न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

World Cup 2023: कुसल परेरा ने लगाया विश्प कप 2023 का सबसे तेज अर्द्धशतक, ट्रेविस हेड को छोड़ा पीछे

कुसल परेरा ने इस मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ 28 गेंदों पर 2 छक्के और 9 चौकों की मदद से 51 रन की पारी खेली।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 09 Nov 2023 7:40:20

World Cup 2023: कुसल परेरा ने लगाया विश्प कप 2023 का सबसे तेज अर्द्धशतक, ट्रेविस हेड को छोड़ा पीछे

न्यूजीलैंड की टीम को सेमीफाइनल में जाने से रोकने के लिए आज श्रीलंका भरसक प्रयास कर रही है लेकिन उसे सफलता नहीं मिल पा रही है। श्रीलंका की बल्लेबाजी न्यूजीलैंड के गेंदबाजों के सामने पूरी तरह से बिखर गई। श्रीलंका की ओर से एक छोर पर टिके ओपनर कुसल परेरा ने जरूर संघर्ष करते हुए इस एकदिवसीय विश्व कप का सबसे तेज अर्द्ध शतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम करने में सफलता प्राप्त कर ली है।

न्यूजीलैंड के खिलाफ एक दिवसीय विश्व कप 2023 के 41वें लीग मैच में श्रीलंका के ओपनर बल्लेबाज कुसल परेरा ने बेहतरीन बल्लेबाजी का मुजायरा पेश किया और एक तरफ जहां उनकी टीम के बल्लेबाज लगातार आउट हो रहे थे वहीं वह कीवी गेंदबाजों की क्लास लगाते नजर आए। कुसल परेरा ने मैदान पर आते ही आक्रामक अंदाज में खेलना शुरू किया और उन्होंने इस एक दिवसीय विश्व कप का सबसे तेज अर्द्धशतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम पर दर्ज करते हुए ट्रेविस हेड को पीछे छोड़ दिया।

कुसल परेरा ने इस मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ 28 गेंदों पर 2 छक्के और 9 चौकों की मदद से 51 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने अपना अर्धशतक सिर्फ 22 गेंदों पर पूरा किया और इस एक दिवसीय विश्व कप का अब तक का सबसे तेज अर्धशतक जड़ दिया। उन्होंने ट्रेविस हेड और अपने साथी खिलाड़ी कुसल मेंडिस को पीछे छोड़ दिया। हेड और मेंडिस ने इस एक दिवसीय विश्व कप में इससे पहले 25-25 गेंदों पर अर्धशतक लगाने का कमाल किया था।

एक दिवसीय विश्व कप 2023 में कुसल परेरा ने 22 गेंदों पर अर्धशतक लगाया और एक दिवसीय विश्व कप में श्रीलंका की तरफ से सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर आ गए। उन्होंने दिनेश चांडीमल की बराबरी कर ली और उनके साथ संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर आ गए और कुसल मेंडिस को पीछे छोड़ा जिन्होंने इसी सीजन में 25 गेंदों पर अर्धशतक लगाया था। श्रीलंका की तरफ से विश्व कप में सबसे तेज अर्धशतक लगाने का कमाल 2015 में एंजेलो मैथ्यूज ने किया और 20 गेंदों पर अर्धशतक लगाया था।

श्रीलंका के लिए विश्व कप में सबसे तेज अर्द्धशतक (गेंदों द्वारा)

20 गेंद – एंजेलो मैथ्यूज बनाम स्कॉटलैंड, होबार्ट, 2015

22 गेंद- कुसल परेरा बनाम न्यूजीलैंड, बेंगलुरु, 2023

22 गेंद – दिनेश चंडीमल बनाम ऑस्ट्रेलिया, सिडनी, 2015

25 गेंद – कुसल मेंडिस बनाम दक्षिण अफ्रीका, दिल्ली, 2023

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत