न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

लियोनल मेसी ने अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल को कहा अलविदा, चिट्ठी लिखकर संन्यास का किया ऐलान

लियोनल मेसी ने 31 अगस्त को अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास का ऐलान किया। 207 मैचों में 125 गोल करने वाले मेसी ने चिट्ठी में भावुक संदेश दिया।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Mon, 31 Aug 2026 10:08:27

लियोनल मेसी ने अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल को कहा अलविदा, चिट्ठी लिखकर संन्यास का किया ऐलान

अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनल मेसी ने अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास लेने का फैसला किया है। मेसी ने सोमवार, 31 अगस्त को तीन पन्नों की चिट्ठी के जरिए अपने फैसले की जानकारी दी। उनके अचानक लिए गए इस फैसले से फुटबॉल जगत में हैरानी है। हाल ही में जुलाई में समाप्त हुए 2026 फीफा वर्ल्ड कप में मेसी की कप्तानी वाली अर्जेंटीना की टीम फाइनल तक पहुंची थी, जहां उसे स्पेन के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।

भावुक अंदाज में मेसी ने बताया संन्यास का कारण

अपने पत्र में मेसी ने कहा कि फाइनल के बाद उन्होंने काफी समय तक इस फैसले पर विचार किया। इसके बाद उन्होंने नेशनल टीम से अलग होने का निर्णय लिया। मेसी ने माना कि यह फैसला उनके लिए बेहद दुखद है, लेकिन उन्हें लगता है कि अब यही सही समय है।

मेसी ने अपने संदेश में यह भी कहा कि उन्होंने अर्जेंटीना की जर्सी के लिए हमेशा पूरी मेहनत की। उन्होंने सिर्फ उन वर्षों में नहीं, जब टीम ने बड़ी उपलब्धियां हासिल कीं, बल्कि उससे पहले भी अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश की। उनका कहना था कि वह फुटबॉल के जरिए अर्जेंटीना के लोगों को खुशी और अपने देश पर गर्व करने का मौका देना चाहते थे।

'अब मेरे पास देने के लिए कुछ नहीं बचा'

मेसी ने अपने पत्र में आगे लिखा कि उनके करियर का एक और चरण अब समाप्ति की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने नेशनल टीम से जुड़े अपने लगाव का जिक्र करते हुए कहा कि अर्जेंटीना के लिए खेलना उन्हें हमेशा पसंद रहा है और आगे भी रहेगा। हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अब उन्हें लगता है कि वह टीम को देने के लिए अपना सबकुछ दे चुके हैं।

2005 में किया था अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू

लियोनल मेसी ने अगस्त 2005 में अर्जेंटीना की राष्ट्रीय टीम के लिए अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल में पदार्पण किया था। अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर में उन्होंने कुल 207 मैच खेले और 125 गोल किए। इस दौरान उनके नाम 68 गोल असिस्ट भी रहे। मेसी ने अर्जेंटीना के लिए कुल 17,120 मिनट अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल खेला।

उनके नेतृत्व में अर्जेंटीना ने 2022 फीफा विश्व कप का खिताब भी अपने नाम किया था। वर्ल्ड कप में मेसी के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने कुल 34 मुकाबले खेले और 21 गोल किए।

2026 वर्ल्ड कप में फाइनल तक पहुंची अर्जेंटीना

2026 फीफा वर्ल्ड कप मेसी के अंतर्राष्ट्रीय करियर का अहम पड़ाव रहा। उनकी अर्जेंटीना टीम टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची, लेकिन खिताबी मुकाबले में स्पेन ने उसे हरा दिया। इसके बाद अब 31 अगस्त को मेसी ने तीन पन्नों की चिट्ठी के जरिए नेशनल टीम से संन्यास की घोषणा कर दी है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

योगेंद्र यादव बोले- अभी मोदी सरकार का इस्तीफा नहीं चाहता आंदोलन, निष्पक्ष चुनाव है पहली मांग
योगेंद्र यादव बोले- अभी मोदी सरकार का इस्तीफा नहीं चाहता आंदोलन, निष्पक्ष चुनाव है पहली मांग
अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद आजम खान के बेटे अदीब का बयान, बोले- जल्द घर आएंगे वालिद
अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद आजम खान के बेटे अदीब का बयान, बोले- जल्द घर आएंगे वालिद
SIR विवाद पर अमित शाह का राहुल गांधी को करारा जवाब, बोले- 30 साल तक सत्ता का सपना छोड़ दे कांग्रेस!
SIR विवाद पर अमित शाह का राहुल गांधी को करारा जवाब, बोले- 30 साल तक सत्ता का सपना छोड़ दे कांग्रेस!
तिहाड़ जेल से बाहर आते ही सौरव दास ने ऐसा मजाक किया कि हंस पड़े लोग, अपने नए लुक पर भी ली चुटकी
तिहाड़ जेल से बाहर आते ही सौरव दास ने ऐसा मजाक किया कि हंस पड़े लोग, अपने नए लुक पर भी ली चुटकी
अनीता कंवल ने आर्थिक तंगी की खबरों पर जताई नाराजगी, बोलीं- ‘इस उम्र में मेरा नाम बदनाम मत करिए’
अनीता कंवल ने आर्थिक तंगी की खबरों पर जताई नाराजगी, बोलीं- ‘इस उम्र में मेरा नाम बदनाम मत करिए’
ट्रंप के ‘मुस्लिम शहर’ वाले बयान पर मैक्रों का पलटवार, बोले- विदेशी नेता फैला रहे गलत जानकारी
ट्रंप के ‘मुस्लिम शहर’ वाले बयान पर मैक्रों का पलटवार, बोले- विदेशी नेता फैला रहे गलत जानकारी
अभिजीत दिपके ने सौरव दास और आशुतोष रांका को बताया खुद से बड़ा नेता, रिहाई के बाद किया भावुक पोस्ट
अभिजीत दिपके ने सौरव दास और आशुतोष रांका को बताया खुद से बड़ा नेता, रिहाई के बाद किया भावुक पोस्ट
दिल्ली दशहरा ग्राउंड हादसे में गुड़िया की मौत, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल, मांगा न्याय
दिल्ली दशहरा ग्राउंड हादसे में गुड़िया की मौत, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल, मांगा न्याय
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर सवाल, शशि थरूर बोले- ‘मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं’, बीजेपी ने भी घेरा
राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर सवाल, शशि थरूर बोले- ‘मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं’, बीजेपी ने भी घेरा
राज ठाकरे की भविष्यवाणी, 4-5 महीने में देश की राजनीति में हो सकता है बड़ा बदलाव, बोले- कुछ समय के लिए PM भी नहीं होगा
राज ठाकरे की भविष्यवाणी, 4-5 महीने में देश की राजनीति में हो सकता है बड़ा बदलाव, बोले- कुछ समय के लिए PM भी नहीं होगा
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
श्रद्धा दुबे को लेकर लखनऊ पहुंची STF, हजरतगंज थाने में पूछताछ की तैयारी; शिवा शर्मा की मौत के राज खुलने की उम्मीद
श्रद्धा दुबे को लेकर लखनऊ पहुंची STF, हजरतगंज थाने में पूछताछ की तैयारी; शिवा शर्मा की मौत के राज खुलने की उम्मीद
दलेर मेहंदी के समर्थन में FWICE, PM मोदी को लिखी चिट्ठी, सुबोध उनियाल के व्यवहार पर जताई नाराजगी
दलेर मेहंदी के समर्थन में FWICE, PM मोदी को लिखी चिट्ठी, सुबोध उनियाल के व्यवहार पर जताई नाराजगी