न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

KKR का राजस्थान को बड़ा ऑफर, संजू सैमसन के बदले दो खिलाड़ी और नकद देने को तैयार

चेन्नई सुपर किंग्स के बाद अब कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने भी सैमसन को टीम में शामिल करने के लिए बड़ा प्रस्ताव दिया है। केकेआर फिलहाल एक स्थायी कप्तान की तलाश में है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 17 Aug 2025 12:33:11

KKR का राजस्थान को बड़ा ऑफर, संजू सैमसन के बदले दो खिलाड़ी और नकद देने को तैयार

आईपीएल 2026 की तैयारियों के बीच खिलाड़ियों की ट्रेडिंग का बाजार गर्म है। इस बार सबसे ज्यादा चर्चा राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन को लेकर हो रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सैमसन ने खुद को राजस्थान से रिलीज़ करने की इच्छा जताई है, जिसके बाद कई फ्रैंचाइज़ियों ने उन्हें अपनी टीम में शामिल करने के लिए कोशिशें तेज़ कर दी हैं।

KKR की नजर संजू पर

चेन्नई सुपर किंग्स के बाद अब कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने भी सैमसन को टीम में शामिल करने के लिए बड़ा प्रस्ताव दिया है। केकेआर फिलहाल एक स्थायी कप्तान की तलाश में है। पिछले साल श्रेयस अय्यर को रिलीज करने के बाद टीम ने अजिंक्य रहाणे को कप्तान बनाया था, लेकिन 2025 सीज़न में रहाणे की कप्तानी सफल साबित नहीं हुई। ऐसे में फ्रैंचाइज़ी को लगता है कि सैमसन का अनुभव और नेतृत्व कौशल उनकी टीम की कमियों को पूरा कर सकता है।

ऑफर में दो खिलाड़ी और नकद राशि

सूत्रों के अनुसार, कोलकाता ने राजस्थान को दो खिलाड़ियों के साथ अतिरिक्त नकद राशि ऑफर की है। रिपोर्ट्स बताती हैं कि KKR, रघु वामसी और रमनदीप सिंह को ट्रेड करने के लिए तैयार है। 2022 की मेगा नीलामी में कोलकाता ने रमनदीप को 4 करोड़ और रघु वामसी को 3 करोड़ में खरीदा था। यानी कुल 7 करोड़ की कीमत वाले इन दोनों खिलाड़ियों के साथ राजस्थान को करीब 11 करोड़ नकद भी मिल सकता है।

राजस्थान की रणनीति

राजस्थान ने आईपीएल 2025 से पहले सैमसन को 18 करोड़ में रिटेन किया था। इसलिए किसी भी ट्रेडिंग डील का मूल्य इतना होना चाहिए कि टीम की संतुलन और कीमत बनी रहे। पहले चेन्नई सुपर किंग्स से राजस्थान ने रवींद्र जडेजा या शिवम दुबे की मांग की थी, लेकिन सीएसके ने यह प्रस्ताव ठुकरा दिया। अब KKR का ऑफर राजस्थान के लिए व्यवहारिक लग रहा है क्योंकि इसके तहत टीम को फिनिशर और ऑलराउंडर जैसे विकल्प भी मिल सकते हैं।

क्यों महत्वपूर्ण है सैमसन का जाना

संजू सैमसन न केवल एक अनुभवी कप्तान हैं, बल्कि विकेटकीपर-बल्लेबाज के रूप में भी किसी भी टीम के लिए बैलेंसिंग फैक्टर साबित हो सकते हैं। केकेआर के पास अभी कोई स्थायी विकेटकीपर नहीं है और न ही एक मजबूत फिनिशर। ऐसे में, सैमसन को लाना टीम की दोहरी समस्याओं का समाधान कर सकता है।

CSK की दिलचस्पी बरकरार

इस बीच, चेन्नई सुपर किंग्स भी सैमसन में रुचि रखती है। खबरें यह भी हैं कि रविचंद्रन अश्विन ने सीएसके से खुद को रिलीज़ करने की इच्छा जताई है। ऐसे में यह संभावना जताई जा रही है कि चेन्नई सैमसन के बदले अश्विन को ऑफर कर सकती है। हालांकि, इस पर आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत