न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सुनील गावस्कर ने बताया भारत कैसे करे अंतिम टेस्ट की भरपाई, जानें-अन्य दिग्गजों की रिएक्शंस भी

भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज के पांचवें और अंतिम टेस्ट को शुक्रवार को शुरू होने से कुछ घंटे पहले रद्द कर दिया गया, क्योंकि टीम इंडिया...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 11 Sep 2021 1:14:28

सुनील गावस्कर ने बताया भारत कैसे करे अंतिम टेस्ट की भरपाई, जानें-अन्य दिग्गजों की रिएक्शंस भी

भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज के पांचवें और अंतिम टेस्ट को शुक्रवार को शुरू होने से कुछ घंटे पहले रद्द कर दिया गया, क्योंकि टीम इंडिया के खेमे में एक कोविड-19 का केस मिला था। भारतीय फीजियो योगेश परमार के कोरोना पोजिटिव होने के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने डर के चलते खेलने से मना कर दिया क्योंकि उन्हें डर था कि अगर वे संक्रमित हो गए तो आने वाले आईपीएल में नहीं खेल पाएंगे। यूएई में 19 सितंबर से आईपीएल-14 के शेष मुकाबले खेले जाएंगे।

इस बीच, भारत के पूर्व बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने रद्द किए गए टेस्ट को फिर से कराने के बीसीसीआई के प्रस्ताव की सराहना की है। गावस्कर ने सोनी स्पोर्ट्स पर बातचीत में कहा कि भारत को दौरा पूरा करना चाहिए, भले ही वह बाद में खेलने जाए। हमें 2008 में हुए आतंकी हमले के बाद इंग्लैंड की वापसी को कभी नहीं भूलना चाहिए। उस वक्त इंग्लिश टीम यह कहने की पूरी हकदार थी कि हम सुरक्षित महसूस नहीं करते। हम वापस नहीं आ रहे हैं। मगर वे आए और सीरीज पूरी करके गए।

sunil gavaskar,fifth test,india,england,india vs england,yogesh parmar,covid-19,kevin pietersen,manchester,sports news in hindi

भारतीय टीम पर उंगली उठाना गलत : पीटरसन

पांचवें टेस्ट को रद्द होने को पूर्व क्रिकेटरों ने निराशाजनक करार दिया। ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज स्पिनर शेन वार्न ने ट्वीट किया कि यह बहुत बड़ी निराशा है, यह शानदार श्रृंखला रही। इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज केविन पीटरसन ने कहा कि टेस्ट नहीं खेलने का फैसला करने के लिए भारतीय टीम पर उंगली नहीं उठानी चाहिए। उन्होंने ट्वीट किया कि इंग्लैंड ने कोविड-19 के डर के कारण दक्षिण अफ्रीका का दौरा छोड़ दिया था जिससे क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) की वित्तीय स्थिति प्रभावित हुई थी। ऐसे में भारत की आलोचना नहीं होनी चाहिए।

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने लिखा कि भारत ने इंग्लैंड क्रिकेट की गरिमा को ठेस पहुंचाई है लेकिन इंग्लैंड ने भी दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट के साथ ऐसा ही किया था। इंग्लैंड के एक अन्य पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने कहा कि बायो बबल माहौल और इस सीरीज के आयोजन के लिए जो कुछ भी किया गया उसे देखते हुए इसका इस तरह से खत्म होना निराशाजनक है।

sunil gavaskar,fifth test,india,england,india vs england,yogesh parmar,covid-19,kevin pietersen,manchester,sports news in hindi

मेजबान लंकाशायर काउंटी क्रिकेट क्लब के CEO ने जताई निराशा

टेस्ट रद्द होने से मेजबान लंकाशायर काउंटी क्रिकेट क्लब के सीईओ डेनियल गिडनी भी खासा निराश हैं। गिडनी के मुताबिक इससे वित्तीय प्रभाव पड़ेगा और ये प्रतिष्ठा को भी प्रभावित करेगा। मुकाबले का स्थगन निश्चित रूप से इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के लिए महंगा साबित होगा, जो पुरुषों के टेस्ट मैच से अधिकांश राजस्व प्राप्त करता है।

गिडनी ने स्काई स्पोर्ट्स से कहा कि निश्चित रूप से महत्वपूर्ण वित्तीय प्रभाव हैं। हमारे पास प्रतिष्ठा के मुद्दे भी हैं, मेरा मतलब है कि ओल्ड ट्रैफर्ड का टेस्ट क्रिकेट की मेजबानी का 100 साल से अधिक पुराना इतिहास रहा है। हम पूरी तरह से निराश और तबाह हो गए हैं। हालांकि स्थिति हमारे नियंत्रण में नहीं थी और टिकट धारकों को पूरा रिफंड किया जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत