न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गेंद पर नियंत्रण रख पाना हो रहा था कठिन, फिर बुमराह ने दिखाई राह: अर्शदीप

अर्शदीप ने स्वीकार किया कि स्विंग पर नियंत्रण रखना मुश्किल हो रहा था। उन्होंने कहा कि मैंने डगमगाती सीम से गेंद डालने की पूरी कोशिश की लेकिन गेंद इतनी स्विंग हो रही थी कि यह हो नहीं पा रहा था। मेरी कई गेंद वाइड गई।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 06 Jun 2024 5:10:03

गेंद पर नियंत्रण रख पाना हो रहा था कठिन, फिर बुमराह ने दिखाई राह: अर्शदीप

टी20 वर्ल्ड कप में न्यूयॉर्क की पिच चर्चा का विषय बनी हुई है। भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने आयरलैंड के खिलाफ मैच में इसके बर्ताव के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि ड्रॉप इन पिच पर गेंद पर कंट्रोल नियंत्रण रख पाना कठिन हो रहा था। इसके बाद अर्शदीप ने जसप्रीत बुमराह से सलाह ली। फिर कहीं जाकर उन्हें गेंदबाजी करने में आसानी हुई। गौरतलब है कि टी20 वर्ल्ड कप के पहले मैच में भारत ने जीत हासिल की है। भारत ने आयरलैंड को 16 ओवर में 96 रन पर समेटने के बाद 12.2 ओवर में लक्ष्य हासिल किया।

अर्शदीप ने स्वीकार किया कि स्विंग पर नियंत्रण रखना मुश्किल हो रहा था। उन्होंने कहा कि मैंने डगमगाती सीम से गेंद डालने की पूरी कोशिश की लेकिन गेंद इतनी स्विंग हो रही थी कि यह हो नहीं पा रहा था। मेरी कई गेंद वाइड गई। पांच वाइड गेंद डालने वाले अर्शदीप ने सलामी बल्लेबाज एंडी बालबर्नी और कप्तान पॉल स्टर्लिंग के विकेट लिए।

अर्शदीप ने कहा कि जस्सी भाई के पास काफी अनुभव है और वे हमें कहते रहते हैं कि विकेट के पीछे मत भागो। सही जगह पर गेंद डालो। इससे चाहे रन रोकने में मदद मिले या विकेट मिले। उन्होंने कहा कि कंट्रोल का मतलब है कि लालच में नहीं पड़ना है और विकेट के पीछे नहीं भागना है। आसमान में बादल घिरे थे और गेंद स्विंग ले रही थी। अर्शदीप ने बताया कि शुरुआत में रणनीति यही थी कि इसका फायदा उठाना है। अगर आयरलैंड के बल्लेबाज गलती करते हैं तो हमें विकेट भी मिल जाएंगे।

नासाउ काउंटी की पिच को लेकर काफी आलोचना हो रही है। अर्शदीप ने कहा कि मैं यहां आईपीएल खेलने के बाद आया हूं जिसमें 240 रन भी बन रहे थे। जब हम पिच की बात करते हैं तो फोकस इस पर रहना चाहिये कि हमारे नियंत्रण में क्या है क्योंकि पिच तो दोनों टीमों के लिये समान है। जो टीम बेहतर करेगी, उसे बेहतर नतीजा मिलेगा। उन्होंने इन खबरों का भी खंडन किया कि ड्रेसिंग रूम में सावधान होकर खेलने की बात चल रही थी ताकि चोटों से बचा जा सके। इस तरह की कोई बात नहीं हुई। टूर्नामेंट के बीच में हालात के बारे में नहीं सोचा जाता। अगर कैच लेना है तो लेना है। हम यह नहीं सोचते कि चोट से बचना है। हम हर मैच में इसी तरह खेलेंगे। सामने कौन सी टीम है, इससे फर्क नहीं पड़ता।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल