न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

एंडरसन पहले एशेज टेस्ट से बाहर, ब्रॉड पर भी संशय, कीवी कप्तान विलियमसन को करानी पड़ेगी सर्जरी!

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच बुधवार (8 दिसंबर) से ब्रिसबेन में पांच मैच की प्रतिष्ठित एशेज सीरीज का पहला टेस्ट खेला जाएगा। इसके...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 07 Dec 2021 11:55:38

एंडरसन पहले एशेज टेस्ट से बाहर, ब्रॉड पर भी संशय, कीवी कप्तान विलियमसन को करानी पड़ेगी सर्जरी!

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच बुधवार (8 दिसंबर) से ब्रिसबेन में पांच मैच की प्रतिष्ठित एशेज सीरीज का पहला टेस्ट खेला जाएगा। इसके शुरू होने से ठीक पहले इंग्लैंड टीम को बड़ा झटका लगा है। दाएं हाथ के अनुभवी स्टार गेंदबाज जेम्स एंडरसन पहले टेस्ट में नहीं खेलेंगे। साथी तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड के खेलने पर भी संशय है। हालांकि इंग्लैंड ने अभी अंतिम एकादश की घोषणा नहीं की है। 39 वर्षीय एंडरसन की पिंडलियों में दर्द है। इंग्लिश मैनेजमेंट एंडरसन को लेकर कोई रिस्क नहीं लेना चाहता। एंडरसन चोट के चलते पिछली एशेज सीरीज में भी चार ओवर डालने के बाद ही बाहर हो गए थे।

एंडरसन टेस्ट में चौथे सफलतम गेंदबाज हैं। एंडरसन ने 166 टेस्ट में 632 विकेट झटके हैं। एंडरसन की जगह दाएं हाथ के ऑलराउंडर क्रिस वोक्स को मौका मिल सकता है। उनके अलावा मार्क वुड और ओली रॉबिन्सन भी कतार में हैं। ब्रॉड का खेलना भी पक्का नहीं है। चोट के कारण वे अगस्त से ही क्रिकेट से दूर हैं। बारिश से प्रभावित वार्म-अप मैच में वे ज्यादा अभ्यास नहीं कर पाए। ब्रॉड की जगह बाएं हाथ के स्पिनर जेक लीच को चुना जा सकता है। इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने अपनी अंतिम एकादश का खुलासा करने से इनकार कर दिया। दूसरी ओर, मेजबान कंगारू टीम के कप्तान पैट कमिंस ने तीन दिन पहले ही टीम का ऐलान कर दिया था।

james anderson,stuart broad,ashes series,kane williamson,mike hesson,sports news in hindi

न्यूजीलैंड के कोच माइक हेसन ने विलियमसन की फिटनेस को लेकर दी यह रिएक्शन

तीनों फॉर्मेट में न्यूजीलैंड के कप्तान और स्टार बल्लेबाज केन विलियमसन की चोट को लेकर कीवी टीम के कोच माइक हेसन ने प्रतिक्रिया दी है। हेसन का कहना है कि विलियमसन की चोट को ठीक करने के लिए सर्जरी ऑप्शन है। विलियमसन कोहनी की चोट से परेशान हैं और इसी वजह से वे अपने देश के लिए कई अहम मैच मिस कर चुके हैं। वे भारत के खिलाफ मुंबई टेस्ट में भी नहीं खेले थे और उनकी जगह टॉम लैथम को कप्तानी दी गई। न्यूजीलैंड को 372 रन के विशाल अंतर से हार का सामना करना पड़ा, जो उसकी टेस्ट में सबसे बड़ी हार है।

हेसन ने कहा कि मुझे लगता है कि यह उस पॉइंट पर पहुंच गया है जहां निश्चित रूप से सर्जरी की आवश्यकता होती है। मुझे यकीन है कि विलियमसन किसी से भी सबसे ज्यादा निराश होंगे। तथ्य यह है कि उन्होंने इसे एक बड़ी मात्रा में आराम दिया है और यह ठीक नहीं हुई है। वे पिछले 18 महीनों में क्रिकेट से चूके हैं। शुरुआत में उन्हें कूल्हे की समस्या थी, लेकिन यह कोहनी की चोट लंबे समय से चल रही है। मुंबई में मुझे लगता है कि बल्लेबाजी यूनिट ज्यादा दबाव डालने में सफल नहीं रही। बल्लेबाजों ने टीम को एक चिंताजनक स्थिति में छोड़ दिया। पहली पारी में हम रन रेट को रोकने में सफल नहीं रहे।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत