न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कानपुर टेस्ट : गावस्कर ने उठाए अंपायरिंग पर सवाल, जाफर ने नीशम को दिया जवाब और पकड़ी अक्षर की गलती!

भारत और न्यूजीलैंड के बीच कानपुर में दो मैच की सीरीज का पहला टेस्ट खेला जा रहा है। इसमें मैदान पर खड़े दोनों अंपायर भारतीय हैं। पूर्व क्रिकेटर्स...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 28 Nov 2021 11:25:42

कानपुर टेस्ट : गावस्कर ने उठाए अंपायरिंग पर सवाल, जाफर ने नीशम को दिया जवाब और पकड़ी अक्षर की गलती!

भारत और न्यूजीलैंड के बीच कानपुर में दो मैच की सीरीज का पहला टेस्ट खेला जा रहा है। इसमें मैदान पर खड़े दोनों अंपायर भारतीय हैं। पूर्व क्रिकेटर्स अंपायरिंग के स्तर को लेकर सवाल उठा रहे हैं। अब महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने भी अंपायर्स पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कमेंट्री के दौरान रविचंद्रन अश्विन और अंपायर के बीच हुई बहस का मामला उठाया। गावस्कर ने कहा कि कप्तान अजिंक्य रहाणे अंपायर से यह कहने के लिए आ रहे थे कि अश्विन दूर हैं और वे डेंजर जोन में नहीं जा रहे हैं, तो क्या बात है। मुझे लगता है कि यह अंपायर के लिए कठिन है क्योंकि वे यह नहीं देख पाएंगे कि क्या होता है।

इसकी सजा क्या है? क्या यह कहीं लिखा है? जैसा कि मैं जानता हूं ऐसा कुछ नहीं है। अगर गेंद हेलमेट से टकराती है तो पेनल्टी है लेकिन अगर अश्विन ऐसा करते रहे तो क्या पेनल्टी है? क्या आपको लगता है कि अश्विन ऐसा करना जारी रखेंगे रहेंगे? उल्लेखनीय है कि गेंदबाजी करते समय अंपायर अश्विन के फॉलो थ्रू एक्शन से खुश नहीं थे और उन्हें कई बार चेतावनी भी दी। अश्विन कीवी बल्लेबाज टॉम लैथम को राउंड द विकेट गेंदबाजी कर रहे थे। इस दौरान वे फॉलो थ्रू में सीधा न जाते हुए अंपायर के सामने से क्रॉस कर रहे थे। अंपायर का कहना था कि अश्विन डेंजर एरिया में आ रहे हैं।

kanpur test,india,newzealand,sunil gavaskar,wasim jaffer,jimmy neesham,sports news in hindi

नीशम ने डीआरएस को लेकर किया ट्वीट, तो जाफर…

न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर जिम्मी नीशम ने साथी खिलाड़ी लैथम का जिक्र करते हुए एक ट्वीट किया, जिन्होंने 95 रन की बेहतरीन पारी खेली। हालांकि उन्हें इससे पहले एक समय आउट करार दिया गया था, मगर डीआरएस ने उन्हें बचा लिया। 56वें ओवर में मैदानी अंपायर ने उन्हें आउट करार दिया। अश्विन ने लैथम के खिलाफ कॉट बिहाइंड की जोरदार अपील की, मगर तीसरे अंपायर ने लैथम को बचा लिया। डीआरएस में साफ नजर आया कि गेंद से उनका बल्ला नहीं लगा था। इसके बाद नीशम ने ट्वीट किया कि अगर लैथम शतक बनाते हैं तो भारत घर में डीआरएस का उपयोग करने से मना कर सकता है।

इस पर पूर्व ओपनर वसीम जाफर ने मजेदार जवाब दिया। जाफर ने श्रीलंकाई अंपायर कुमार धर्मसेना की एक फोटो शेयर की और इसे मीम के साथ जोड़ा। जाफर ने लिखा कि हमें डीआरएस पसंद है जिम्मी, सिस्टम और इंसान दोनों। वहीं धर्मसेना की फोटो पर लिखा कि हैलो, मैं धर्मसेना हूं, दोस्त मुझे डीआरएस बुलाते हैं। उल्लेखनीय है कि धर्मसेना श्रीलंका के लिए मैच भी खेल चुके हैं। वे ऑफ स्पिनर ऑलराउंडर थे।

kanpur test,india,newzealand,sunil gavaskar,wasim jaffer,jimmy neesham,sports news in hindi

जाफर ने अक्षर द्वारा गेंद पर गलत तारीख लिखने की ओर दिलाया ध्यान…

साथियों के बीच बापू के नाम से मशहूर खब्बू स्पिनर अक्षर पटेल ने पहली पारी में 5 विकेट झटककर सबसे तेज 5वीं बार एक पारी में 5 विकेट लेने का भारतीय रिकॉर्ड बनाया। हालांकि जाफर ने इस प्रदर्शन के बावजूद अक्षर की एक गलती पकड़ ली। दरअसल, तीसरे दिन के खेल के बाद यादगार तोहफे के रूप में अक्षर ने जिस गेंद से 5 विकेट पूरे किए थे, उसे अपने साथ रख लिया और उस पर मैच, तारीख की जानकारी लिखी। जाफर ने गड़बड़ी को पकड़ एक मजेदार ट्वीट कर लिखा कि अक्षर की इस मैच में इकलौती गलती, गेंद पर गलत तारीख लिखना है। आज 27 नवंबर है ‘बापू’। अक्षर ने भी इस ट्वीट का जवाब दिया, बताया कि 26 तारीख उन्होंने नहीं बल्कि सूर्यकुमार यादव ने लिखी थी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत