न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

RCB का फाइनल में पहुंचना लगभग तय? मुल्लांपुर में फिर से हरा हो सकता है पंजाब किंग्स का पुराना घाव

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2025 के लीग स्टेज का अंत धमाकेदार अंदाज़ में किया है। लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ रिकॉर्डतोड़ रन चेज के साथ अब टीम क्वालीफायर-1 में पंजाब किंग्स से भिड़ने को तैयार है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 28 May 2025 4:18:25

RCB का फाइनल में पहुंचना लगभग तय? मुल्लांपुर में फिर से हरा हो सकता है पंजाब किंग्स का पुराना घाव

आईपीएल 2025 अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रहा है, और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की टीम इस बार इतिहास रचने के बेहद करीब है। लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 228 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा कर उन्होंने लीग स्टेज का समापन धमाकेदार जीत के साथ किया। यह रन चेज RCB के आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा सफल लक्ष्य रहा है।

अब बेंगलुरु की टीम क्वालीफायर-1 में पंजाब किंग्स से भिड़ने जा रही है। ये मुकाबला 29 मई को न्यू चंडीगढ़ के पीसीए स्टेडियम, मुल्लांपुर में खेला जाएगा। यह मैदान पंजाब किंग्स का घरेलू मैदान जरूर है, लेकिन इस सीजन यहां उनका रिकॉर्ड कुछ खास नहीं रहा है। चार में से दो मुकाबले हारना टीम की स्थिरता पर सवाल खड़े करता है।

सबसे अहम बात ये है कि इसी मैदान पर आरसीबी ने 20 अप्रैल को पंजाब को 7 विकेट से करारी शिकस्त दी थी। उस मैच में पंजाब की टीम 157 रन ही बना सकी थी और आरसीबी ने लक्ष्य को 18.5 ओवर में आसानी से हासिल कर लिया था। ऐसे में एक बार फिर वही 'पुराना घाव' पंजाब के लिए फिर से हरा हो सकता है।

आरसीबी का घर से बाहर प्रदर्शन इस सीजन ऐतिहासिक रहा है। टीम ने सभी 7 अवे मैचों में जीत दर्ज की है—जो आईपीएल इतिहास में अब तक किसी भी टीम द्वारा नहीं किया गया था। ऐसे में फॉर्म और आत्मविश्वास दोनों ही बेंगलुरु के पक्ष में हैं।

पंजाब और बेंगलुरु के बीच अब तक 35 मुकाबले हुए हैं, जिनमें पंजाब ने 18 और आरसीबी ने 17 मैच जीते हैं। हालांकि यह आंकड़ा करीबी है, लेकिन हालिया प्रदर्शन को देखते हुए RCB कहीं ज़्यादा संतुलित और खतरनाक नजर आ रही है।

अब देखना होगा कि क्या आरसीबी इस आत्मविश्वास को भुनाकर सीधे फाइनल की टिकट पक्की कर पाती है या पंजाब किंग्स इस बार अपने होम ग्राउंड पर बदला लेने में सफल होती है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत