न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इरफान पठान ने उठाए हार्दिक की कप्तानी पर सवाल, कहा उन्हें अपने गेंदबाजों पर भरोसा करना होगा

पूर्व भारतीय क्रिकेटर और मौजूदा कमेंटेटर इरफान पठान ने MI vs CSK मैच के बाद हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा है कि हार्दिक को अपने गेंदबाजों पर भरोसा नहीं है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 15 Apr 2024 12:07:50

इरफान पठान ने उठाए हार्दिक की कप्तानी पर सवाल, कहा उन्हें अपने गेंदबाजों पर भरोसा करना होगा

मुम्बई के वानखेड़े स्टेडियम में रविवार की शाम को खेले गए IPL 2024 के 29वें मैच में CKS ने MI को हारने में सफलता प्राप्त की। MI की हार के बाद इसके कप्तान हार्दिक पाण्ड्या पूर्व क्रिकेटरों के निशाने पर आ गए हैं। पूर्व भारतीय क्रिकेटर और मौजूदा कमेंटेटर इरफान पठान ने MI vs CSK मैच के बाद हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा है कि हार्दिक को अपने गेंदबाजों पर भरोसा नहीं है।

गौरतलब है कि चेन्नई सुपर किंग्स ने इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए 206 रन बनाने में सफलता प्राप्त की। CSK को 200 के पार पहुंचाने में महेंद्र सिंह धोनी का अहम रोल रहा था जिन्होंने हार्दिक पाण्ड्या के ओवर की अंतिम 4 गेंदों पर 20 रन बटोरे थे। इरफान पठान ने हार्दिक पांड्या के इसी ओवर को लेकर सवाल उठाए हैं।

क्रिकेट टुडे के अनुसार इरफान पठान ने स्टार स्पोर्ट्स से कहा, "हार्दिक शुरू से ही एक कप्तान के रूप में अच्छे नहीं रहे हैं। सीएसके के खिलाफ मैच में आकाश मधवाल को आखिरी ओवर फेंकना था और वह बॉलिंग मार्क तक पहुंच गए थे। लेकिन अचानक से हार्दिक ने गेंद उनके हाथ से ले ली और खुद गेंदबाजी करने का फैसला किया। धोनी ने उनकी चार गेंदों पर 20 रन पर ठोके, जिसमें उन्होंने लगातार 3 छक्के लगाए और यही उनकी हार का अंतर था।"

पठान आगे बोले, "जब श्रेयस गोपाल ने रचिन रवींद्र को आउट किया तो हार्दिक को उनसे एक और ओवर कराना चाहिए था। हालांकि, हार्दिक ने खुद को मौका दिया और 15 रन दिए। हार्दिक को यह समझना होगा कि अन्य गेंदबाज भी हैं जो उनके लिए काम कर सकते हैं। यदि वह उन पर भरोसा नहीं करता है, तो एक कप्तान के रूप में उसके सफल होने का कोई रास्ता नहीं है।"

इरफान पठान ने इसी के साथ हार्दिक को यह राय दी कि वह डेथ स्पेशलिस्ट नहीं है उन्हें पारी के अंत के ओवर नहीं करने चाहिए। पूर्व क्रिकेटर ने कहा, "हार्दिक डेथ ओवर स्पेशलिस्ट नहीं हैं और उन्हें डेथ ओवरों में गेंदबाजी करने से बचना चाहिए।"

इस पठान ने पांड्या की कप्तानी को लेकर एक पोस्ट भी किया, एक्स पर उन्होंने लिखा, 'हार्दिक पांड्या का आखिरी ओवर में गेंदबाजी करना आकाश मधवाल में उनके भरोसे की कमी को दर्शाता है। साथ ही डेथ ओवर गेंदबाज के रूप में उनके कौशल में कमी है।'

चेन्नई सुपर किंग्स से मिले 207 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए MI निर्धारित 20 ओवर में 186 रन ही बना पाई। मुंबई को इस मैच में 20 रनों से हार का सामना करना पड़ा। रोहित शर्मा ने शतक जड़ जरूर 105 रनों की नाबाद पारी खेली, मगर वह टीम को जीत नहीं दिला सके।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

AAP में टूट पर सियासी संग्राम तेज, संजय सिंह का बागी नेताओं पर हमला—बोले, ‘पंजाब की जनता माफ नहीं करे
AAP में टूट पर सियासी संग्राम तेज, संजय सिंह का बागी नेताओं पर हमला—बोले, ‘पंजाब की जनता माफ नहीं करे
राघव चड्ढा के साथ AAP के 6 और बड़े चेहरे BJP में शामिल, जानें कौन-कौन हैं ये दिग्गज
राघव चड्ढा के साथ AAP के 6 और बड़े चेहरे BJP में शामिल, जानें कौन-कौन हैं ये दिग्गज
RBI का बड़ा एक्शन: Paytm Payments Bank का लाइसेंस रद्द, जानें ग्राहकों पर क्या पड़ेगा असर
RBI का बड़ा एक्शन: Paytm Payments Bank का लाइसेंस रद्द, जानें ग्राहकों पर क्या पड़ेगा असर
दिल्ली मर्डर केस : IRS अधिकारी की बेटी की हत्या का आरोपी राहुल मीणा रिमांड पर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोले चौंकाने वाले राज
दिल्ली मर्डर केस : IRS अधिकारी की बेटी की हत्या का आरोपी राहुल मीणा रिमांड पर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोले चौंकाने वाले राज
CBSE की दूसरी बोर्ड परीक्षा में लाखों छात्र होंगे शामिल, बोर्ड ने बताए चौंकाने वाले आंकड़े
CBSE की दूसरी बोर्ड परीक्षा में लाखों छात्र होंगे शामिल, बोर्ड ने बताए चौंकाने वाले आंकड़े
कानपुर कोर्ट में दर्दनाक घटना: 24 वर्षीय वकील ने पांचवीं मंजिल से कूदकर दी जान, व्हाट्सऐप स्टेटस पर छोड़ा भावुक सुसाइड नोट
कानपुर कोर्ट में दर्दनाक घटना: 24 वर्षीय वकील ने पांचवीं मंजिल से कूदकर दी जान, व्हाट्सऐप स्टेटस पर छोड़ा भावुक सुसाइड नोट
‘धुरंधर’ में काम के बदले 1 करोड़ बोनस की खबरें, राकेश बेदी ने किया खंडन; बोले- 'कहां है वो पैसा?'
‘धुरंधर’ में काम के बदले 1 करोड़ बोनस की खबरें, राकेश बेदी ने किया खंडन; बोले- 'कहां है वो पैसा?'
बंगाल चुनाव: 'दीदी का जाना तय, बीजेपी की सरकार बनना निश्चित', अमित शाह का बड़ा दावा, भाजपा को पहले चरण में भारी बढ़त
बंगाल चुनाव: 'दीदी का जाना तय, बीजेपी की सरकार बनना निश्चित', अमित शाह का बड़ा दावा, भाजपा को पहले चरण में भारी बढ़त
कुछ सेकंड की अहमियत क्या होती है, ये वीडियो देखकर समझ आएगा—अंत कर देगा हैरान
कुछ सेकंड की अहमियत क्या होती है, ये वीडियो देखकर समझ आएगा—अंत कर देगा हैरान
सिर्फ 10,499 रुपये में Redmi का 5G स्मार्टफोन, पहली सेल में धमाकेदार ऑफर का मौका
सिर्फ 10,499 रुपये में Redmi का 5G स्मार्टफोन, पहली सेल में धमाकेदार ऑफर का मौका
‘भूत बंगला’ बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: सातवें दिन गिरावट, फिर भी बनी साल की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म, ‘ओ रोमियो’ को पछाड़ा
‘भूत बंगला’ बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: सातवें दिन गिरावट, फिर भी बनी साल की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म, ‘ओ रोमियो’ को पछाड़ा
टेक इंडस्ट्री में छंटनी:  Meta और Microsoft के फैसलों से 23,000 नौकरियों पर मंडराया संकट
टेक इंडस्ट्री में छंटनी: Meta और Microsoft के फैसलों से 23,000 नौकरियों पर मंडराया संकट
Samsung Galaxy S27 सीरीज में होगा Snapdragon का दमदार फ्लैगशिप प्रोसेसर, Qualcomm ने लगाई मुहर
Samsung Galaxy S27 सीरीज में होगा Snapdragon का दमदार फ्लैगशिप प्रोसेसर, Qualcomm ने लगाई मुहर
भाजपा में शामिल होने की चर्चाओं के बीच एक नजर राघव चड्ढा की कुल संपत्ति पर
भाजपा में शामिल होने की चर्चाओं के बीच एक नजर राघव चड्ढा की कुल संपत्ति पर