न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक जीत श्रीकांत ने रचा इतिहास, भारतीय हॉकी टीम ने जापान को 6-0 से रौंदा

भारत के स्टार शटलर किदांबी श्रीकांत का विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप जीतने का सपना टूट गया। श्रीकांत को रविवार को स्पेन में खेले गए...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 19 Dec 2021 9:12:26

विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक जीत श्रीकांत ने रचा इतिहास, भारतीय हॉकी टीम ने जापान को 6-0 से रौंदा

भारत के स्टार शटलर किदांबी श्रीकांत का विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप जीतने का सपना टूट गया। श्रीकांत को रविवार को स्पेन में खेले गए फाइनल सिंगापुर के लोह कीन येव ने सीधे गेम में 21-15, 22-20 से हरा दिया। दोनों के बीच यह मुकाबला 43 मिनट तक चला। पहला गेम गंवाने के बाद श्रीकांत ने दूसरे गेम में पूरी ताकत झोंक दी। हालांकि काफी अच्छा खेल दिखाने के बावजूद वे कड़े संघर्ष में हार गए। फिर भी श्रीकांत ने इतिहास रच दिया। वे वर्ल्ड चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष खिलाड़ी हैं। साल 1983 में प्रकाश पादुकोण का कांस्य भारत का पहला पदक था।

इसके बाद साल 2019 में बी साई प्रणीत ने और इस बार लक्ष्य सेन ने ब्रोंज मैडल अपने नाम किया। लक्ष्य एक दिन पहले सेमीफाइनल में श्रीकांत के हाथों हार गए थे। 28 वर्षीय श्रीकांत ने 69 मिनट तक चले मैच में लक्ष्य को 17-21, 21-14, 21-17 से मात दी थी। दूसरे सेमीफाइनल में येव ने तीसरी सीड डेनमार्क के आंद्रेस एंटोसेन को 23-21, 21-14 से शिकस्त दी। महिला वर्ग में एक बार फिर विश्व नंबर एक ताइवान की ताई त्जू खिताब से चूक गईं। उन्हें जापानी दिग्गज अकाने यामागुची ने 21-14, 21-11 से हराकर दूसरी बार खिताब जीत लिया।

kidambi srikanth,indian hockey team,lakshya sen,japan,world badminton championship,sports news in hindi

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है भारतीय हॉकी टीम

गत चैंपियन भारत ने रविवार को ढाका में एशियन चैंपियंस ट्रॉफी (एसीटी) पुरुष हॉकी टूर्नामेंट के राउंड रॉबिन मैच में जापान को 6-0 से रौंद दिया। मौलाना भसानी हॉकी स्टेडियम में मनप्रीत सिंह की अगुआई वाली टीम की ओर से हरमनप्रीत सिंह (10वें और 53वें मिनट) ने दो गोल दागे जबकि दिलप्रीत सिंह (23वें), जरमनप्रीत सिंह (34वें), सुमित (46वें) और शमशेर सिंह (54वें) ने एक-एक गोल किया। भारत ने एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता जापानी टीम के खिलाफ तगड़ा खेल दिखाया। भारत पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुका है।

पांच देशों के टूर्नामेंट के राउंड रॉबिन चरण के अंत में भारत 10 अंक लेकर टॉप पोजिशन पर बना हुआ है। कोरिया (6) दूसरे, जापान (5) तीसरे, पाकिस्तान (2) चौथे और मेजबान बांग्लादेश (0) पांचवें स्थान पर हैं। यह भारत की लगातार तीसरी जीत है। कोरिया ने शुरुआती मैच में भारत को ड्रा पर रोक दिया था। भारत ने बांग्लादेश को 9-0 से और फिर पाकिस्तान को 3-1 से हराया था। अभी यह तय नहीं हुआ ही कि भारत सेमीफाइनल में किससे भिड़ेगा। भारत ने इसी साल टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीता था।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत