न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भारतीय क्रिकेट के सबसे बड़े सुपरस्टार हैं जसप्रीत बुमराह, उनका सामना करना है सबसे मुश्किल- जोस बटलर

इंग्लैंड के अनुभवी बल्लेबाज़ जोस बटलर ने बड़ी टिप्पणी की है। उन्होंने बुमराह को भारतीय क्रिकेट का "सबसे बड़ा सुपरस्टार" करार दिया है और बताया कि कैसे उनकी गेंदबाजी तकनीक दुनिया के किसी भी बल्लेबाज़ के लिए चुनौती बन जाती है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 17 Jun 2025 10:18:12

भारतीय क्रिकेट के सबसे बड़े सुपरस्टार हैं जसप्रीत बुमराह, उनका सामना करना है सबसे मुश्किल- जोस बटलर

भारतीय तेज़ गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह को लेकर इंग्लैंड के अनुभवी बल्लेबाज़ जोस बटलर ने बड़ी टिप्पणी की है। उन्होंने बुमराह को भारतीय क्रिकेट का "सबसे बड़ा सुपरस्टार" करार दिया है और बताया कि कैसे उनकी गेंदबाजी तकनीक दुनिया के किसी भी बल्लेबाज़ के लिए चुनौती बन जाती है। बटलर का यह बयान इंग्लैंड और भारत के बीच शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले आया है, जिससे मुकाबले का रोमांच और बढ़ गया है।

बटलर की नजर में सबसे बड़ा सितारा हैं बुमराह

Stuart Broad के साथ ‘For the Love of Cricket’ पॉडकास्ट में बातचीत करते हुए जोस बटलर ने जसप्रीत बुमराह की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, “मुझे नहीं लगता कि उस टूरिंग स्क्वॉड में बुमराह से बड़ा कोई और स्टार है। वह जहां भी खेलते हैं, विपक्ष के लिए सबसे बड़ा खतरा बन जाते हैं।”

बटलर ने आगे कहा, “उनकी गेंदबाजी में अजीब कोण बनते हैं, रन-अप और एक्शन दोनों बेहद अनोखे हैं। वह गेंद को औसतन बॉलर से करीब एक फुट ज्यादा करीब से रिलीज करते हैं, इसलिए गेंद असल रफ्तार से भी तेज़ महसूस होती है।”

‘बैठा हुआ शिकार’ बना देता है बुमराह का एक्शन

बटलर ने यह भी बताया कि जसप्रीत बुमराह की गेंदबाजी एक राइट-हैंड बल्लेबाज के लिए कितनी मुश्किल हो जाती है। उन्होंने कहा, “मेरे जैसे राइट हैंड बल्लेबाज़ को लगता है कि गेंद अंदर आ रही है, लेकिन वह बाहर निकाल देते हैं। आप पूरी तरह से स्क्वायर होकर फंस जाते हैं और खुद को ‘सिटिंग टारगेट’ की तरह महसूस करते हैं।”

बटलर ने बुमराह को "सुपरस्टार बॉलर" बताया और कहा कि ऐसे ही महान खिलाड़ियों से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भिड़ना पड़ता है। उन्होंने आगे कहा, “इंग्लैंड को अगर सीरीज में सफलता चाहिए तो उन्हें बुमराह को अच्छी तरह से खेलना होगा।”

इंग्लैंड में बुमराह की अहम भूमिका

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज 20 जून से लीड्स में शुरू होने जा रही है। यह सीरीज शुबमन गिल की कप्तानी में भारतीय टेस्ट टीम की अग्निपरीक्षा भी होगी। बुमराह लंबे समय बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं, और माना जा रहा है कि वह भारत की सबसे बड़ी ताकत साबित होंगे।

हालांकि, बुमराह के चोटिल इतिहास को देखते हुए चयनकर्ता अजित अगरकर पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि वह सभी पांच मैच नहीं खेलेंगे। भारत उनके वर्कलोड को ध्यान में रखते हुए उन्हें सीमित टेस्ट्स में उतारेगा ताकि वह फिट रह सकें।

स्टुअर्ट ब्रॉड ने भी की थी तारीफ

इससे पहले स्टुअर्ट ब्रॉड ने भी जसप्रीत बुमराह को ग्लेन मैक्ग्रा जैसा गेंदबाज बताया था। ब्रॉड ने कहा था कि बुमराह का बैलेंस्ड डिलीवरी स्ट्राइड उन्हें खास बनाता है और अगर वह सभी पांच टेस्ट खेलते हैं तो “शेडलोड” यानी ढेर सारे विकेट निकाल सकते हैं।

जसप्रीत बुमराह न सिर्फ भारत के लिए, बल्कि विश्व क्रिकेट में एक अद्वितीय गेंदबाज के रूप में स्थापित हो चुके हैं। इंग्लैंड के अनुभवी खिलाड़ियों जैसे जोस बटलर और स्टुअर्ट ब्रॉड की ओर से इस तरह की सराहना यह साबित करती है कि बुमराह का प्रभाव कितना व्यापक है। भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में भले वह सभी मैच न खेल पाएं, लेकिन जिन भी मुकाबलों में उतरेंगे, वहां उनका असर निर्णायक साबित हो सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत