न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जानें-T20 रैंकिंग के टॉप-10 में कोहली-राहुल की पोजिशन, भारतीय कप्तान के लिए ये है 2 दिग्गजों की राय

आगामी तीन महीने टी20 क्रिकेट का रोमांच देखने को मिलेगा। पहले 19 सितंबर से आईपीएल-14 के दूसरे फेज के मुकाबले खेले जाएंगे। इसके...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 15 Sep 2021 8:37:38

जानें-T20 रैंकिंग के टॉप-10 में कोहली-राहुल की पोजिशन, भारतीय कप्तान के लिए ये है 2 दिग्गजों की राय

आगामी तीन महीने टी20 क्रिकेट का रोमांच देखने को मिलेगा। पहले 19 सितंबर से आईपीएल-14 के दूसरे फेज के मुकाबले खेले जाएंगे। इसके बाद अक्टूबर-नवंबर में ओमान और यूएई में विश्व कप होगा। ऐसे में फैंस क्रिकेट के इस सबसे नए और छोटे फॉर्मेट से जुड़ी किसी भी तरह की खबर जानने के लिए बेकरार हैं। इस बीच, टी20 की आईसीसी रैंकिंग जारी हुई है। इसमें भारतीय कप्तान विराट कोहली और स्टार बल्लेबाज लोकेश राहुल चौथे और छठे स्थान पर बरकरार हैं।

हालांकि दोनों ने लम्बे समय से टी20 का कोई मैच नहीं खेला है। जब भारतीय टीम श्रीलंका दौरे पर थी, तो वे इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज खेलने में व्यस्त थे। इंग्लैंड के डेविड मलान शीर्ष पर चल रहे हैं। गेंदबाजों की सूची में टॉप-10 में एक भी भारतीय नहीं हैं। अनुभवी भुवनेश्वर कुमार 12वें स्थान पर हैं। वॉशिंगटन सुंदर 18वें और युजवेंद्र चहल 25वें स्थान पर हैं। तबरेज शम्सी शीर्ष पर कायम हैं जबकि उनके बाद वानिंदु हसारंगा और राशिद खान का नंबर आता है।

virat kohli,lokesh rahul,indian captain kohli,mark taylor,kapil dev,india,england,india vs england,ravi shastri,sports news in hindi

मार्क टेलर ने किया कोहली-शास्त्री का समर्थन

टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच 5 टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला कोरोना वायरस के चलते रद्द हो गया। इसके बाद टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और रवि शास्त्री की जमकर आलोचना हुई। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान व बाएं हाथ के ओपनर मार्क टेलर ने उन दोनों का पक्ष लेते हुए उन्हें हाल के दिनों में टेस्ट क्रिकेट के महान समर्थक और प्रमोटर बताया।

56 वर्षीय टेलर ने कहा कि कोहली टेस्ट क्रिकेट खेलने की इच्छा में उत्कृष्ट रहे हैं। वे खेल को प्राथमिकता देते हुए वास्तव में टेस्ट क्रिकेट खेलना चाहते हैं। टेस्ट रद्द करने का निर्णय आईपीएल को प्राथमिकता देने के लिए नहीं किया गया था। मुझे नहीं लगता कि कोई भी खिलाड़ियों के खिलाफ किसी भी तरह की कोई शिकायत करेगा, जो खेलना नहीं चाहते जब उन्हें कोरोना संक्रमण के बारे में वास्तविक चिंता हो। हम समझते हैं कि स्वास्थ्य पहले आता है।

virat kohli,lokesh rahul,indian captain kohli,mark taylor,kapil dev,india,england,india vs england,ravi shastri,sports news in hindi

कपिल ने कहा, कोहली सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटरों में से एक

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव का कहना है कि कोहली अब अनुभवी और परिपक्व हो गए हैं। अगर वे फॉर्म में लौटते हैं, तो वे न केवल शतक या दोहरा शतक बनाएंगे वे आपको 300 रन देंगे। 28 से 32 साल की उम्र में कोई भी खिलाड़ी अपनी सर्वश्रेष्ठ फॉर्म दिखाता है। कोहली की बात करें तो उनकी फिटनेस की कोई कमी नहीं है। उन्हें बस अपनी पहचान बनाने और बड़ा स्कोर करने की जरूरत है। बीते कुछ दिनों से वे लगातार रन बना रहे हैं।

तब उनकी कप्तानी पर किसी ने कुछ नहीं कहा। लेकिन अब अचानक बल्लेबाजी पर बात होने लगी है। बल्लेबाजी का ग्राफ ऊपर नीचे होता रहता है। कोहली ने शतक बनाए, दोहरे शतक बनाए क्या तब उन पर दबाव नहीं था। हम यह नहीं मान सकते कि वे कप्तानी के कारण दबाव में आए हैं। हमें उनकी क्षमता देखनी चाहिए। वे सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटरों में से एक हैं। जैसे ही वे रन बनाएंगे लोग इन बातों को भूल जाएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत