न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कानपुर टेस्ट : भारतीय गेंदबाजों ने दिखाया दम, इनसे आगे निकले अश्विन, अंपायर से उलझे तो राहुल द्रविड़...

भारतीय गेंदबाजों ने कानपुर टेस्ट के तीसरे दिन कमाल का प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को बढ़त लेने से रोक दिया। कीवी टीम 296 रन पर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 27 Nov 2021 8:17:19

कानपुर टेस्ट : भारतीय गेंदबाजों ने दिखाया दम, इनसे आगे निकले अश्विन, अंपायर से उलझे तो राहुल द्रविड़...

भारतीय गेंदबाजों ने कानपुर टेस्ट के तीसरे दिन कमाल का प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को बढ़त लेने से रोक दिया। कीवी टीम 296 रन पर सिमट गई और वह पहली पारी के आधार पर 49 रन से पीछे हो गई। जवाब में भारत ने शनिवार को स्टंप्स के समय तक दूसरी पारी में एक विकेट के नुकसान पर 14 रन बना लिए थे। पहली पारी में अर्धशतक जमाने वाले शुभमन गिल (1) को काइल जेमिसन ने पैवेलियन लौटा दिया। चेतेश्वर पुजारा 9 और ओपनर मयंक अग्रवाल 4 रन बनाकर क्रीज पर हैं। भारत की बढ़त 63 रन की हो गई है और उसके 9 विकेट बाकी हैं।

इससे पहले आज सुबह न्यूजीलैंड ने अपनी पारी 129/0 रन से आगे बढ़ाई। दोनों सलामी बल्लेबाज टॉम लैथम और विल यंग शतक से चूक गए। बाएं हाथ के बल्लेबाज लैथम ने 282 गेंद पर 10 चौकों की मदद से 95 रन की पारी खेली। यंग ने 214 गेंद का सामना करते हुए 15 चौकों की बदौलत 89 रन जुटाए। काइल जेमिसन ने 23, कप्तान केन विलियमसन ने 18, विकेटकीपर टॉम ब्लंडेल व रचिन रविंद्र ने 13-13 और रॉस टेलर ने 11 रन का योगदान दिया। भारत की ओर से बाएं हाथ के स्पिनर अक्षर पटेल ने 5, ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने 3 और रवींद्र जडेजा व उमेश यादव ने 1-1 विकेट लिया।

kanpur test,india,newzealand,r ashwin,first test,axar patel,rahul dravid,sports news in hindi

अश्विन के टेस्ट में 416 विकेट, इस दिग्गज को पछाड़ा

भारत के स्टार ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम की। उनके अब 80वें टेस्ट की 149वीं पारी में 416 विकेट हो गए हैं। उन्होंने टेस्ट में पाकिस्तान के बाएं हाथ के दिग्गज तेज गेंदबाज रहे वसीम अकरम को पछाड़ दिया। अकरम के नाम 414 विकेट हैं। अब अश्विन की नजरें हरभजन सिंह के रिकॉर्ड को तोड़ने पर हैं जिन्होंने इस लंबे फॉर्मेट में कुल 417 विकेट हासिल किए हैं। पूर्व लेग स्पिनर अनिल कुंबले (619) नं.1 भारतीय हैं। उनके बाद पूर्व कप्तान कपिल देव ने 131 टेस्ट में 434 विकेट झटके हैं।

अश्विन ने 111 वनडे और 51 टी20 मैच भी खेले हैं। उन्होंने वनडे में 150 और टी20 में 61 विकेट चटकाए हैं। उनके 135 फर्स्ट क्लास मैच में 655 विकेट हैं। अश्विन आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स, किंग्स इलेवन पंजाब और राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। अश्विन ने पिछले दिनों करीब चार साल बाद भारत की टी20 टीम में वापसी की थी।

kanpur test,india,newzealand,r ashwin,first test,axar patel,rahul dravid,sports news in hindi

अश्विन को अंपायर ने डेंजर एरिया में जाने से मना किया

कानपुर टेस्ट में अब तक बहुत खराब अंपायरिंग देखने को मिली है। शनिवार को अश्विन अंपायरों से वाद-विवाद करते नजर आए। पारी के 77वें ओवर में अंपायर नितिन मेनन ने अश्विन को टोका और गेंदबाजी करते समय उनके फॉलो थ्रू को लेकर उन्हें चेतावनी दी। इस दौरान कप्तान अजिंक्य राहणे भी अश्विन के साथ मेनन के पास आ गए और उनसे बातचीत करने लगे। अंपायर ने चेताया कि अश्विन डेंजर एरिया में आ रहे हैं लेकिन टीवी रिप्ले में दिखा कि अश्विन बड़ी समझदारी से डेंजर एरिया में आने से पहले ही क्रॉस कर रहे थे।

ओवर के बीच में भी दोनों के बीच काफी बातचीत हुई। अश्विन ने अंपायर को समझाने की कोशिश की लेकिन मामला नहीं सुलझा। इस दौरान मैदान के बाहर मौजूद कोच राहुल द्रविड़ ने मैच रैफरी जवागल श्रीनाथ से बातचीत की। इसके बाद मामला शांत हो गया। उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को अश्विन और टिम साउदी के बीच भी डेंजर एरिया पर जाने को लेकर बहस हुई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत