न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जानें-भारत 8 माह में घर में किनसे कितने मैच खेलेगा, BCCI ने बढ़ाई घरेलू क्रिकेटर्स की फीस, देखें...

भारत में क्रिकेट के प्रति जबरदस्त दीवानगी देखने को मिलती है। यहां इस खेल को धर्म से भी बढ़कर मानते हैं। ऐसे में फैंस में हमेशा...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 20 Sep 2021 8:37:56

जानें-भारत 8 माह में घर में किनसे कितने मैच खेलेगा, BCCI ने बढ़ाई घरेलू क्रिकेटर्स की फीस, देखें...

भारत में क्रिकेट के प्रति जबरदस्त दीवानगी देखने को मिलती है। यहां इस खेल को धर्म से भी बढ़कर मानते हैं। ऐसे में फैंस में हमेशा उत्सुकता रहती है कि टीम इंडिया कब कहां और किसके खिलाफ खेलेगी। आज भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने घर में होने वाले अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों के लिए आठ महीने का कार्यक्रम घोषित कर दिया। नवंबर 2021 से जून 2022 के बीच भारत घरेलू सरजमीं पर 4 टेस्ट, 14 टी20 और 3 वनडे खेलेगा।

इस दौरान न्यूजीलैंड (नवंबर-दिसंबर), वेस्टइंडीज (फरवरी 2022), श्रीलंका (फरवरी-मार्च 2022) और दक्षिण अफ्रीका (जून 2022) की टीमें भारत का दौरा करेंगी। न्यूजीलैंड से दो टेस्ट व तीन टी20, वेस्टइंडीज से तीन वनडे व पांच टी20, श्रीलंका से दो टेस्ट और तीन टी20 तथा दक्षिण अफ्रीका से पांच टी20 मैच होंगे। आठ माह के दौरान भारतीय टीम दिसंबर 2021-जनवरी 2022 में दक्षिण अफ्रीका का दौरा करेगी और अप्रैल-मई (2022) में आईपीएल का आयोजन होगा।

भारत को तीनों फॉर्मेट में सबसे ज्यादा खेलने हैं टी20 मैच क्योंकि...

बीसीसीआई के एक अधिकारी ने बताया कि हमने 14 टी20 मैच इसलिए रखे हैं क्योंकि अगले साल ऑस्ट्रेलिया में विश्व कप होना है। उस आयोजन से पहले हमें पर्याप्त संख्या में मैच खेलने की जरूरत है। न्यूजीलैंड के खिलाफ दो टेस्ट कानपुर और मुंबई जबकि श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट की मेजबानी बेंगलुरु और मोहाली को सौंपी गई है। रोटेशन नीति के तहत सीमित ओवरों के 17 मैचों के स्थल का चयन किया गया है जिसमें जयपुर, रांची, लखनऊ, विशाखापट्टनम, कोलकाता, अहमदाबाद, कटक, त्रिवेंद्रम, चेन्नई, राजकोट, दिल्ली को मेजबानी का मौका मिलेगा।

indian cricket team,bcci,match fees,ranji trophy,test,odi,t20,jay shah,newzealand,westindies,srilanka,sports news in hindi

पहले सीनियर खिलाड़ियों को प्रति दिन मिलते थे 35 हजार, अब...

बीसीसीआई की 9वीं अपेक्स काउंसिल में घरेलू क्रिकेटरों को लेकर भी एक बड़ा फैसला लिया गया। बीसीसीआई ने मैच फीस बढ़ाने का ऐलान किया। इनमें महिला क्रिकेटर भी शामिल हैं। बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने बताया कि पहले सीनियर खिलाड़ी को 35 हजार रुपए प्रति दिन मिलते थे, लेकिन अब 40 हजार मिलेंगे। रिजर्व में शामिल सीनियर टूर्नामेंट के खिलाड़ियों को 17500 रुपए मिलते थे, जिसे बढ़ाकर अब 20 हजार कर दिया गया है।

सीनियर वर्ग के टूर्नामेंट में 20 मैच तक खेलने वाले अंतिम एकादश में शामिल खिलाड़ी को 40 हजार, 21 से 40 मैच तक खेलने वाले को 50 हजार और 40 से ज्यादा मैच खेलने वाले को 60 हजार रुपए प्रतिदिन मिलेंगे। वहीं, रिजर्व खिलाड़ियों को क्रमश: 20 हजार, 25 हजार और 30 हजार रुपए रोजाना के मिलेंगे। सीनियर कैटेगरी में महिला खिलाड़ियों को 12500 की जगह 20 हजार रुपए प्रतिदिन के हिसाब से मिलेंगे। रिजर्व खिलाड़ियों की मैच फीस को 6250 से बढ़ाकर 10 हजार किया गया है।

इतना ही नहीं 2020-21 में रद्द हुई रणजी ट्रॉफी और सीनियर वुमेन टी20 टूर्नामेंट के खिलाड़ियों के मुआवजे का ऐलान किया गया। जो खिलाड़ी 2019-20 के घरेलू सत्र का हिस्सा थे, उन्हें रणजी और सीनियर वुमेन टी20 टूर्नामेंट रद्द होने के लिए 50 फीसदी मैच फीस का मुआवजा दिया जाएगा। अंडर-19 टूर्नामेंट के बाद अब अंडर-16 टूर्नामेंट का भी आयोजन किया जाएगा, क्योंकि कोरोना के कारण पिछले साल इसका आयोजन नहीं हुआ था।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत