न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

यह सच है बाबर गेम फिनिश नहीं कर पा रहे हैं, न्यूजीलैंड से हार के बाद बोले शाहीन

बाबर आजम ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वह कितना अच्छा खिलाड़ी है, उसने तीन मैचों में तीन बेहतरीन पारियां खेली हैं, हां वह मैच फिनिश नहीं कर पाए, लेकिन मैच फिनिश करने के लिए आपको दूसरे छोर से भी मदद चाहिए होती है,

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 17 Jan 2024 6:41:30

यह सच है बाबर गेम फिनिश नहीं कर पा रहे हैं, न्यूजीलैंड से हार के बाद बोले शाहीन

पाकिस्तान के नए टी20 कप्तान शाहीन अफरीदी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ लगातार तीसरे मैच में हार झेलने के बाद मीडिया के मुश्किल सवालों का जवाब दिया। आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 के बाद बाबर आजम ने तीनों फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ दी थी, जिसके बाद शान मसूद को टेस्ट कप्तान, जबकि शाहीन अफरीदी को टी20 कप्तान नियुक्त किया गया। शान मसूद की कप्तानी में पाकिस्तान की टीम ऑस्ट्रेलिया में 0-3 से क्लीन स्वीप झेलकर आई, वहीं पांच मैचों की सीरीज में न्यूजीलैंड के खिलाफ पाकिस्तान 0-3 से पीछे हो चुका है।

शाहीन अफरीदी की कप्तानी की भी अग्निपरीक्षा जारी है। लगातार तीन हार के बाद मीडिया ने शाहीन से कुछ कड़े सवाल किए, जिसमें बाबर आजम को लेकर भी सवाल खड़ा हुआ। बाबर ने इस सीरीज में तीन पचासे ठोके हैं, लेकिन किसी भी मैच में पाकिस्तान जीत नहीं पाया है। जब बाबर को लेकर शाहीन से पूछा गया कि वह गेम फिनिश नहीं कर पा रहे हैं, इस पर उनका क्या सोचना है, तो इस तेज गेंदबाज ने अपने पूर्व कप्तान का बचाव किया।

शाहीन ने कहा, 'बाबर आजम ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वह कितना अच्छा खिलाड़ी है, उसने तीन मैचों में तीन बेहतरीन पारियां खेली हैं, हां वह मैच फिनिश नहीं कर पाए, लेकिन मैच फिनिश करने के लिए आपको दूसरे छोर से भी मदद चाहिए होती है, जिससे मैच थोड़ा आखिरी तक खिंचे। अगर एक अच्छा बैटर उसके साथ दूसरे छोर पर टिक जाता, तो वह मैच फिनिश कर पाते।'

शाहीन ने सैम अयूब का भी बचाव किया और कहा, 'सैम काफी बड़ा स्टार बन सकता है। उसके पास काबिलियत है, और भूख है पाकिस्तान के लिए अच्छा करने के लिए। वह हमेशा अपना बेस्ट देता है, चाहे नेट्स में ही क्यों ना खेल रहा हो। इन परिस्थितियों में किसी युवा बल्लेबाज के लिए आसान नहीं होता है। हमें उसे कुछ समय देने की जरूरत है। डोमेस्टिक क्रिकेट में आजम खान हमारे लिए नंबर-5-6 पर बैटिंग करने के लिए बेस्ट ऑप्शन रहा है। अगर हम इन खिलाड़ियों को पूरा मौका देते हैं तो ये पाकिस्तान के लिए शानदार प्रदर्शन करते दिखेंगे।'

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत