न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Golden Boot की रेस में एमबापे सबसे आगे, मेसी को छोड़ा पीछे; विश्व कप इतिहास के टॉप गोल स्कोरर भी बने

फीफा विश्व कप 2026 में किलियन एमबापे ने इंग्लैंड के खिलाफ दो गोल दागकर गोल्डन बूट की रेस में बढ़त बना ली है। इसके साथ ही वह विश्व कप इतिहास में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं, जबकि लियोनल मेसी दूसरे स्थान पर हैं।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Sun, 19 Jul 2026 9:41:41

Golden Boot की रेस में एमबापे सबसे आगे, मेसी को छोड़ा पीछे; विश्व कप इतिहास के टॉप गोल स्कोरर भी बने

फीफा विश्व कप 2026 में फ्रांस के स्टार स्ट्राइकर किलियन एमबापे ने एक बार फिर अपनी शानदार फॉर्म का प्रदर्शन करते हुए गोल्डन बूट की दौड़ में बढ़त हासिल कर ली है। इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे स्थान के मुकाबले में दो गोल दागने के बाद एमबापे अब गोल्डन बूट रैंकिंग में पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। दूसरी ओर अब सभी की निगाहें अर्जेंटीना और स्पेन के बीच खेले जाने वाले फाइनल मुकाबले पर टिकी हैं, जहां लियोनल मेसी के पास इस दौड़ में वापसी करने का आखिरी मौका होगा। फिलहाल मेसी इस टूर्नामेंट में 8 गोल के साथ दूसरे स्थान पर हैं। खास बात यह है कि अपने शानदार करियर के बावजूद मेसी अब तक फीफा विश्व कप में गोल्डन बूट जीतने में सफल नहीं हुए हैं। वहीं एमबापे ने एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम करते हुए विश्व कप इतिहास में सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है।

गोल्डन बूट जीतने के लिए मेसी के सामने बड़ी चुनौती

अर्जेंटीना के कप्तान लियोनल मेसी के सामने अब दोहरी जिम्मेदारी है। एक ओर उनकी कोशिश टीम को लगातार दूसरी बार विश्व कप चैंपियन बनाने की होगी, वहीं दूसरी ओर गोल्डन बूट की रेस में एमबापे को पीछे छोड़ने की चुनौती भी होगी। मौजूदा टूर्नामेंट में एमबापे ने अब तक 10 गोल करने के साथ 4 असिस्ट भी दर्ज किए हैं। वहीं मेसी के खाते में 8 गोल और 4 असिस्ट हैं।

इस सूची में तीसरे स्थान पर इंग्लैंड के जूड बेलिंगहम और नॉर्वे के एर्लिंग हालंद हैं, जिन्होंने 7-7 गोल किए हैं। हालांकि, उनकी टीमें विश्व कप से बाहर हो चुकी हैं, इसलिए अब वे गोल्डन बूट की दौड़ से बाहर हैं। उल्लेखनीय है कि पिछले फीफा विश्व कप में भी एमबापे ने गोल्डन बूट अपने नाम किया था। उस टूर्नामेंट में फ्रांस फाइनल तक पहुंचा था, लेकिन पेनल्टी शूटआउट में अर्जेंटीना से हार गया था।

फीफा विश्व कप 2026 में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी

खिलाड़ी - देश - गोल - असिस्ट

किलियन एमबापे - फ्रांस - 10 - 4
लियोनल मेसी - अर्जेंटीना - 8 - 4
जूड बेलिंगहम - इंग्लैंड - 7 - 1
एर्लिंग हालंद - नॉर्वे - 7 - 0
उस्मान डेम्बेले - फ्रांस - 6 - 2
हैरी केन - इंग्लैंड - 6 - 1

विश्व कप इतिहास में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बने एमबापे

इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे स्थान के मुकाबले में दो गोल करने के साथ किलियन एमबापे ने विश्व कप इतिहास में एक नया रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। अब उनके नाम फीफा विश्व कप में कुल 22 गोल दर्ज हो चुके हैं, जिसके साथ उन्होंने लियोनल मेसी को पीछे छोड़ दिया है। मेसी के खाते में विश्व कप इतिहास में 21 गोल हैं। सबसे खास बात यह है कि एमबापे ने यह उपलब्धि केवल तीन विश्व कप खेलते हुए हासिल की है, जिसने उन्हें टूर्नामेंट के इतिहास के सबसे सफल गोल स्कोररों की सूची में शीर्ष स्थान पर पहुंचा दिया है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत