार को लॉर्ड्स में देखा गया।

आउट होने के बाद एंडरसन ने खोया आपा

लॉर्ड्स में इंग्लैंड की पहली पारी के दौरान एक ऐसी घटना हुई जिसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल इंग्लैंड के कप्तान जो रूट और जेम्स एंडरसन बल्लेबाजी कर रहे थे और 9 विकेट गिर गए थे। फिर तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ओवर डालने आए। उन्होंने खतरनाक बाउंसर डाली जो एंडरसन के हेलमेट पर लगी। इससे खेल रोकना पड़ा। बाद में मोहम्मद शमी ने एंडरसन को बोल्ड कर दिया। जब दोनों टीमों के खिलाड़ी पैवेलियन लौटने लगे तब एंडरसन भड़क उठे और बुमराह के पास गए और उन्हें भला-बुरा कहा। रूट को बीच में आना पड़ा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत