न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

विराट कोहली की जगह लेने करुण नायर ने ठोका दावा, इंग्लैंड लायंस के खिलाफ जड़ा शतक

करुण नायर ने एक बार फिर राष्ट्रीय टीम में वापसी के संकेत दे दिए हैं। इंडिया ए और इंग्लैंड लायंस के बीच खेले जा रहे फर्स्ट-क्लास मुकाबले में नायर ने शानदार शतक लगाकर सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 31 May 2025 11:54:48

विराट कोहली की जगह लेने करुण नायर ने ठोका दावा, इंग्लैंड लायंस के खिलाफ जड़ा शतक

टेस्ट क्रिकेट से विराट कोहली के संन्यास के बाद टीम इंडिया में नंबर-4 की बैटिंग पोजिशन को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। इसी बीच करुण नायर ने एक बार फिर राष्ट्रीय टीम में वापसी के संकेत दे दिए हैं। इंडिया ए और इंग्लैंड लायंस के बीच खेले जा रहे फर्स्ट-क्लास मुकाबले में नायर ने शानदार शतक लगाकर सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है। करुण नायर को यदि टीम इंडिया में शामिल किया जाता है तो यह उनकी 8 साल बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी होगी।

इंग्लैंड दौरे के दौरान इंडिया ए और सीनियर टीम दोनों के लिए चुने गए नायर ने इंग्लैंड लायंस के खिलाफ अपने पहले ही मैच में शानदार शतक लगाकर सुर्खियां बटोरीं। उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन किया और अपने प्रदर्शन से प्रशंसकों का दिल जीत लिया। नायर ने साबित कर दिया कि उनमें अभी भी काफी क्रिकेट बाकी है। टीम इंडिया के दो विकेट जल्दी गिरने के बाद तीसरे नंबर पर आकर उन्होंने पारी को संभाला और फिर अपने शॉट्स की झड़ी लगा दी। उन्होंने 155 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया, जिसमें 14 चौके शामिल थे।

करुण नायर ने इस मुकाबले में 155 गेंदों में शतक पूरा किया और समाचार लिखे जाने तक वे शतक लगाने के बाद भी क्रीज पर जमे हुए थे। उन्होंने सरफराज खान के साथ मिलकर 181 रनों की जबरदस्त साझेदारी की। सरफराज ने 119 गेंदों में 92 रन बनाए।

गौरतलब है कि नायर ने 2017 में भारत के लिए आखिरी टेस्ट खेला था और उन्होंने तिहरा शतक भी जड़ा था। इसके बाद वे लंबे समय तक टीम से बाहर रहे। लेकिन विराट कोहली की अनुपस्थिति में अब यह बहस गरम है कि कौन उनकी जगह लेगा।

हाल ही में सुनील गावस्कर ने भी करुण नायर को विराट कोहली के उत्तराधिकारी के तौर पर एक मजबूत विकल्प बताया था। नायर आमतौर पर चौथे नंबर पर बल्लेबाज़ी करते हैं और इस फॉर्म को देखते हुए चयनकर्ताओं के लिए यह फैसला आसान हो सकता है।

इंग्लैंड दौरे के लिए चुनी गई भारतीय टीम में शुभमन गिल को कप्तान और ऋषभ पंत को उपकप्तान बनाया गया है। करुण नायर भी इस स्क्वाड में शामिल हैं और इस शतकीय पारी से उन्होंने एक बार फिर खुद को साबित किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत