न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या 3रे वनडे में कोहली तोड़ पाएंगे ये 2 बड़े रिकॉर्ड, सचिन और पोटिंग के इस क्लब का हिस्सा बनने का मौका!

कोहली का श्रीलंका के खिलाफ वनडे में काफी शानदार रिकॉर्ड है जिसमें उन्होंने 53 पारियों में 61.2 के औसत से 2632 रन बनाए हैं और इस दौरान 10 शतकीय और 12 अर्धशतकीय पारियां खेली हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 06 Aug 2024 3:08:47

क्या 3रे वनडे में कोहली तोड़ पाएंगे ये 2 बड़े रिकॉर्ड, सचिन और पोटिंग के इस क्लब का हिस्सा बनने का मौका!

भारतीय टीम के लिए श्रीलंका के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज के शुरुआती 2 मुकाबले बिल्कुल भी उम्मीद के अनुसार नहीं रहे। पहले मैच को जहां टीम इंडिया ने जीतने के काफी करीब पहुंचने के बाद उसे टाई पर खत्म किया तो वहीं दूसरे मैच में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। भारतीय टीम के पास अब सिर्फ तीसरे मुकाबले को जीतकर इस सीरीज को बराबरी पर खत्म करने का मौका है। ऐसे में सभी की नजरें विराट कोहली पर भी टिकी हुईं हैं जिनके बल्ले से इस सीरीज में अब तक पहले 2 मैचों में उम्मीद के अनुसार प्रदर्शन देखने को नहीं मिला है।

कोहली का श्रीलंका के खिलाफ वनडे में काफी शानदार रिकॉर्ड है जिसमें उन्होंने 53 पारियों में 61.2 के औसत से 2632 रन बनाए हैं और इस दौरान 10 शतकीय और 12 अर्धशतकीय पारियां खेली हैं। कोहली के पास तीसरे वनडे मैच में 2 बड़े रिकॉर्ड को तोड़ने का मौका भी होगा जिसमें एक में वह अपने 14000 रन वनडे रन भी पूरे कर सकते हैं।

कोहली के पास सबसे तेज 14000 रन वनडे रन पूरे करने का मौका

विराट कोहली ने अब तक श्रीलंका के खिलाफ इस तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले 2 मुकाबलों में 24 और 14 रनों की पारियां खेली हैं। ऐसे में उनसे तीसरे मैच में सभी को एक बड़ी पारी खेलने की उम्मीद है। कोहली अब तक इस सीरीज में बल्ले से फॉर्म में तो दिखे लेकिन बड़ी पारी खेलने में कामयाब नहीं हो सके हैं।

कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेले जाने वाले तीसरे वनडे में यदि कोहली 113 रन बनाने में कामयाब होते हैं तो वह इंटरनेशनल क्रिकेट में वनडे फॉर्मेट में सबसे तेज इस आंकड़े तक पहुंचने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। अब तक ये रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम पर है जिन्होंने 350 पारियों में 14000 रन पूरे किए थे तो वहीं दूसरे नंबर पर कुमार संगकारा 378 पारियों के साथ हैं। वहीं कोहली ने अब तक वनडे में 282 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 13886 रन बनाए हैं।

वर्ल्ड क्रिकेट में अब तक सिर्फ तीन ही खिलाड़ी ऐसे हैं जिन्होंने इंटरनेशनल फॉर्मेट में 27000 या फिर उससे अधिक रन बनाने का कारनामा किया है। इसमें सचिन तेंदुलकर के अलावा रिकी पोंटिंग और कुमार संगकारा का नाम शामिल है। वहीं विराट कोहली इंटरनेशनल क्रिकेट में तीनों फॉर्मेट में मिलाकर 27000 रनों के आंकड़े से सिर्फ 78 रन दूर हैं ऐसे में कोहली के पास श्रीलंका के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में इस खास क्लब का हिस्सा बनने का भी मौका होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

गुरुग्राम बाइकर सिया केस में बड़ा अपडेट, कल्याण बैंसला गिरफ्तार, FIR में धारा 109 भी जोड़ी गई
गुरुग्राम बाइकर सिया केस में बड़ा अपडेट, कल्याण बैंसला गिरफ्तार, FIR में धारा 109 भी जोड़ी गई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल