Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

IPL DC: कप्तानी से राहुल का इंकार, बल्लेबाज के रूप में साबित हो सकते हैं ट्रंप कार्ड, अक्षर को मिली सकती है कमान

चैंपियंस ट्रॉफी में विकेट के पीछे बेहतरीन प्रदर्शन करने के साथ-साथ बल्लेबाज के तौर पर टीम को मजबूती देने वाले केएल राहुल ने वहाँ से लौटते ही एक बड़ा फैसला किया है। उन्होंने IPL में कप्तानी करने से इंकार कर दिया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 11 Mar 2025 7:37:45

IPL DC: कप्तानी से राहुल का इंकार, बल्लेबाज के रूप में साबित हो सकते हैं ट्रंप कार्ड, अक्षर को मिली सकती है कमान

चैंपियंस ट्रॉफी में विकेट के पीछे बेहतरीन प्रदर्शन करने के साथ-साथ बल्लेबाज के तौर पर टीम को मजबूती देने वाले केएल राहुल ने वहाँ से लौटते ही एक बड़ा फैसला किया है। उन्होंने IPL में कप्तानी करने से इंकार कर दिया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राहुल ने IPL 2025 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए कप्तानी करने का ऑफर ठुकरा दिया है। रिपोर्ट में कहा गया कि दिल्ली कैपिटल्स फ्रेंचाइजी ने राहुल के सामने कप्तानी करने का प्रस्ताव रखा था, जिसे मानने से उन्होंने इनकार कर दिया।

रिपोर्ट्स के मुताबिक केएल राहुल ने कप्तानी का प्रस्ताव ठुकराते हुए कहा कि वो ज्यादा से ज्यादा बतौर खिलाड़ी टीम के लिए अपना योगदान देना चाहते हैं। केएल राहुल के कप्तानी से इनकार करने के बाद अब ऐसे कयास लग रहे हैं कि अक्षर पटेल दिल्ली फ्रेंचाइजी की कमान संभाल सकते हैं। क्योंकि, कप्तानी को लेकर असली जद्दोजहद इन्हीं दो नामों के बीच थी।

दिल्ली कैपिटल्स ने केएल राहुल को IPL 2025 के मेगा ऑक्शन में 14 करोड़ रुपये की बोली लगाकर खरीदा था। चूंकि राहुल के पास IPL में पहले कप्तानी करने का अनुभव रहा है। 2020-21 में वो पंजाब किंग्स और 2022 से 2024 तक वो लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान रहे थे। ऐसे में जब वो दिल्ली से जुड़े तो कप्तानी की रेस में उनका नाम सबसे आगे चला।

लेकिन, अब जैसा कि मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि वो सिर्फ बतौर खिलाड़ी ही खेलना चाहते हैं, राहुल का ये फैसला भी दिल्ली के लिए काम कर सकता है। IPL में राहुल सबसे कंसिस्टेंट परफॉर्मेन्स करने वाले खिलाड़ियों में एक रहे हैं। उन्होंने 2018 से 2024 तक खेले IPL के 7 सीजंस में से 6 में 500 या उससे ज्यादा रन बनाए हैं।
राहुल कप्तान नहीं होंगे तो अक्षर का कप्तान बनना तय लग रहा है। मगर समस्या ये है कि उनके पास IPL में राहुल के जैसे कप्तानी का ज्यादा अनुभव नहीं रहा है। एक खिलाड़ी के तौर पर तो गेंद और बल्ले से उन्होंने खुद को कई बार साबित किया है। मगर बतौर कप्तान अभी उन्हें खुद को साबित करना होगा। संभवत: दिल्ली कैपिटल्स ऐसा करने का उन्हें वो मौका दे।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027

'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब

मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान

ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली

यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश

कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा

विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल

अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन

शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें

अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती

दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण

किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर

K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश

रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख