न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

World Cup 2023: के.एल. राहुल ने तोड़ा रोहित शर्मा का रिकॉर्ड, विश्व कप में लगाया भारत की ओर से सबसे तेज शतक

नीदरलैंड्स के खिलाफ मैच में राहुल ने महज 62 गेंदों में 11 चौकों और चार छक्कों की मदद से 102 रन बनाए। उन्होंने 159 से अधिक की स्ट्राइक रेट से रन बनाए।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 13 Nov 2023 11:32:54

World Cup 2023: के.एल. राहुल ने तोड़ा रोहित शर्मा का रिकॉर्ड, विश्व कप में लगाया भारत की ओर से सबसे तेज शतक

बेंगलुरु। भारतीय टीम के लिए स्टेपनी के रूप में काम करने वाले के.एल. राहुल ने मध्यक्रम में बल्लेबाजी के लिए आकर भारतीय टीम को सशक्तता प्रदान करने में सफलता प्राप्त की है। कभी भारत के लिए बतौर ओपनर शुरूआत करने वाले राहुल ने कल नीदरलैंड के खिलाफ मध्यक्रम में बल्लेबाजी करते हुए विश्व कप में इतिहास रच दिया। दिवाली के मौके पर राहुल ने धमाकेदार पारी खेली और विश्व कप में भारत की ओर से सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाज बने। राहुल ने यह रिकॉर्ड बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में अपने घरेलू मैदान पर बनाया।

नीदरलैंड्स के खिलाफ मैच में राहुल ने महज 62 गेंदों में 11 चौकों और चार छक्कों की मदद से 102 रन बनाए। उन्होंने 159 से अधिक की स्ट्राइक रेट से रन बनाए। भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने पहले भारत के लिए विश्व कप में सबसे तेज शतक बनाया था। यह इस टूर्नामेंट में दिल्ली में ही अफगानिस्तान के खिलाफ 63 गेंदों में आया था। 11 अक्टूबर को यह मैच खेला गया था। यानी रोहित का रिकॉर्ड 1 महीने में ही टूट गया।

रोहित शर्मा ने तोड़ा था वीरेंद्र सहवाग का रिकॉर्ड

रोहित शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ 63 गेंद पर शतक जड़कर पूर्व ओपनर वीरेंद्र सहवाग का रिकॉर्ड तोड़ा था। सहवाग ने 2007 में बरमुडा के खिलाफ 81 गेंद पर शतक लगाया था। विराट कोहली ने बांग्लादेश के खिलाफ 2011 में 83 गेंद पर शतक जड़ा था। रोहित ने नीदरलैंड्स के खिलाफ मैच में 54 गेंद पर 61 रन बनाए।

केएल राहुल का विश्व कप में प्रदर्शन

केएल राहुल ने अब तक विश्व कप में 9 मैचों में 69.40 की औसत और 93 से अधिक की स्ट्राइक रेट से 347 रन बनाए हैं। 102 उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर है। एक शतक और एक अर्धशतक जड़ा है। वह भारत के चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। वह इस विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी विराट कोहली (594), रोहित (503) और श्रेयस अय्यर (421 रन) से पीछे हैं।

केएल राहुल का 2023 में प्रदर्शन

इस साल 22 वनडे और 20 पारियों में केएल राहुल ने 67.53 की औसत से 878 रन बनाए हैं, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 111 है। उन्होंने इस साल दो शतक और पांच अर्धशतक लगाए हैं। वह मध्यक्रम में भरोसेमंद बल्लेबाज बनकर उभरे हैं। मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी के साथ-साथ वह विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत